ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेलंगाना में सियासी दंगल आज, पीएम मोदी करेंगे रोड शो, कांग्रेस की तरफ से प्रियंका और खरगे संभालेंगे कमान

UB India News by UB India News
November 27, 2023
in LOKSHBHA
0
तेलंगाना में सियासी दंगल आज, पीएम मोदी करेंगे रोड शो, कांग्रेस की तरफ से प्रियंका और खरगे संभालेंगे कमान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तेलंगाना विधानसभा के लिए मतदान में महज 3 दिन बाकी हैं. वोटिंग की तारीख नजदीक आते ही सभी दलों ने अपने चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है. इसी कड़ी में आज (27 नवंबर) तेलंगाना में पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं की जनसभा और रोड शो का आयोजन किया जाएगा. बड़े नेताओं का जमावड़ा सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की तरफ से ही नहीं, बल्कि कांग्रेस की तरफ से भी लगेगा.

बात अगर बीजेपी के कैंपेन की करें तो उसकी तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना में 2 जनसभाएं करेंगे. इसके अलावा वह शाम को हैदराबाद में एक रोड शो भी करेंगे. प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा व अन्य नेता जनसभा करेंगे.

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

आज ऐसा रहेगा पीएम का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 8 बजे आंध्र प्रदेश में तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे. इसके बाद वह तेलंगाना के चुनावी दौरे पर रहेंगे. वह तेलंगाना में 2 जनसभाएं करेंगे. उनकी पहली जनसभा दोपहर 12 बजे महबूबाबाद में होगी, जबकि दूसरी जनसभा का आयोजन दोपहर करीब 2 बजे करीमनगर में होगा. इसके बाद पीएम मोदी शाम 5:30 बजे हैदराबाद में रोड शो करेंगे. हालांकि रोड शो का रूट अभी नहीं आया है.

जेपी नड्डा का एक रोड शो और 3 जनसभाएं

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज तेलंगाना में 3 जनसभाओं को संबोधित करनेक साथ ही एक रोड शो भी करेंगे. दोपहर 12:30 बजे से जगतियाल में टाउन हॉल रोड से ओल्ड बस स्टैंड तक रोड शो करेंगे. इसके बाद दोपहर 2:05 बजे निजामाबाद बोधन में जनसभा करेंगे. नड्डा की दूसरी जनसभा दोपहर 3:10 बजे बांसवाड़ा कामारेड्डी में होगी. नड्डा की तीसरी जनसभा शाम 4:20 बजे मधुर मुख्यालय जुक्कल (कामारेड्डी) में होगी.

अमित शाह भी संभालेंगे प्रचार की कमान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज तेलंगाना में बीजेपी के लिए धुआंधार प्रचार करेंगे. वह एक जनसभा और दो रोड शो करेंगे. सुबह 11:30 बजे उनकी जनसभा करीमनगर में हुजूराबाद विधानसभा क्षेत्र में होगी. दोपहर 1 बजे वह पेद्दापल्ले में रोड शो करेंगे. अमित शाह का दूसरा रोड शो दोपहर 2:30 बजे मंचेरियल में होगा.

कांग्रेस की तरफ से ये संभालेंगे मोर्चा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज तेलंगाना में एक जनसभा करेंगे. दोपहर 3:30 बजे मेडक जिले की नरसापुर विधानसभा में उनकी जनसभा होगी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी तेलंगाना में आज 3 जनसभाएं करेंगी. उनकी पहली जनसभा सुबह 11 बजे भोंगीर में होगी. दूसरी जनसभा गडवाल में दोपहर 1 बजे होगी, जबकि तीसरी जनसभा का आयोजन कोडंगल में दोपहर 3 बजे से होगा.

सचिन पायलट और जयराम रमेश करेंगे पीसी

कांग्रेस के नेता सचिन पायलट आज तेलंगाना कांग्रेस ऑफिस में सुबह 10:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. वहीं, कांग्रेस सांसद जयराम रमेश आज दोपहर 1 बजे सोमजीगुडा प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
यूपी से लोग बिहार नौकरी लेने आ रहे हैं…

यूपी से लोग बिहार नौकरी लेने आ रहे हैं...

इनकी मानसिकता ही दलित विरोधी है

इनकी मानसिकता ही दलित विरोधी है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend