ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी महुआ मोइत्रा को लोकसभा से हटाने की योजना बना रही

UB India News by UB India News
November 23, 2023
in पश्चिम बंगाल
0
बीजेपी  महुआ मोइत्रा को लोकसभा से हटाने की योजना बना रही
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद में सवाल पूछने के लिए पैसे लेने के आरोपों से घिरीं तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को अपनी पार्टी की सुप्रीमो ममता बनर्जी का साथ मिला है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर महुआ मोइत्रा को हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा, “बीजेपी की महुआ मोइत्रा को लोकसभा से हटाने की योजना बना रही है. इससे उन्हें (महुआ मोइत्रा) चुनाव से पहले और अधिक लोकप्रिय होने में मदद मिलेगी. वह जो संसद के बोलती थीं, अब वह बाहर बोलेंगी.”

RELATED POSTS

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य

टीएमसी ने दी थी महुआ को बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने संसद महुआ मोइत्रा को कृष्णानगर (नदिया उत्तर) का अध्यक्ष बनाया था. इसके लिए उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर सीएम ममता बनर्जी का धन्यवाद किया था.

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर महुआ मोइत्रा पर बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप लगाया था. साथ ही टीएमसी सांसद पर महंगे गिफ्ट लेने के भी आरोप लगे. इसके बाद महुआ मोइत्रा एथिक्स कमेटी के सामने पेश हुईं थी. उनके साथ विपक्ष के कई सांसद भी गए थे. काफी शोर-शराबे के बीच महुआ मोइत्रा और कई विपक्षी सांसद उस रूम से बाहर निकलते नजर आए थे, जहां पूछताछ की जा रही थी.

अभिषेक बनर्जी ने दिया था महुआ का साथ

बसपा सांसद दानिश अली ने एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष पर अनैतिक सवाल पूछने का भी आरोप लगाया था. वहीं इसके बाद टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने भी महुआ मोइत्रा का साथ दिया था. उन्होंने कहा था कि महुआ मोइत्रा खुद का बचाव करने में पूरी तरह सक्षम हैं. साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना भी साधा.

संसद ने बनाया नया नियम

सांसद महुआ मोइत्रा के विवाद के बाद संसद की तरफ से नया नियम बनाया गया है. अब संसद पोर्टल के लॉग इन और पासवर्ड सांसदों तक ही सीमित रहेंगे. इसका मतलब यह है कि अब उनके पर्सनल असिस्टेंट या सेक्रेटरी लॉग इन नहीं कर सकेंगे. सांसद अब अपना लॉग इन-पासवर्ड और ओटीपी शेयर नहीं कर सकते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

ममता की पार्टी में क्‍यों मची भगदड़?

सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य

by UB India News
July 9, 2026
0

ज़ुल्फे बंगाल और हुज्जते बंगाल यह बंगालियों के लिए कहा जाता है. वे कभी किसी से टकराव ले सकते हैं....

बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?

बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?

by UB India News
June 30, 2026
0

पश्चिम बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार का दिन राजनीतिक और विधायी लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है।...

बंगाल में BJP सरकार के पहले बजट की 7 बड़ी सौगातें…………………….

बंगाल में ‘वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल’ पेश करने तैयारी ……………..

by UB India News
June 27, 2026
0

पश्चिम बंगाल दो ऐसे कानून विधानसभा में पेश करने जा रही है, जिससे राज्य में हिंसक घटनाएं और समाज विरोधी...

ममता की पार्टी में क्‍यों मची भगदड़?

2.29 लाख करोड़ रुपए का हिसाब में फंस गई ममता बनर्जी!

by UB India News
June 24, 2026
0

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद लगातार राज्य में हलचल मची हुई है. पहले ममता बनर्जी चुनाव हार गईं फिर...

Next Post
पत्रिका से सिनेमाई वास्तविकता तक, अंशुल चौहान ने एक भावुक नोट लिखा

पत्रिका से सिनेमाई वास्तविकता तक, अंशुल चौहान ने एक भावुक नोट लिखा

लालू यादव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली रवाना, बिहार में बढ़ी सियासी हलचल , क्या कुछ नया होने वाला है!

लालू यादव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली रवाना, बिहार में बढ़ी सियासी हलचल , क्या कुछ नया होने वाला है!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend