ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कलकत्ता HC से बंगाल सरकार को झटका, BJP की मेगा रैली को मिली हरी झंडी

UB India News by UB India News
November 25, 2023
in खास खबर, पश्चिम बंगाल
0
कलकत्ता HC से बंगाल सरकार को झटका, BJP की मेगा रैली को मिली हरी झंडी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कलकत्ता हाई कोर्ट ने बंगाल की ममता सरकार को झटका देते हुए भाजपा की रैली को हरी झंडी दे दी है। HC की एक खंडपीठ ने 29 नवंबर को कोलकाता के विक्टोरिया हाउस के पास भाजपा की मेगा रैली की अनुमति देते हुए पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका खारिज कर दी।

29 नवंबर को होनी है मेगा रैली

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

भाजपा मध्य कोलकाता में विक्टोरिया हाउस के पास 29 नवंबर को एक मेगा रैली करने वाली है। इस रैली में भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।

पूर्व आदेश को दी गई थी चुनौती
बता दें कि बंगाल सरकार ने कोर्ट के पूर्व आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें पीठ ने भाजपा को रैली निकालने की अनुमति दी थी। 20 नवंबर को कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा की एकल पीठ ने भाजपा की 29 नवंबर की रैली को अनुमति देते हुए स्थानीय पुलिस पर कई टिप्पणी भी की थी।

पीठ ने कहा था कि एक स्वतंत्र देश में किसी की भी कहीं भी जाने की अनुमति है। कोर्ट ने कहा कि पुलिस द्वारा रैली की अनुमति न देने का कोई औचित्य ही नहीं था।

बता दें कि भाजपा की रैली मनरेगा द्वारा दी जाने वाली नौकरी में बंगाल सरकार की अनियमितताओं को उजागर करने के लिए आयोजित की जा रही है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
बैंकॉक में तीसरे ‘विश्व हिंदू कांग्रेस सम्मेलन’ का हुआ आगाज , मोहन भागवत ने लोगों किया संबोधित

बैंकॉक में तीसरे 'विश्व हिंदू कांग्रेस सम्मेलन' का हुआ आगाज , मोहन भागवत ने लोगों किया संबोधित

नई आरक्षण नीति के सियासी ‘चक्रव्यूह’ में केंद्र को फंसाने की चाल

नई आरक्षण नीति के सियासी 'चक्रव्यूह' में केंद्र को फंसाने की चाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend