ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा फिर से एक हो सकते हैं?

UB India News by UB India News
November 23, 2023
in जदयू, पटना
0
न समझोगे तो मिट जाओगे, ऐ मेरे मित्रों ,तेरी दास्तां तक न होगी दास्तानों में
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

क्या नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा फिर से एक हो सकते हैं? क्या दोनों के बीच अंदर ही अंदर कुछ बात चल रही है? क्या एक बार फिर से कुशवाहा अपने ‘मित्र’ नीतीश कुमार के गले लग जाएंगे? ऐसे कई सवाल हैं जो अचानक से बिहार की सियासी फिजां में तैरने लगे हैं। ऐसे कयासों से सियासी गलियारे का माहौल सर्द मौसम में गरम हो गया है। काफी दिनों से न तो उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ कुछ बोला है और न ही नीतीश कुमार ने कहीं उनकी चर्चा की है। उल्टे वो कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपनी सहयोगी राजद के पुराने शासनकाल की बखिया उधेड़ते नजर आए हैं। कई दफे तो उन्होंने तेजस्वी यादव के सामने ही उनके पिता लालू प्रसाद यादव के शासनकाल की बुराई कर चुके हैं। उपेंद्र कुशवाहा भी नीतीश का साथ छोड़ने के बाद ज्यादातर लालू प्रसाद यादव और राजद की जमकर लानत मलामत करते नजर आए हैं। नीतीश को छोड़ दिया जाए तो उपेंद्र कुशवाहा के निशाने पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ही हैं।

कहां से उठी ये ‘सियासी आग’
कहा जा रहा है कि कुछ पार्टियों के नेता अंदर ही अंदर ये बात फैलाने में जुटे हैं कि नीतीश और उपेंद्र कुशवाहा के बीच कुछ चल रहा है। हालांकि ये सब कुछ पर्दे के पीछे से किया जा रहा है, ताकि बात भी फैला दी जाए और नाम भी सामने न आने पाए। इस चर्चा के पीछे एक वजह भी है। उपेंद्र कुशवाहा को अपनी नई पार्टी बनाने के बाद एक अर्सा हो गया है, जबसे उन्होंने नीतीश के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा है। इसमें जाति आधारित सर्वे के खिलाफ अक्टूबर में राजभवन मार्च एक अपवाद है।

RELATED POSTS

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सितंबर में नीतीश पर उमड़ा था कुशवाहा का प्यार
हालांकि इससे पहले सितंबर 2023 में नीतीश कुमार पर उपेंद्र कुशवाहा का प्यार उमड़ता नजर आया था। उन्होंने कहा था कि ‘नीतीश कुमार के लिए ये बहुत अच्छा होगा कि वो महागठबंधन से अलग हो जाएंगे। वैसे भी अगर नीतीश कुमार को कभी खून की जरुरत पड़ी तो उसे देने में सबसे पहले मेरा नाम ही होगा।’ उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान के बाद तभी सियासी माहौल में बदलाव दिखा था।

अब समझिए अंदर की बात
कुछ विश्वस्त सूत्रों ने बताया की कुशवाहा और नीतीश की फिर से सियासी दोस्ती की बात को सिरे से खारिज कर दिया। लेकिन इसी दौरान उन्होंने बड़ी बात कही। सूत्रों ने हमें बताया कि कुशवाहा का विरोध नीतीश कुमार से व्यक्तिगत नहीं है, ये विरोध उनके लालू प्रसाद यादव के साथ जाने को लेकर है। दिल से उपेंद्र कुशवाहा ने न तो कभी नीतीश का बुरा चाहा है और न ही कभी चाहेंगे। ऐसा तो सवाल भी पैदा नहीं होता।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

by UB India News
July 14, 2026
0

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा और जन...

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव सामान्य उपचुनाव नहीं रह गया है। यह चुनाव केवल एक विधायक चुनने का...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

पीएम सूर्य घर योजना: काम में ढिलाई पर सम्राट सरकार सख्त……

by UB India News
July 14, 2026
0

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026) का काम कर रही कंपनियों द्वारा अगर...

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

by UB India News
July 14, 2026
0

राज्य के 29 बड़े जलाशय और 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में विकसित होंगे। सोमवार को राजधानी के स्थानीय...

Next Post
पाकिस्तान में भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले आतंकी असलम वजीर मारा गया

पाकिस्तान में भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले आतंकी असलम वजीर मारा गया

बीजेपी  महुआ मोइत्रा को लोकसभा से हटाने की योजना बना रही

बीजेपी महुआ मोइत्रा को लोकसभा से हटाने की योजना बना रही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend