ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या कर्नाटक की तरह तेलंगाना भी कांग्रेस की झोली में डाल देंगे डीके

UB India News by UB India News
November 27, 2023
in LOKSHBHA
0
क्या कर्नाटक की तरह तेलंगाना भी कांग्रेस की झोली में डाल देंगे डीके
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पांच राज्यों के चुनाव में अब सिर्फ तेलंगाना में वोटिंग शेष है। लंबे समय से सत्ता में काबिज बीआरएस को हटाने के लिए कांग्रेस एडी चोटी का जोर लगा रही है। कांग्रेस पार्टी ने हाई वोल्टेज मुकाबले के बाद कर्नाटक में बीजेपी का सत्ता से बेदखल कर दिया था। अब कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में बीआरएस को हटाने के लिए कर्नाटक के मॉडल को लेकर आगे बढ़ रही है। इसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस ने तेलंगाना चुनाव में कर्नाटक की 75 फीसदी कैबिनेट को मैदान में उतार दिया है। इतना ही नहीं तेलंगाना के चुनावों में कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में चार गारंटियों के पूरा होने का भी हवाला दे रही है। कर्नाटक चुनावों में कांग्रेस के ट्रंप कार्ड बन उभरे डीके शिवकुमार समेत राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया तेलंगाना में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। तेलंगाना में चुनाव प्रचार 28 नवंबर की शाम को थम जाएगा।

क्या है कांग्रेस की रणनीति?

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

कांग्रेस ने तेलंगाना में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए काफी पहले से तैयारियां शुरू कर दी थी। कांग्रेस पार्टी ने अपनी एक बड़ी बैठक चुनावों के ऐलान से पहले हैदराबाद में आयोजित की थी। इसके बाद भारतीय युवा कांग्रेस का बड़ा अधिवेशन भी हैदराबाद में रखा था। कांग्रेस पार्टी के पास तेलंगाना में बीआरएस प्रमुख केसीआर के सामने कोई बड़ा नाम नहीं है। ऐसे में कांग्रेस ने कर्नाटक के अपने बड़े चेहरों को मैदान में उतार दिया है। यही वजह है कि राजस्थान से फ्री होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी तेलंगाना में पूरी जोरआजमाइश करते दिख रहे हैं। कांग्रेस ने तेलंगाना में कर्नाटक के करीब 10 मंंत्री उतारे हैं। इनमें डीके शिव कुमार और सीएम सिद्धरमैया भी शामिल हैं।

कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में अपनी पांच गारंटियों में से चार को लागू कर चुकी है। पांचवी गांरटी को जल्द लागू किया जाएगा। हमारी गारंटियां पूरे पांच साल तक लागू रहेंगी। मुझे पूरा यकीन है कि तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके बाद कांग्रेस अपनी छह गारंटियों को लागू करेगी।
सिद्धरमैया, मुख्यमंत्री कर्नाटक (तेलंगाना में प्रचार के दौरान)

कर्नाटक मॉडल की तेलंगाना में चर्चा

कांग्रेस के प्रचार के तेलंगाना में पहुंच कर्नाटक के तमाम मंत्री राज्य में में लागू की गई गारंटियों का जिक्र कर रहे है कि किस तरह से कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने लोगों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाएं लागू की हैं। केसीआर के वादों के जवाब में कांग्रेस पार्टी ने तेलंगाना के लिए कुल छह गारंटियों का ऐलान किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी राज्य में जहां बेरोजगारों से मिल रहे हैं तो वहीं डीके शिवकुमार से लेकर सिद्धरमैया केसीआर पर सीधा अटैक कर रहे हैं। कांग्रेस ने बेरोजगार युवकों को रोजगार देने का वादा किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सभाओं और अपने कार्यक्रमों में कह रहे हैं कि ये वादे नहीं बल्कि कांग्रेस की गारंटी है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
तेलंगाना चुनाव के लिए तैनात किए जाएंगे 2.5 लाख कर्मचारी”: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

तेलंगाना चुनाव के लिए तैनात किए जाएंगे 2.5 लाख कर्मचारी": मुख्य निर्वाचन अधिकारी

तेलंगाना में सियासी दंगल आज, पीएम मोदी करेंगे रोड शो, कांग्रेस की तरफ से प्रियंका और खरगे संभालेंगे कमान

तेलंगाना में सियासी दंगल आज, पीएम मोदी करेंगे रोड शो, कांग्रेस की तरफ से प्रियंका और खरगे संभालेंगे कमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend