ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव जाएंगे नरेंद्र मोदी, झारखंड से जारी करेंगे पीएम-किसान की 15वीं किस्त

पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड आने वाले हैं। 14-15 नवंबर को पीएम मोदी झारखंड का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातू गांव जाएंगे। यही नहीं, झारखंड से ही प्रधानमंत्री पीएम-किसान की 15वीं किस्त जारी करेंगे।

UB India News by UB India News
November 16, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव जाएंगे नरेंद्र मोदी, झारखंड से जारी करेंगे पीएम-किसान की 15वीं किस्त
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए जारी प्रचार अभियान के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14-15 नवम्बर को झारखंड का दौरा करेंगे। इस दौरान वह भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव जाएंगे और जनजातीय समूहों पर केंद्रित एक कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक वह ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, पीएम-किसान की 15वीं किस्त जारी करेंगे और झारखंड में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री 15 नवंबर की सुबह रांची में भगवान बिरसा मुंडा स्मारक उद्यान में स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा करेंगे और इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव पहुंचेंगे, जहां वह भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

बिरसा मुंडा के गांव जाने वाले पहले पीएम

RELATED POSTS

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

पीएमओ ने कहा कि मोदी भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। वह खूंटी में आयोजित तीसरे जनजातीय गौरव दिवस के समारोह में भी भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह निरंतर प्रयास रहा है कि सरकार की प्रमुख योजनाओं से कोई वंचित ना रह जाए और इनका लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे।

जनजातीय समूहों के लिए करेंगे योजना की शुरुआत

प्रधानमंत्री इस अवसर पर आईईसी (सूचना, शिक्षा और संचार) वैन को हरी झंडी दिखाएंगे। यात्रा शुरू में महत्वपूर्ण जनजातीय आबादी वाले जिलों से शुरू होगी और 25 जनवरी 2024 तक देश भर के सभी जिलों को कवर करेगी। कार्यक्रम के दौरान, मोदी विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के समग्र विकास के उद्देश्य से 24,000 करोड़ रुपये की एक योजना की शुरुआत करेंगे। पीएमओ ने कहा कि पीवीटीजी विकास मिशन योजना जनजातियों के सशक्तीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा और यह अपनी तरह की प्रथम पहल होगी।

2023-24 के बजट में, पीवीटीजी की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार के लिए इस योजना की घोषणा की गई थी। पीएमओ के मुताबिक, 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 75 पीवीटीजी हैं, जो लगभग 28 लाख की आबादी वाले 220 जिलों में फैले 22,544 गांवों में रहते हैं। उसने कहा कि ये जनजातियां बिखरी हुई हैं और वन क्षेत्रों के दूरस्थ व दुर्गम इलाकों में रहती हैं। इसलिए पीवीटीजी परिवारों और बस्तियों को सड़क और दूरसंचार संपर्क से जोड़ने, बिजली, सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण तक बेहतर पहुंच और स्थायी आजीविका के अवसरों जैसी बुनियादी सुविधाओं को पूरा करने के लिए यह योजना बनाई गई है। इस योजना को ग्रामीण सड़क, ग्रामीण आवास और पेयजल को कवर करने वाले मौजूदा कल्याणकारी कार्यक्रमों के तहत नौ मंत्रालयों के माध्यम से लागू किया जाएगा। इन दूरदराज की बस्तियों को कवर करने के लिए कुछ योजना मानदंडों में ढील दी जाएगी।

पीएम-किसान की 15वीं किस्त करेंगे जारी

इसके अलावा, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, सिकल सेल रोग उन्मूलन, टीबी उन्मूलन, 100 प्रतिशत टीकाकरण, पीएम सुरक्षित मातृत्व योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, पीएम पोषण और पीएम जन धन योजना के लिए संतृप्ति कवरेज सुनिश्चित किया जाएगा। पीएमओ ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत लगभग 18,000 करोड़ रुपये की 15 वीं किस्त की राशि 8 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से जारी की जाएगी। इस योजना के तहत, अब तक, 14 किस्तों में किसानों के खातों में 2.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक हस्तांतरित किए गए हैं।

इन योजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री रेल, सड़क, शिक्षा, कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 7200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनमें राष्ट्रीय राजमार्ग 133 के महागामा-हंसडीहा खंड के 52 किलोमीटर खंड को चार लेन का बनाना, राष्ट्रीय राजमार्ग 114-ए के बासुकीनाथ-देवघर खंड के 45 किमी खंड को चार लेन का बनाना, केडीएच-पुरनाडीह कोयला हैंडलिंग संयंत्र, आईआईआईटी रांची का नया शैक्षणिक और प्रशासनिक भवन शामिल हैं।

प्रधानमंत्री द्वारा जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और जिन्हें राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा, उनमें आईआईएम रांची का नया परिसर, आईआईटी आईएसएम धनबाद का नया छात्रावास, बोकारो में पेट्रोलियम तेल और स्नेहक (पीओएल) डिपो, कई रेल परियोजनाएं जैसे हटिया-पकरा खंड, तालगड़िया-बोकारो खंड और जारंगडीह-पतरातू खंड का दोहरीकरण शामिल हैं। पीएमओ ने कहा कि इसके अलावा झारखंड राज्य में 100 प्रतिशत रेलवे विद्युतीकरण की उपलब्धि को भी प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरे का आज बेहद अहम दिन है. पीएम मोदी और कीवी प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

by UB India News
July 11, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया में अपनी तीन दिन की यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिग...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

Next Post
सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस

इजरायल हमास युद्ध के 40वें दिन आइडीएफ ने दी चेतावनी, सरेंडर नहीं किया तो मारे जाएंगे सभी आतंकी

इजरायल हमास युद्ध के 40वें दिन आइडीएफ ने दी चेतावनी, सरेंडर नहीं किया तो मारे जाएंगे सभी आतंकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend