ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

खालिस्तानी आतंकी हत्या की साजिश विवाद के बीच एस जयशंकर से बाइडेन के सुरक्षा सलाहकार ने की मुलाकात

UB India News by UB India News
December 6, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
खालिस्तानी आतंकी हत्या की साजिश विवाद के बीच एस जयशंकर से बाइडेन के सुरक्षा सलाहकार ने की मुलाकात

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर (US NSA Jon Finer Meet Jai Shankar) इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं. सोमवार को उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल से अलग-अलग मुलाकात की. इस दौरान उनकी विभिन्न द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई. अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी को मारने की नाकाम साजिश में भारत का हाथ होने के अमेरिकी आरोप के बाद दोनों पक्षों के बीच पहली बार अधिकारियों की मुलाकात की सार्वजनिक रूप से जानकारी सामने आई है.

भारत दौरे पर बाइडेन के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

नयी दिल्ली के दौरे पर आए फाइनर और उनके भारतीय समकक्ष विक्रम मिसरी ने व्यापक वार्ता के दौरान क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज (आईसीईटी) पर भारत-अमेरिका पहल की पहली व्यापक मध्यावधि समीक्षा की. पिछले साल मई में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन ने नई और उभरती प्रौद्योगिकियों में दोनों देशों के बीच परिणाम-उन्मुख सहयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए आईसीईटी की शुरुआत की थी.

विदेश मंत्रालय ने कहा, “परामर्श के दौरान, दोनों उप एनएसए ने प्रमुख द्विपक्षीय मुद्दों की समीक्षा की और क्षेत्रीय और  वैश्विक घटनाक्रम पर विचारों का आदान-प्रदान किया”. नई दिल्ली में यह बैठक अमेरिकी अभियोजकों द्वारा अमेरिका में खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की साजिश में कथित संलिप्तता को लेकर एक भारतीय नागरिक के खिलाफ अदालत में दायर किए गए एक मामले की पृष्ठभूमि में हुई.

पन्नू मामले के बीच भारतीय अधिकारियों से मिले बाइडेन के अधिकारी

विदेश मंत्रालय ने कहा कि फाइनर ने एनएसए डोभाल और विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात की और वह विदेश सचिव विनय क्वात्रा से मुलाकात करेंगे. माना जाता है कि फाइनर और भारतीय पक्ष के बीच बैठक में यह मुद्दा उठा, हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. भारत ने गुरुवार को अमेरिका द्वारा एक भारतीय अधिकारी को सिख चरमपंथी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोपी व्यक्ति से जोड़ने को “चिंता का विषय” बताया था. भारत ने संबंधित आरोपों की जांच के लिए एक जांच दल का गठन किया है और कहा कि आगे के कदम आरोपों की जांच कर रहे दल के निष्कर्षों के आधार पर उठाए जाएंगे.

अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने बुधवार को 52 वर्षीय निखिल गुप्ता पर पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया. अभियोजकों ने मैनहट्टन अदालत को सूचित किया कि चेक गणराज्य के अधिकारियों ने गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है और वह हिरासत में है. ‘सिख फॉर जस्टिस’ के नेता पन्नू की भारतीय जांच एजेंसियों को विभिन्न आतंकी आरोपों में तलाश है.

US ने भारत की जांच के फैसले का किया स्वागत

अनाम सूत्रों का हवाला देते हुए फाइनेंशियल टाइम्स ने पिछले महीने पहली बार यह खबर दी थी कि अमेरिकी अधिकारियों ने पन्नू की हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया है और इस साजिश में शामिल होने की चिंताओं पर भारत सरकार को चेतावनी जारी की. वाशिंगटन पोस्ट ने 29 नवंबर को कहा कि बाइडन प्रशासन साजिश का पता चलने के बाद इतना चिंतित था कि उसने जांच की मांग करने और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने के लिए क्रमशः अगस्त और अक्टूबर में सीआईए निदेशक विलियम जे. बर्न्स और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक एवरिल हेन्स को भारत भेजा.

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पिछले हफ्ते आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की घोषणा करने के भारत के फैसले को “अच्छा और उचित” बताया था. अमेरिकी विदेश विभाग ने सोमवार को खालिस्तानी आतंकी की नाकाम हत्या की साजिश के आरोपों की जांच के लिए एक समिति गठित करने के भारत सरकार के फैसले का स्वागत किया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

पीएम मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट मांगा, संसद में बहस जारी , शाम चार बजे होगी वोटिंग………

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश , आज की कैबिनेट बैठक में होगा सख्त कार्रवाई का फैसला……….

by UB India News
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर...

Next Post
छत्तीसगढ़ के गठन के बाद भाजपा ने राज्य में सबसे बड़ी जीत दर्ज कर कांग्रेस से सता छिनी

आखिर बीजेपी की इस प्रचंड जीत के पीछे असली वजह क्या है!

बायजू का संकट गहराया, संस्थापक ने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए घर रखा गिरवी

बायजू का संकट गहराया, संस्थापक ने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए घर रखा गिरवी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend