ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एक सेमीफाइनल की दो टीमें तय, टीम इंडिया का किससे होगा सामना?

UB India News by UB India News
November 9, 2023
in क्रिकेट, खास खबर
0
एक सेमीफाइनल की दो टीमें तय, टीम इंडिया का किससे होगा सामना?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आईसीसी विश्व कप 2023 का कारवां अब सेमीफाइनल की ओर बढ़ रहा है। अब तक की अंक तालिका की बात करें तो 4 टीमें सेमीफाइनल की रेस से बाहर चुकी हैं, वहीं तीन टीमें ऐसी हैं, जो सुपर 4 यानी सेमीफाइनल में एंट्री कर चुकी हैं। यानी अब बचे एक स्पॉट के लिए तीन टीमों के बीच दावेदारी है। तीन में से एक ही टीम सेमीफाइनल में जा पाएगी, बाकी दो टीमों का भी सफर आने वाले कुछ ही दिन में खत्म हो जाएगा। इससे समझा जा सकता है कि मुकाबला ​अब कितना सख्त हो चला है।

भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने की सेमीफाइनल में एंट्री

वनडे विश्व कप 2023 के ताजा प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो टीम इंडिया 16 अंक लेकर टॉप पर है। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम 12 अंक लेकर नंबर दो पर है। अफगानिस्तान को मंगलवार को हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया के भी अब 12 अंक हो गए हैं और इस टीम ने भी सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं बाहर होने वाली टीमें की बात करें तो बांग्लादेश, श्रीलंका और नीदरलैंड्स के चार चार अंक हैं और ये सभी टीमें अब किसी भी सूरत में, किसी भी समीकरण से सेमीफाइनल में नहीं जा सकती। वहीं इंग्लैंड की टीम नंबर दस पर है और इस टीम के पास केवल दो ही अंक हैं। बॉटम की जो टीमें हैं, उनके बीच अब इसी बात को लेकर जंग होगी कि वे चैंपियंस ट्रॉफी में जा पाएंगी या नहीं। क्योंकि लीग चरण समाप्त होने पर जो दो टीमें सबसे नीचे रहेंगे, वो साल 2024 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा नहीं हो पाएंगी। इसलिए बचे हुए मैच भी टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।

RELATED POSTS

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान में से एक टीम जाएगी सेमीफाइनल में 

इस बीच अब ये तय हो गया है कि एक सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होगा। क्योंकि ये दोनों टीमें अब अंक तालिका में दूसरे और तीसरे नंबर पर फिनि​श करेंगी। दोनों के इस वक्त 12.12 अंक हैं। जो चौथी टीम सेमीफाइन में आएगी, उसके दस ही अंक होंगे, यानी वो चौथे पर रहेगी। टीम इंडिया का सेमीफाइनल मुकाबला चौथे नंबर की टीम से ही होगा, क्योंकि भारतीय टीम टॉप पर है। जिन तीन टीमों के बीच सेमीफाइनल की जंग अभी जारी रहेगी। वो न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान हैं। सभी टीमों को अब एक एक मैच और खेलना बाकी रह गया है। टीम इंडिया का सामना अगर न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान से सेमीफाइनल में होता है तो मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा। लेकिन अगर पाकिस्तान की टीम आती है तो मैच कोलकाता में खेला जाएगा। इसका ऐलान आईसीसी की ओर से पहले ही कर दिया गया है। यानी सेमीफाइनल का वेन्यू क्या होगा, ये तभी साफ होगा, जब सभी टीमें के नाम तय हो जाएंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

Next Post
नोटबंदी की बरसी पर सरकार पर बरसे राहुल गांधी

नोटबंदी की बरसी पर सरकार पर बरसे राहुल गांधी

‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’ की मांग… न न न, बिहार में नहीं चलता ये फॉर्मूला!

'जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी' की मांग... न न न, बिहार में नहीं चलता ये फॉर्मूला!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend