ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बमबारी और गोलियों की आवाज से थर्राया पटना यूनिवर्सिटी कैंपस

UB India News by UB India News
December 5, 2023
in अपराध, पटना
0
बमबारी और गोलियों की आवाज से थर्राया पटना यूनिवर्सिटी कैंपस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बम और गोलियों की आवाज से आज फिर पटना यूनिवर्सिटी का लॉ कॉलेज परिसर थर्रा गया (Firing In Patna University). आज सोमवार (4 दिसंबर) को सुबह के 11 बजे के आसपास यह घटना हुई है. इकबाल छात्रावास और मौलाना अबुल हसन अली नदवी अल्पसंख्यक छात्रावास के छात्रों के बीच ये झड़प हुई है. बताया जा रहा है कि नदवी और इकबाल हॉस्टल में मिंटो छात्रावास और जैक्सन छात्रावास के छात्रों के बीच बमबारी की गई (Patna University Bomb Blast). कई राउंड गोलियां भी चली हैं.

घटना पटना शहर के पीरबहोर थाना क्षेत्र की है. घटना के सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना की पुलिस सहित तीन थाना की पुलिस और टाउन डीएसपी मौके पर पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक उपद्रवी छात्र वहां से फरार हो चुके थे. पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले मिंटो और इकवाल छात्रावास के छात्रों के बीच नोकझोंक हुई थी. इसके साथ ही एक-दूसरे को देख लेने की बात कही गई थी. पुलिस ने बताया कि मौके से एक जिंदा देसी बम बरामद किया गया है. जिसे कैंपस के अंदर बनाए गए टीओपी में रखा गया है.

RELATED POSTS

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

छावनी में तब्दील हुआ विश्वविद्यालय कैंपस

बता दें कि पटना यूनिवर्सिटी में यह घटना नई नहीं है. मिंटो छात्रावास, नदवी छात्रावास, इकबाल छात्रावास और जंक्शन छात्रावास के बीच पहले भी कई बार बमबारी और गोलीबारी हो चुकी है. पहले की घटनाओं में कुछ छात्र घायल भी हुए थे, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रावास बंद करवा दिए थे. कुछ महीने बाद फिर से सभी छात्रावास चालू हो गए हैं और फिर वही पुरानी रंजिश देखी जा रही है. आज  जिस इलाके और विश्वविद्यालय कैंपस में फायरिंग की घटना हुई है. वहां पहले से ही पुलिस की टीओपी है. इस घटना के बाद पूरा विश्वविद्यालय का कैंपस पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 24, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

Next Post
अपग्रैड का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2023 में बढ़कर दोगुना हुआ

अपग्रैड का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2023 में बढ़कर दोगुना हुआ

मुंबई में I.N.D.I.A. की तीसरी बैठक का आज दूसरा दिन ,सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर होगी चर्चा

I.N.D.I.A गठबंधन बड़ा झटका, बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend