ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गहलोत ने कहा- फिर सरकार बनाएंगे, वसुंधरा बोलीं- ‘अंडर करंट’ भाजपा के पक्ष में

UB India News by UB India News
November 25, 2023
in LOKSHBHA
0
राजस्थान : गहलोत और वसुंधरा को कौन देगा चुनावी टक्कर?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। वहीं अब सीएम और पूर्व मुख्यमंत्री बयानबाजी के मामले में एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। दोनों तरफ से जमकर बयानबाजी हो रही है। दरअसल, कांग्रेस नेता और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा था है कि ऐसा लगता है कि एक अंडर करंट है और राज्य में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी। वहीं इस बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने कहा कि मैं उनकी बातों से सहमत हूं। वास्तव में अंडर करंट है, लेकिन भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि तीन दिसंबर को कमल खिलेगा।

कांग्रेस के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी राज्य में फिर से सरकार बनाएगी। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान विकास के मुद्दों पर केंद्रित है जबकि प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा उसके अन्य नेताओं ने अपने प्रचार में भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया। भाजपा नेताओं के चुनावी भाषणों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि जनता समझ चुकी है। ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस सरकार फिर से सत्ता में आएगी।

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

भाजपा नेताओं की भाषा अस्वीकार्य
भाजपा द्वारा लाल डायरी और अन्य मुद्दों पर केवल अशोक गहलोत को ही निशाना बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा नेता इस बात से परेशान हैं कि वे खरीद-फरोख्त के तमाम प्रयासों के बावजूद राज्य की चुनी हुई सरकार नहीं गिरा सके। एक बर्खास्त मंत्री ने दावा किया था कि लाल डायरी में मुख्यमंत्री और कई नेताओं के अवैध वित्तीय लेन-देन दर्ज हैं। गहलोत ने कहा कि भाजपा नेताओं ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया वह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि वे भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। हमने उन्हें स्थानीय मुद्दों और हमारी योजनाओं पर बात करने की चुनौती दी।

भाजपा के पक्ष में अंडर करंट
वहीं दूसरी तरफ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भरोसा जताया है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी और तीन दिसंबर को मतगणना के बाद कमल खिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अंडर करंट संबंधी बयान पर टिप्पणी करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि मैं उनसे सहमत हूं। वास्तव में अंडर करंट है लेकिन भाजपा के पक्ष में है। तीन दिसंबर को कमल खिलेगा। बता दें कि इससे पहले गहलोत ने कहा था कि ऐसा लगता है कि एक अंडर करंट है और राज्य में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी।

सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान
राजे ने मतदाताओं और विशेषकर नये मतदाताओं से वोट डालने का आह्वान किया। वहीं भाजपा के सांसद व झोटवाड़ा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि मतगणना के दिन सब कुछ साफ हो जाएगा। गहलोत के अंडर करंट वाले बयान को लेकर उन्होंने कहा कि शायद उन्हें मतगणना के दिन करंट महसूस हो। बता दें कि राजस्थान में 16वीं विधानसभा के चुनाव के लिए शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। राज्य में 199 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। यहां 5.25 करोड़ से अधिक मतदाता 1862 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। राज्य में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन श्रीगंगानगर जिले के करणपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह के निधन के बाद यहां चुनाव स्थगित कर दिया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
सीएम अशोक गहलोत ने परिवार के साथ डाला वोट, जानें मतदान के बाद क्या बोले बीजेपी के दिग्गज

सीएम अशोक गहलोत ने परिवार के साथ डाला वोट, जानें मतदान के बाद क्या बोले बीजेपी के दिग्गज

पीएम मोदी के इस मास्टर स्ट्रोक से खिसक सकता है कांग्रेस का गुर्जर वोट बैंक

पीएम मोदी के इस मास्टर स्ट्रोक से खिसक सकता है कांग्रेस का गुर्जर वोट बैंक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend