ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देवी-देवताओं के बारे में RJD MLA की टिप्पणी पर बीजेपी भड़की

UB India News by UB India News
October 28, 2023
in पटना, भाजपा
0
नीतीश-तेजस्वी ने पुलिस को अपराधी बना दिया है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में विपक्षी पार्टी बीजेपी (BJP) ने शुक्रवार को राज्य के सत्तारूढ़ महागठबंधन के सबसे बड़े घटक दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एक विधायक की हिंदू देवी-देवताओं के बारे में उनकी विवादास्पद टिप्पणी के लिए आलोचना की. एक वायरल वीडियो में रोहतास जिले के डेहरी से पहली बार विधायक बने फतेह बहादुर सिंह को भगवान शिव और देवी दुर्गा के खिलाफ टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है. व्यवसायी से नेता बने फतेह बहादुर सिंह (Fateh Bahadur Singh) की कथित टिप्पणी पर बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने नाराजगी व्यक्त की है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने कड़े शब्दों में एक बयान जारी कर आरोप लगाया कि ये टिप्पणियां घमंडिया (‘इंडिया’ गठबंधन को अहंकारी बताने के लिए गढ़ा गया एक शब्द) द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ नवीनतम लांछन है.

बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष राय ने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणियां तुष्टिकरण की राजनीति के उद्देश्य से की जाती हैं, जो देश के लिए हानिकारक है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और उनके डिप्टी तेजस्वी यादव ऐसे लोगों को संरक्षण दे रहे हैं.

RELATED POSTS

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

‘बिहार में सत्तारूढ़ व्यवस्था शेखीबाजों से भरी हुई है’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जो राज्य की बेगूसराय लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्होंने भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘बिहार में सत्तारूढ़ व्यवस्था शेखीबाजों से भरी हुई है जो खुद को मजबूत आदमी बताते हैं, लेकिन पापड़ फोड़ पहलवान से ज्यादा कुछ नहीं हैं. मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे एक भी ऐसा शब्द बोलें जो मुस्लिम भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है, उन्हें काट दिया जाएगा.’’ वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने भी आरजेडी नेता की टिप्पणी से असहमति जताई और पार्टी पर जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया.

बिहार में हमारी सरकार का गठन होगा- शाहनवाज हुसैन

बिहार में बीजेपी के सत्ता में बने रहने तक नीतीश कुमार कैबिनेट में मंत्री रहे हुसैन ने कहा, ‘‘हम सभी 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या जाने की उम्मीद कर रहे हैं. इसके बाद लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत होगी और एक साल बाद बिहार में हमारी सरकार का गठन होगा.’’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

by UB India News
July 16, 2026
0

राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत कर एवं दर शुल्क नियमावली-2026 को स्वीकृति...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

by UB India News
July 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है। चुनाव भले नरेंद्र भगत मंडल के अध्यक्ष नीरज...

नीतीश कुमार पर दिखने लगा है उम्र का असर?

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शुक्रवार 17 जुलाई को एक दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उनका...

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बुधवार को पटना के प्रमुख...

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

by UB India News
July 16, 2026
0

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में बुधवार को पर्यटन विभाग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस...

Next Post
मैं समझता हूं कि यह बेहतर बात नहीं है , ये उनका निजी बयान होगा

मैं समझता हूं कि यह बेहतर बात नहीं है , ये उनका निजी बयान होगा

देश का PM कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो!

देश का PM कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend