ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2000 से ज्यादा लोग कर रहे थे प्रार्थना तभी हुए सिलसिलेवार धमाके, शांति चीख पुकार में बदली

UB India News by UB India News
October 30, 2023
in खास खबर, दक्षिण भारत
0
2000 से ज्यादा लोग कर रहे थे प्रार्थना तभी हुए सिलसिलेवार धमाके, शांति चीख पुकार में बदली
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केरल के कोच्चि में एक कंवेंशन सेंटर में चल रही प्रार्थना सभा में रविवार (29 अक्टूबर) को जबरदस्त धमाका हुआ. जिस वक्त ये धमाका हुआ, उस वक्त प्रार्थना के लिए 2000 से ज्यादा लोग जुटे हुए थे. इस हमले में अब तक एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो चुकी है. प्रार्थना सभा का आयोजन शहर के कंवेंशन सेंटर में किया जा रहा था. अभी तक धमाके की वजह का पता नहीं चल पाया है.

ईसाइयों का एक ग्रुप कंवेंशन सेंटर में प्रार्थना कर रहा था, तभी अचानक से एक जोरदार धमाका हो गया. इस धमाके के बाद सभा में चीख-पुकार मच गई. धमाके के बाद सामने आई तस्वीरों में टूटे कांच और फर्नीचर को देखा जा सकता है. यह विस्फोट यहोवा के साक्षियों की प्रार्थना सभा के दौरान हुआ. केरल एटीएस समेत शीर्ष पुलिस अधिकारी मौके पर हैं. वर्तमान में पूरे इलाके को घेर लिया है और सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को यहां आने से रोका जा रहा है.

RELATED POSTS

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

समाचार एजेंसी से बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह 9 बजे के करीब धमाके को लेकर जानकारी मिली. स्थानीय टीवी चैनलों के जारी हुए वीडियो में आग बुझाने के लिए की जा रही मशक्कत को देखा जा सकता है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं. केरल के उद्योग मंत्री पी राजीव के अनुसार विस्फोट स्थल की घेराबंदी कर दी गई है और पुलिस एवं अग्निशमन दल को कार्रवाई में लगा दिया गया है.

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने घटना के बाद सभी सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों को ड्यूटी पर आने के लिए कहा है. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने गृह मंत्री अमित शाह से बात भी की है. मुख्यमंत्री ने ये भी बताया है कि घटनास्थल से सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है, ताकि मामले की सही से जांच हो सके.

कंवेंशन सेंटर के बाहर का सामने आया वीडियो

कोच्चि के एर्नाकुलम शहर के जिस जमारा इंटरनेशनल कंवेंशन एंड एग्जिबिशन सेंटर में धमाका हुआ है. उसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में अधिकारियों को मीडियाकर्मियों को देखा जा सकता है.

#WATCH | Kerala: Outside visuals from Zamra International Convention & Exhibition Centre, Kalamassery; one person died and several others were injured in an explosion here. pic.twitter.com/RILM2z3vov

— ANI (@ANI) October 29, 2023

धमाके के चश्मदीद ने क्या बताया?

कंवेंशन सेंटर के कमिटी मेंबर संजू ने समाचार एजेंसी एएनआई से ब्लास्ट को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ‘वह एक हादसा था. हम सब बाहर भागे. हम बस इतना ही जानते हैं. और हम सब बाहर भागने लगे. सभी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. अब हम बस इतना ही कह सकते हैं कि हम अधिकारियों से मिलने जा रहे हैं तभी पता चलेगा कि स्थिति क्या है.’

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

Next Post
केरल ब्लास्ट पर बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी बोले- मोहब्बत की दुकान की असली तस्वीर है, जानें किसने क्या कहा

केरल ब्लास्ट पर बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी बोले- मोहब्बत की दुकान की असली तस्वीर है, जानें किसने क्या कहा

केरल में हुए धमाकों में ‘इंसेंडियरी डिवाइस’ और IED का इस्तेमाल, टिफिन बॉक्स में रखे गए थे बम

केरल में हुए धमाकों में 'इंसेंडियरी डिवाइस' और IED का इस्तेमाल, टिफिन बॉक्स में रखे गए थे बम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend