ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विश्वकप 2023 के 29वें मुकाबमें आज भारत ने इंग्लैंड को 230 रनों के लक्ष्य दिया

UB India News by UB India News
October 30, 2023
in क्रिकेट
0
विश्वकप 2023 के 29वें मुकाबमें आज भारत ने इंग्लैंड को 230 रनों के लक्ष्य दिया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वर्ल्ड कप 2023 का 29वां मुकाबला भारत और डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को दोपहर 2 बजे से जारी है ।

भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 230 रनों का टारगेट दिया है. टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 220 रन बनाए. आखिरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह रनआउट हुए. बुमराह ने 16 रन बनाए. मुकाबले में भारत ने 40 रनों पर ही तीन विकेट खो दिए थे. इसके बाद रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 91 रनों की साझेदारी करके भारत को संकट से उबारा. रोहित ने 101 गेंदों का सामना करते हुए 87 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी 49 रन बनाकर भारत को सम्मानजनक तक पहुंचाने में मदद की. इंग्लैंड की ओर से डेविड विली ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. वहीं क्रिस वोक्स और आदिल राशिद को दो-दो सफलता हासिल हुई.

RELATED POSTS

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक धमाकेदार प्रदर्शन किया है। टीम ने मौजूदा वर्ल्ड कप में पांच मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। दूसरी तरफ इंग्लैंड ने पिछले बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती थी, लेकिन पिछले बार के प्रदर्शन को टीम दोहरा नहीं पाई है। मौजूदा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ में रोहित शर्मा 100वें मैच में भारत की कप्तानी कर रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान),
 शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, लियम लिविंगस्टन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद और मार्क वुड।

इंग्लैंड मौजूदा चैंपियन है लेकिन इस विश्व कप में इंग्लिश टीम का अभियान बेपटरी नजर आया है. इंग्लैंड की टीम 5 में से केवल 1 मैच ही जीती है और उसे 4 में हार का सामना करना पड़ा है.  पॉइंट्स टेबल में जोस बटलर की इंग्लैंड टीम 2 अंक के साथ आखिरी स्थान पर है. इंग्लैंड ने विश्व कप में पांच में से 3 मैच में उपकप्तान को ही प्लेइंग-11 से बाहर रखा है. इसके बावजूद इंग्लैंड का विश्व कप का सफर पटरी पर लौटता नहीं दिख रहा. एक हार और उसके सेमीफाइनल की रही-सही उम्मीद भी खत्म हो जाएगी.

विराट कोहली ने इस विश्व कप में एक मैच को छोड़कर बाकी में 50 या उससे अधिक रन की पारी खेली है. वो पिछले मैच में 5 रन से शतक चूक गए थे. अगर वो ऐसा कर लेते तो सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतक के बराबर पहुंच जाते. हालांकि, अब इंग्लैंड के खिलाफ मैच में विराट के पास इस रिकॉर्ड की बराबरी का मौका होगा. वहीं, रोहित का टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर ये 100वां मैच होगा.

दूसरी तरफ, टीम इंडिया काफी संतुलित दिख रही. भारत ने अपने सभी पांचों मैच जीते हैं. भारत अबतक टूर्नामेंट में नहीं हारा है. हार्दिक पंड्या की गैरहाजिरी में भारत ने न्यूजीलैंड जैसी टीम को भी हरा दिया, जो आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया की राह का सबसे बड़ा रोड़ा साबित होती रही है. अगर भारत ये मैच जीत जाता है तो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ जाएगा और इंग्लैंड पर लीग स्टेज से टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा और बड़ा हो जाएगा.

हार्दिक की गैरहाजिरी में टीम इंडिया किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी, ये बड़ा सवाल है. भारत पांच गेंदबाजों के साथ उतर सकता है. इसी वजह से नेट्स में शुभमन गिल, विराट कोहली औऱ सूर्यकुमार यादव तक ने गेंदबाजी की.

भारत जीता, तो सेमीफाइनल लगभग पक्का
टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ ODI वर्ल्ड कप में 20 सालों से जीत का इंतजार है। टीम को आखिरी बार जीत 2003 में मिली थी। उसके बाद दोनों के बीच दो मुकाबले हुए। 2011 वाला मैच टाई रहा और 2019 में भारतीय टीम को हार मिली।

भारतीय टीम आज जीती तो उसका सेमीफाइनल में जाना पक्का हो जाएगा। जीत से भारत के 12 पॉइंट्स हो जाएंगे और टेबल की स्थिति बता रही है कि 12 पॉइंट्स पाने वाली टीम का सेमीफाइनल में जाना 99% पक्का है।

दोनों टीमों का इस वर्ल्ड कप में छठा मैच
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले यह वर्ल्ड कप का सबसे हाई प्रोफाइल मैच माना जाता रहा था। इसे खिताब जीतने की दो सबसे दावेदार टीमों का मैच कहा जा रहा था। लेकिन, आधे से ज्यादा टूर्नामेंट गुजर जाने के बाद यह मैच एक किस्म का मिसमैच दिख रहा है।

भारत ने अब तक अपने शुरुआती सभी पांच मैच जीते हैं और 10 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं इंग्लैंड को पांच में से केवल एक में जीत मिली, और बाकी के चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लिश टीम 10वें और आखिरी स्थान पर है।

हेड-टु-हेड और हालिया रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 106 वनडे खेले गए हैं। भारत ने 57 और इंग्लैंड ने 44 मैच जीते। 3 मैच बेनतीजा रहे, वहीं दो मैच टाई भी हुए।

वर्ल्ड कप में दोनों टीमें अब तक 8 बार भिड़ीं, 4 में इंग्लैंड और 3 में भारत को जीत मिली। 2011 में बेंगलुरु के मैदान पर दोनों के बीच ग्रुप स्टेज का बेहद रोमांचक मुकाबला टाई हो गया था। इस मुकाबले में सचिन तेंदुलकर ने अपना 48वां वनडे शतक लगाया था।

इन दोनों टीमों के बीच ही हुआ था वर्ल्ड कप इतिहास का पहला मैच
7 जून 1975 को वनडे वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला भी इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला गया, इसे इंग्लैंड ने 202 रन से जीता। यह वही मैच था जिसमें सुनील गावस्कर ने पूरे 60 ओवर बैटिंग की थी और 174 गेंद खेलकर नाबाद 36 रन बनाए थे। तब कहा गया था कि भारतीय टीम और गावस्कर दोनों वनडे फॉर्मेट में सहज नहीं है। वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 2019 में आखिरी बार भिड़ी थीं। बर्मिंघम में खेला गया ये मुकाबला इंग्लैंड ने 31 रन से जीता था।

विराट भारत के टॉप रन स्कोरर, आज कुलदीप कर सकते हैं कमाल
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली भारत के टॉप रन स्कोरर हैं, उन्होंने टूर्नामेंट के 6 मैचों में 354 रन बनाए हैं। उनके बाद रोहित शर्मा ही भारत से 300 से ज्यादा रन बना सके हैं। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 11 विकेट लिए हैं लेकिन आज लखनऊ की पिच पर कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा गेमचेंजर साबित हो सकते हैं। दोनों ही खिलाड़ियों को इकाना स्टेडियम की स्पिन पिच पसंद आ सकती है और वे इंग्लिश बैटर्स को परेशान कर सकते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने...

भारत को यह गलती पड़ न जाए भारी!

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

by UB India News
July 14, 2026
0

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

by UB India News
June 6, 2026
0

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने...

Next Post
केरल कन्वेंशन सेंटर में धमाका , 1 की मौत, 36 घायल , धमाका करने वाले ने किया सरेंडर, पुल‍िस कर रही पूछताछ

केरल कन्वेंशन सेंटर में धमाका , 1 की मौत, 36 घायल , धमाका करने वाले ने किया सरेंडर, पुल‍िस कर रही पूछताछ

“हम सहमत हैं…” पीएम मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी से की बात, शांति-स्थिरता की बहाली पर दिया जोर

"हम सहमत हैं..." पीएम मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी से की बात, शांति-स्थिरता की बहाली पर दिया जोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend