ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने सबके बैंक खातों में 15 लाख देने का वादा किया था, लेकिन मैं…” राहुल गांधी

UB India News by UB India News
October 29, 2023
in LOKSHBHA
0
पीएम मोदी ने सबके बैंक खातों में 15 लाख देने का वादा किया था, लेकिन मैं…” राहुल गांधी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकती, वे केवल अडानी का कर्ज माफ कर सकते हैं। राहुल बोले कि हमने कहा था कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और हमने ऐसा किया। मैं एक बार फिर यह वादा कर रहा हूं कि हम फिर से छत्तीसगढ़ के किसानों का कर्ज माफ करेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा, “पीएम मोदी ने हर बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं किया। मैं आपसे झूठे वादे नहीं करूंगा। मैं जो कहता हूं, वह करता हूं।”

“बीजेपी किसानों का पैसा अडाणी समूह को देती है”

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पार्टी किसानों का पैसा अडाणी समूह को देती है और दावा किया कि वह “दो-तीन उद्योगपतियों” के फायदे के लिए काम करती है। राहुल ने कहा, “यदि आप किसी भी सरकार को देखें, तो राज्य या देश के सबसे अमीर लोगों को लाभ पहुंचाने या देश या राज्य के सबसे गरीब लोगों की मदद करने के तरीके हैं। जहां हमारी सरकार किसानों, मजदूरों और गरीबों की मदद करती है, वहीं भाजपा सरकार केवल बड़ी-बड़ी बातें करती है लेकिन अंत में अडानी की मदद करती है।”

मुफ्त शिक्षा का वादा और जाति जनगणना पर निशाना साधा
इतना ही नहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के लोगों से वादा किया कि कांग्रेस की राज्य की सत्ता में वापसी होने पर सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में मुफ्त शिक्षा दी जाएगी और तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रतिवर्ष 4,000 रुपये दिए जाएंगे। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के भानुप्रतापपुर और फरसगांव कस्बे में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए गांधी ने पूछा कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने भाषणों में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) का जिक्र करते हैं, तो वह जाति जनगणना से क्यों डरते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर कांग्रेस (केंद्र में) सत्ता में आई तो देश में जाति जनगणना कराई जाएगी।’’

“भारत सरकार को सांसद नहीं बल्कि 90 सचिव चला रहे”
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, “भारत सरकार को सांसद नहीं बल्कि 90 सचिव (अधिकारी) चला रहे हैं और वे ही देश का बजट तय करते हैं। मैंने पाया कि केंद्र में कुल 90 सचिवों में से केवल तीन ओबीसी और तीन आदिवासी हैं। बजट तय करने में सिर्फ पांच फीसदी ओबीसी और 0.1 फीसदी आदिवासियों का प्रतिनिधित्व है। इससे ज्यादा शर्मनाक क्या हो सकता है।” उन्होंने पूछा,”क्या देश में ओबीसी और आदिवासियों की आबादी पांच प्रतिशत और 0.1 प्रतिशत है?” गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘देश की आबादी में ओबीसी की हिस्सेदारी करीब 50 फीसदी है, लेकिन मोदी जी ओबीसी, दलित और आदिवासियों की आबादी को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
अमित शाह ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला

अमित शाह ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला

राजस्थान में चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, 3 बड़े नेताओं ने थामा बीजेपी का हाथ

राजस्थान में चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, 3 बड़े नेताओं ने थामा बीजेपी का हाथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend