ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजस्थान में चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, 3 बड़े नेताओं ने थामा बीजेपी का हाथ

UB India News by UB India News
October 29, 2023
in LOKSHBHA
0
राजस्थान में चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, 3 बड़े नेताओं ने थामा बीजेपी का हाथ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल समेत कांग्रेस के 3 वरिष्ठ नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। कांग्रेस के टिकट पर पिछला लोकसभा चुनाव लड़ने वाले खंडेलवाल के अलावा पार्टी के दिग्गज नेता चंदनमल बैद के बेटे चंद्रशेखर बैद और पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया ने भी भगवा पार्टी का दामन थाम लिया। माना जा रहा  है कि विधानसभा चुनावों के ठीक पहले इन नेताओं के बीजेपी में जाने से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कई अन्य प्रभावशाली नेताओं ने भी थामा BJP का हाथ

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

जोधपुर यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रवींद्र सिंह भाटी भी शनिवार को रिटायर्ड IPS अधिकारी केसर सिंह शेखावत, भीम सिंह बीका, राजस्थान हेरिटेज प्रमोशन काउंसिल के उपाध्यक्ष सांवरमल महिया और मंडावा से निर्दलीय उम्मीदवार हरि सिंह के साथ बीजेपी में चले गये। बता दें कि रवींद्र सिंह भाटी लंबे समय से पश्चिमी राजस्थान में सक्रिय हैं। माना जा रहा है कि खंडेलवाल को किशनपोल से उम्मीदवार बना सकती है। खंडेलवाल जयपुर में कांग्रेस के लिए एक प्रमुख महिला चेहरा थीं और सचिन पायलट खेमे में थीं। खंडेलवाल को किशनपोल से कांग्रेस के टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

अरुण सिंह ने कहा, गहलोत की सरकार जाने वाली है
जयपुर में बीजेपी के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि बीजेपी का कुनबा बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लोग देश को तरक्की करते हुए देख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘(अशोक) गहलोत की सरकार जाने वाली है। मुख्यमंत्री के बयानों से स्पष्ट संकेत मिलता है कि उनकी सरकार विफल हो गई है। उन्होंने ED के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है, उससे उनकी घबराहट पता चलती है।’ वहीं, खंडेलवाल ने बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा कि कांग्रेस में ईमानदार और समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया गया है और आलाकमान उनके मुद्दों की कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
बीजेपी ने तेलंगाना में ओबीसी सीएम का वादा कर जाति कार्ड खेला

बीजेपी ने तेलंगाना में ओबीसी सीएम का वादा कर जाति कार्ड खेला

जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे अंग्रेज… भारतीय टीम ने 20 साल बाद दी शर्मनाक शिकस्त, रचा इतिहास

जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे अंग्रेज... भारतीय टीम ने 20 साल बाद दी शर्मनाक शिकस्त, रचा इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend