ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चीन कभी भी ताइवान पर हमला कर उस पर कब्ज़ा कर सकता है:अमेरिका

UB India News by UB India News
November 29, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
चीन कभी भी ताइवान पर हमला कर उस पर कब्ज़ा कर सकता है:अमेरिका
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन और ताइवान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. ऐसे में चीन कभी भी ताइवान पर हमला कर सकता है और उस पर कब्ज़ा कर सकता है. अमेरिका ने अपनी ताजा रिपोर्ट में इस बात को लेकर दावा किया है. अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार, चीन ताइवान पर कब्ज़ा करने के लिए अपने महत्वपूर्ण हथियार मल्टीपल रॉकेट लॉन्च सिस्टम (MLRS), PHL-16/PCL-191 का इस्तेमाल कर सकता है. इस रॉकेट लॉन्च सिस्टम की मदद से चीन रॉकेट दाग सकता है.

यूरेशियाई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 70 किमी. और 300 किमी. की रेंज के बीच यह रॉकेट 150 किमी. के चीनी तट से ताइवान जलडमरूमध्य की पूरी दूरी को कवर कर सकता है. चीनी हथियार की जबरदस्त उपयोगिता का यह आंकलन यूएस नेवल वॉर कॉलेज के चाइना मैरीटाइम स्टडीज इंस्टीट्यूट (सीएमएसआई) की ओर से जारी एक रिपोर्ट में किया गया है.

RELATED POSTS

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद से भड़का है चीन 

गौरतलब है कि PHL-16 रॉकेट  सिस्टम को चाइना नॉर्थ इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन (NORINCO) ने विकसित किया था और इसे 2019 के अंत में पेश किया गया था. यह प्रमुख हथियार पूर्व अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी की 1 अगस्त की ताइवान यात्रा के बाद चर्चा में आया था. PHL-16 की मुख्य रूप से दूर मौजूद रणनीतिक लक्ष्यों, जैसे कि दुश्मन के हवाई क्षेत्र, कमांड सेंटर, सपोर्ट फैसिलिटी, एयर डिफेंस बैटरी, सैन्य काफिले को निशाना बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. इसे दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट सिस्टम में से एक माना जाता है.

रॉकेट सिस्टम के आने के बाद बढ़ गईं चीन की क्षमताएं 

रिपोर्ट में कहा गया है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के पास लैंडिंग से पहले युद्ध के मैदान को प्रभावित करने की सीमित क्षमताएं थीं, लेकिन PHL-16 रॉकेट सिस्टम के आ जाने से चीन की यह मुश्किलें दूर हो गईं हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीते फरवरी में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ग्राउंड फोर्स (पीएलएजीएफ) ने ईस्टर्न थिएटर कमांड की अपनी 73वीं ग्रुप आर्मी में  PHL-16  मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम (एमएलआरएस) को तैनात किया है.

1949 से चला आ रहा है विवाद

रिपोर्ट के अनुसार, PHL-16 लॉन्ग रेंज ऑर्टिलरी रॉकेट को फायर कर सकता है. इसमें लगे रॉकेट सॉलिड प्रोपलैंट से चलते हैं. इनके हमला करने का तरीका बैलिस्टिक मिसाइल की तरह होता है, जो पहले तो काफी ऊपर जाते हैं और वहां से अपने लक्ष्य पर काफी तेजी से गिरते हैं. बता दें कि चीन और ताइवान के बीच 1949 से विवाद चला आ रहा है. चाइना ताइवान को विद्रोही प्रांत के रूप में देखता है. जबकि ताइवान खुद को एक लोकतांत्रिक देश मानता है. ऐसे में चीन बार बार कहता है कि वह फिर से ताइवान पर अपना कब्जा कर लेगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग जब मार्च 2026 के स्तर पर दोबारा पहुंच चुकी है, तो 17-18 जून...

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

by UB India News
July 18, 2026
0

भारत ने मंगल और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजे हैं, सैकड़ों उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

ईरान पर मेगा स्ट्राइक की तैयारी में अमेरिका!लगातार सातवीं रात ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले………….

ईरान पर मेगा स्ट्राइक की तैयारी में अमेरिका!लगातार सातवीं रात ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले………….

by UB India News
July 18, 2026
0

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट में दो तेल टैंकरों में विस्फोट हो...

Next Post
नीतीश कुमार ने 11 गुना अधिक शराबी बना दिया’: सम्राट चौधरी

नीतीश कुमार ने 11 गुना अधिक शराबी बना दिया': सम्राट चौधरी

सांसद वीणा देवी ने थामा चिराग पासवान का दामन?

सांसद वीणा देवी ने थामा चिराग पासवान का दामन?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend