ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चक्रवात ‘मिचौंग’ का असर… चेन्नई से 33 उड़ानें बेंगलुरु की ओर डायवर्ट की गईं

UB India News by UB India News
December 5, 2023
in खास खबर, दुर्घटना
0
चक्रवात ‘मिचौंग’ का असर… चेन्नई से 33 उड़ानें बेंगलुरु की ओर डायवर्ट की गईं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दक्षिणी राज्यों में इस वक्त एक नये तूफान ‘मिचौंग’ का खतरा मंडरा रहा है. ये तूफान आज यानी सोमवार (4 दिसंबर) को तमिलनाडु के तटवर्ती तट से टकरा सकता है.  इसके साथ ही ये चक्रवाती तूफान पूर्वी तटीय क्षेत्रों को भी प्रभावित कर सकता है. राज्य सरकार ने इस तूफान के संभावित खतरे से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं. यही वजह है कि पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है.

चेन्नई में भारी बारिश के बाद एक घर ढह गया, जिसमें 2 दो लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा एक शख्स के घायल होने की खबर भी सामने आई है. इतना ही नहीं तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश के बाद गाड़ियां पानी में बह गई. मौसम विभाग ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए बारिश, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. सरकार ने प्राइवेट कंपनियों से कहा है कि वो कर्मचारियों से वर्क फ्राम हॉम कराएं.

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि वह चक्रवात ‘मिचौंग’ को लेकर देश के पूर्वी तटीय राज्यों की सरकारों के साथ निरंतर संपर्क में हैं. साइक्लोन को देखते हुए साउथ सेंट्रल रेलवे ने 144 ट्रेन कैंसिल कर दी हैं.

मिचौंग’ चक्रवात के चलते तमिलनाडु में भारी बारिश के बीच सोमवार को 33 उड़ानें चेन्नई से यहां केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) की ओर मोड़ दी गईं. केआईए का संचालन करने वाली बेंगलूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (बीआईएएल) के अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो, स्पाइसजेट, एतिहाद, लुफ्थांसा और गल्फ एयर की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को चेन्नई से बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया गया है. चेन्नई में कई उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं.

प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के चलते चेन्नई हवाई अड्डा पर उड़ानों की आवाजाही सोमवार रात 11 बजे तक के लिए बंद है. लगातार बारिश के चलते हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली लगभग 70 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.

चेन्नई हवाई अड्डे पर आवागमन बंद
बीआईएएल के एक अधिकारी ने बताया, “कई उड़ानों को चेन्नई से केआईए की ओर मोड़ दिया गया है. चेन्नई हवाई अड्डे ने भी घोषणा की है कि विशिष्ट अवधि तक आवागमन बंद रहेगा. चेन्नई ही नहीं, तिरुपति, विशाखापत्तनम समेत विभिन्न क्षेत्रों में भी मौसम प्रतिकूल है. इसलिए, कई उड़ानों में देरी हुई है और कई को रद्द किया जा चुका है. हम यात्रियों को अपनी संबंधित उड़ानों की स्थिति के बारे में जानकारी लेते रहने की सलाह देते हैं. अब तक, चेन्नई से 33 उड़ानें यहां केआईए की ओर मोड़ दी गई हैं.”

चेन्नई और आसपास के जिलों में भारी बारिश 
‘मिचौंग’ के असर से चेन्नई और इसके आसपास के जिलों में भारी बारिश जारी है. इस तूफान के कल यानी मंगलवार को आंध्र प्रदेश के समुद्र तट पर पहुंचने की संभावना है. लगातार भारी बारिश के कारण शहर के निचले और रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है. नगर निगम के कर्मचारी शहर में जगह-जगह भरे पानी को निकालने की कोशिश में जुटे हैं. तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई तथा इंटरनेट सेवा बाधित हुई.

पीएम मोदी ने राज्य सरकार से की बात 
पीटीआई एजेंसी के मुताबिक, पीएम मोदी ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ताओं से राहत और बचाव प्रयासों में शामिल होने और स्थानीय प्रशासन की मदद करने का भी आग्रह किया. पीएम ने बीजेपी मुख्यालय में चुनावी जीत पर अपने संबोधन के दौरान कहा,”चक्रवात ‘मिचौंग’ पूर्वी तटीय क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है. केंद्र सरकार निरंतर राज्य सरकारों के संपर्क में है और उनकी मदद कर रही है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इससे पहले दिन में चक्रवात ‘मिचौंग’ से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी से बात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

‘मिचौंग’ शब्द से क्या है मतलब
चक्रवाती तूफान मिचौंग का यह नाम म्यांमार ने दिया है, जिसका अंग्रेजी में उच्चारण मिगजॉम होता है. इस शब्द का अर्थ लचीलापन और ताकत को दर्शाता है. आईएमडी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हवा के कम दबाव का क्षेत्र रविवार को चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ में तब्दील हो गया. यह उत्तर की ओर बढ़ेगा और दक्षिण आंध्रप्रदेश के तट के समानांतर आगे बढ़ते हुए पांच दिसंबर को पूर्वाह्न नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंधप्रदेश तट को पार करेगा. इस चक्रवाती तूफान के कारण 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से हवा बह सकती है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

पीएम मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट मांगा, संसद में बहस जारी , शाम चार बजे होगी वोटिंग………

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश , आज की कैबिनेट बैठक में होगा सख्त कार्रवाई का फैसला……….

by UB India News
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर...

Next Post
बमबारी और गोलियों की आवाज से थर्राया पटना यूनिवर्सिटी कैंपस

बमबारी और गोलियों की आवाज से थर्राया पटना यूनिवर्सिटी कैंपस

अपग्रैड का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2023 में बढ़कर दोगुना हुआ

अपग्रैड का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2023 में बढ़कर दोगुना हुआ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend