ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कनाडा में हिंदू आस्था से जुड़े प्रतीक के लिए लड़ाई हुई शुरू

UB India News by UB India News
November 21, 2023
in अध्यात्म, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
कनाडा में हिंदू आस्था से जुड़े प्रतीक के लिए लड़ाई हुई शुरू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कनाडा में यहूदी विरोधी घटनाओं में वृद्धि के बाद कनाडाई अधिकारियों ने नाजी स्वस्तिक प्रतीक के इस्तेमाल के खिलाफ कदम उठाया था. इसको लेकर प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो जैसे नेताओं ने भी निंदा की है. हालांकि, अब इस प्रतीक को हिंदू पवित्र प्रतीक स्वस्तिक के साथ जोड़ने से रोकने और दोबारा हासिल करने के लिए इंडो-कनाडाई समुदाय संगठन ने एक अभियान शुरू किया है. इंडो-कनाडाई समुदाय ने स्वस्तिक के इस्तेमाल किए जाने पर आपराधिक आरोप को लेकर आपत्ति जताई है.

आपको बता दें कि 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास की ओर से किए गए आतंकवादी हमलों को लेकर कनाडा में 5 नवंबर को प्रदर्शन हुए थे. इस दौरान यहूदी  स्कूलों, सामुदायिक केंद्रों को निशाना बनाया गया था. इसके अलावा स्वस्तिक के प्रतीक को भी प्रदर्शित किया गया था, जिस पर ट्रूडो ने प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि पार्लियामेंट हिल पर एक व्यक्ति की ओर से स्वस्तिक का प्रदर्शन अस्वीकार्य है. टोरंटो पुलिस ने भी स्वस्तिक को घृणा का प्रतीक बताया है और चेतावनी दी है कि इसके उपयोग के परिणामस्वरूप आपराधिक आरोप लग सकते हैं.

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

हिंदू संगठन ने स्वस्तिक को लेकर दी जानकारी
कनाडाई सरकार के स्वस्तिक चिह्न के खिलाफ उठाए गए कदम के बाद इंडो-कनाडाई समुदाय में चिंता पैदा हो गई है. इसको लेकर कैनेडियन ऑर्गेनाइजेशन फॉर हिंदू हेरिटेज एजुकेशन (COHHE) नामक संगठन ने अपना रिक्लेम स्वस्तिक अभियान शुरू किया है. टोरंटो पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन अधिकारियों को लिखे एक पत्र में COHHE ने बताया कि संस्कृत में स्वस्तिक शब्द का अर्थ सभी की शुभता और भलाई है. स्वस्तिक प्रतीक बहुत पवित्र है.

ये हमारे मंदिरों, घरों और व्यवसायों में पूजा अनुष्ठानों के दौरान बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है .CoHHE बोर्ड की सदस्य रुचि वाली ने कहा, “स्वस्तिक नफरत का प्रतीक नहीं है, ये हिंदू, सिख, जैन और बौद्धों की ओर से इस्तेमाल किया जाने वाला एक प्राचीन और पवित्र प्रतीक है.

स्वस्तिक हिंदू समेत कई धर्मों को प्रतीक
कैनेडियन ऑर्गेनाइजेशन फॉर हिंदू हेरिटेज एजुकेशन ने जानकारी दी कि नाज़ियों ने कभी भी स्वस्तिक का इस्तेमाल नहीं किया और वे झुके हुए क्रॉस या हेकेन क्रूज़ का प्रयोग करते थे. स्वस्तिक को गलत तरीके से नाजी प्रतीक के साथ जोड़ा गया है. स्वस्तिक को नफरत का प्रतीक कहना अत्यंत हिंदू-विरोधी है, जबकि यह शांति और समृद्धि का प्रतीक है.”

इजरायल और यहूदी मामलों के केंद्र (CIJA) के उपाध्यक्ष जनरल काउंसिल रिचर्ड मार्सेउ ने कहा कि स्वस्तिक के नाज़ी संस्करण ने हाल ही में देश भर में कई घृणा रैलियों में अपना बदसूरत सिर उठाया है. हालांकि, हम ये भी मानते हैं कि स्वस्तिक हिंदुओं, बौद्धों, जैनियों और पारसियों के लिए एक पवित्र प्रतीक है. हिंदू प्रतीक की प्राचीन और समृद्ध विरासत का न केवल सम्मान किया जाए, बल्कि इसे नस्लवाद और नफरत  में इस्तेमाल किए जाने से रोका जाए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

Next Post
पीएम मोदी ने ड्रेसिंग रूम में की टीम इंडिया से मुलाकात, सामने आया वीडियो, देखें कैसे बढ़ाया हौसला?

पीएम मोदी ने ड्रेसिंग रूम में की टीम इंडिया से मुलाकात, सामने आया वीडियो, देखें कैसे बढ़ाया हौसला?

बांके बिहारी मंदिर के कॉरिडोर निर्माण को HC से हरी झंडी

बांके बिहारी मंदिर के कॉरिडोर निर्माण को HC से हरी झंडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend