ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान में भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले आतंकी असलम वजीर मारा गया

UB India News by UB India News
November 24, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
पाकिस्तान में भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले आतंकी असलम वजीर मारा गया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान में भारत के खिलाफ आग उगलने वाले आतंकियों की शामत आई हुई है। हाल के समय में कई आतंकी मौत के घाट उतर चुके हैं। इन भारत के दुश्मनों के मारे जाने का सिलसिला जारी है। जो आतंकवादी संगठन भारत में दहशत फैलाने के लिए ‘करतूतें’ करते रहे हैं, उनके आतंकी संगठनों के लोगों का खात्मा हो रहा है। इनमें ‘जैश-ए-मोहम्मद’, ‘डी कंपनी’, ‘लश्कर-ए-तैयबा’, लश्कर-ए-जब्बर और लश्कर-आई-जांगवी सहित कई आतंकी संगठनों से जुड़े दहशतगर्द शामिल हैं।

जानिए उसकी ‘कुंडली’, भारत के खिलाफ कैसे उगल रहा था जहर
आतंकियों के मारे जाने के क्रम में भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले मलिक असलम वजीर की ब्लास्ट के ​जरिए हत्या कर दी गई है। यह घटना, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में साउथ वजीरीस्तान के दाजा घुंडई इलाके में हुई है। सूत्रों का कहना है कि मलिक असलम वजीर द्वारा कई बार भारत के खिलाफ जहरीले भाषण दिए गए थे। उसके द्वारा कही गई बातों के आधार पर आतंकी समूहों में नए लड़कों की भर्ती हो रही थी। भारत के खिलाफ आग उगलने के बावजूद उसे पाकिस्तान में राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिल चुका था। विस्फोट की घटना में असलम वजीर के साथ उसका बेटा और एक अन्य व्यक्ति भी मारा गया।

RELATED POSTS

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

मारा जा चुका है मसूद अजहर का करीबी भी
इससे पहले पाकिस्तान के आतंकी संगठन ‘जैश-ए-मोहम्मद’ का संस्थापक और भारत का मोस्ट वांटेड ‘मौलाना मसूद अजहर’ का करीबी ‘मौलाना रहीम तारिक उल्ला’ मारा गया था। 13 नवंबर को कराची में उसे अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी थी। उससे पहले ‘लश्कर ए तैयबा’ के प्रमुख हाफिज सईद का करीबी ‘अकरम खान उर्फ अकरम गाजी’ भी पाकिस्तान के बाजापुर में अज्ञात हमलावरों की गोली का निशाना बना था।

अब तक इन बड़े आतंकवादियों का हो चुका है खात्मा
कुछ दिन पहले मियां मुजाहिद मारा गया था। मियां मुजाहिद के बारे में कहा जाता है कि जम्मू कश्मीर में 2018 के दौरान सेना के सुंजवान कैंप पर हुए आतंकी हमले का मास्टर माइंड ख्वाजा शाहिद था। पाकिस्तान में इस साल मारे जाने वाले आतंकियों की संख्या करीब डेढ़ दर्जन तक पहुंच गई है। पाकिस्तान में अभी तक अकरम खान उर्फ अकरम गाजी, ख्वाजा शाहिद उर्फ मियां मुजाहिद, मोहम्मद सलीम, दाऊद मलिक, शाहिद लतीफ, मुल्ला बाहौर उर्फ होर्मुज, बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज, अबु कासिम, परमजीत सिंह पंजवड़, जहूर मिस्त्री, खालिद रजा और अब्दुल सलाम भट्टावी जैसे आतंकी मारे जा चुके हैं।

घबराया हुआ है हाफिज सईद
पाकिस्तानी आईएसआई ने हिज्बुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन, जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर और ‘लश्कर ए तैयबा’ प्रमुख हाफिज सईद को सुरक्षा घेरा प्रदान किया है। इन्हें बुलेटप्रूफ गाड़ियां मुहैया कराई गई हैं। उन्हें सतर्क किया है कि वे अपने ठिकाने से बाहर न निकलें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा घटनाक्रम में अमेरिका ने ईरान के कई...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम टूट चुका है और लगातार पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है। होर्मुज में...

Next Post
बीजेपी  महुआ मोइत्रा को लोकसभा से हटाने की योजना बना रही

बीजेपी महुआ मोइत्रा को लोकसभा से हटाने की योजना बना रही

पत्रिका से सिनेमाई वास्तविकता तक, अंशुल चौहान ने एक भावुक नोट लिखा

पत्रिका से सिनेमाई वास्तविकता तक, अंशुल चौहान ने एक भावुक नोट लिखा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend