ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इंडिया मोबाइल कांग्रेंस में एरिक्सन लाई 6G टेक्नोलॉजी:जियो ने पेश की स्पेस फाइबर टेक्नोलॉजी, भारत में टाटा ग्रुप बनाएगा आईफोन

UB India News by UB India News
October 29, 2023
in कारोबार, टेक्नोलॉजी
0
इंडिया मोबाइल कांग्रेंस में एरिक्सन लाई 6G टेक्नोलॉजी:जियो ने पेश की स्पेस फाइबर टेक्नोलॉजी, भारत में टाटा ग्रुप बनाएगा आईफोन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कल की बड़ी खबर इंडिया मोबाइल कांग्रेंस 2023 इवेंट से जुड़ी रही। इस इवेंट में एरिक्सन ने 6G टेक्नोलॉजी और जियो ने स्पेस फाइबर टेक्नोलॉजी पेश की। वहीं टाटा ग्रुप अब भारत में आईफोन बनाएगा। एपल की सप्लायर विस्ट्रॉन की फैक्ट्री के अधिग्रहण की डील टाटा ग्रुप के साथ 1,000 करोड़ में फाइनल हो गई है। इसके अलावा रिलायंस के शेयरहोल्डर्स ने ईशा, आकाश और अनंत अंबानी को नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाने के फैसले को मंजूरी दे दी है।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

RELATED POSTS

भारत ने बदली इंपोर्ट पॉलिसी ,नोटिफिकेशन जारी …………….

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

  • NTPC लिमिटेड आज 28 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे घोषित करेगी। इसके अलावा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, IDFC फर्स्ट बैंक, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक और फाइजर जैसी कंपनियों के रिजल्ट भी जारी होंगे।
  • शेयर बाजार आज शनिवार की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 634 अंक बढ़कर 63,782 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी तेजी रही थी, यह 190 अंक चढ़कर 19,047 के स्तर पर बंद हुआ था।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल, दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर है तो डीजल 89.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. इंडिया मोबाइल कांग्रेंस में एरिक्सन लाई 6G टेक्नोलॉजी: पीएम मोदी को आकाश अंबानी ने स्पेस फाइबर के बारे में बताया, तीन दिन चलेगा इवेंट

इंडिया मोबाइल कांग्रेस ( IMC) 2023 की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में की। तीन दिवसीय इस इवेंट में जियो, भारती एयरटेल और एरिक्सन जैसी कंपनियों ने अपनी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को डिस्प्ले की है। यह IMC का यह सातवां एडिशन है।

PM नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि हमारे यहां 2G के समय क्या हुआ था, शायद नई पीढ़ी को नहीं पता होगा…मैं इसके बारे में कुछ नहीं कहूंगा…क्योंकि मीडिया वाले उसी को पकड़ेंगे, इस कार्यक्रम के बारे में नहीं बताएंगे। हमारे कालखंड में 4G का विस्तार हुआ, लेकिन एक दाग भी नहीं लगा है। मुझे विश्वास है कि 6G में भारत विश्व का नेतृत्व करेगा।’

2. भारत में टाटा ग्रुप बनाएगा आईफोन: विस्ट्रॉन के साथ टाटा की 1,000 करोड़ में डील फाइनल, 2.5 साल में शुरू होगा प्रोडक्शन

टाटा ग्रुप भारत में आईफोन बनाएगा। एपल की सप्लायर विस्ट्रॉन की फैक्ट्री के अधिग्रहण की डील शुक्रवार को फाइनल हो गई। विस्ट्रॉन कॉर्प के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इसे मंजूरी दी। इस मंजूरी के बाद सूचना एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि ढाई साल के भीतर आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो जाएगी।

टाटा के टेकओवर के बाद भारत को एपल प्रोडक्ट्स के लिए अपनी पहली डोमेस्टिक यानी स्वदेशी प्रोडक्शन लाइन मिल जाएगी। टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (TEPL) के साथ विस्ट्रॉन इन्फोकॉम मैन्युफैक्चरिंग (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को बेचने की डील $125 मिलियन (करीब 1000 करोड़ रुपए) में हुई है।

3. रिलायंस का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 27% बढ़ा: Q2FY24 में जियो का मुनाफा 12% बढ़कर 5,058 करोड़ रुपए रहा, रेवेन्यू 9.9% बढ़ा

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने आज यानी शुक्रवार (27 अक्टूबर) को फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। Q2FY24 में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना (YoY) आधार पर 27% बढ़कर 17,394 करोड़ रुपए रहा। कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में 13,656 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। वहीं पिछले तिमाही यानी Q1FY24 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 16,011 करोड़ रहा था।

ऑपरेशंस से Q2 में कंपनी का रेवेन्यू 1% बढ़कर 2.32 लाख करोड़ रुपए हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में ये 2.30 लाख करोड़ रुपए रहा था। वहीं पिछली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 2.07 लाख करोड़ रुपए रहा था। जियो इंफोकॉम का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 30% बढ़कर 40,968 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का EBITDA 31,224 करोड़ रुपए रहा था। यह इसके ठीक पिछली तिमाही में 38,093 करोड़ था।

4. आकाश-ईशा-अनंत अंबानी की RIL बोर्ड में एंट्री: शेयरहोल्डर्स ने ईशा-आकाश को 98% से ज्यादा और अनंत को 92.75% वोट दिए

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयरहोल्डर्स ने ईशा, आकाश और अनंत अंबानी को नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाने के फैसले को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने इसके बारे में जानकारी दी। ईशा और आकाश को नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाने के पक्ष में 98% से ज्यादा वोट डाले गए हैं।

जबकि, मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत को थोड़ा विरोध झेलना पड़ा। अनंत के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाने के विरोध में 7.24% वोट पड़े, उनके पक्ष में टोटल 92.75% वोट पड़े। इसी के साथ ही अंबानी परिवार की अगली पीढ़ी की रिलायंस के बोर्ड में ऑफिशियल एंट्री हो गई है।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 7वें संस्करण में रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के अध्यक्ष आकाश अंबानी ने भारत की तकनीकी प्रगति और डिजिटल परिवर्तन पर अपनी राय रखी। अपने संबोधन में उन्होंने विकसित भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण और इस लक्ष्य को हासिल करने में प्रौद्योगिकी की भूमिका की सराहना की।

उन्होंने कहा, ”हमारे दूरदर्शी प्रधानमंत्री ने मेरी पीढ़ी को हमारे देश को एक विकसित भारत में बदलने की आकांक्षापूर्ण दृष्टि दी है। आप हमेशा नवीनतम तकनीक का उपयोग करने पर काम कर रहे हैं जो लोगों के जीवन को बेहतर बना सकता है। सबसे अच्छा उदाहरण भारत का डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा की गई है।” आकाश अंबानी ने युवा पीढ़ी को एक महत्वाकांक्षी दृष्टि प्रदान करने, उन्हें राष्ट्र के विकास में योगदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए पीएम मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “अगर कोई इस बात की झलक पाना चाहता है कि विकसित भारत का निर्माण कैसे हो रहा है तो उसे बस इंडिया मोबाइल कांग्रेस में आना चाहिए।” रिलायंस जियो इन्फोकॉम के अध्यक्ष ने नवाचार को अपनाने, परिवर्तन का स्वागत करने और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए नवीनतम तकनीक का लाभ उठाने के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को स्वीकार किया।

उन्होंने भारत के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की ओर इशारा किया, जिसे इस प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप में अंतर्राष्ट्रीय प्रशंसा मिली है। आकाश अंबानी ने आगे कहा कि भारत को 5जी प्रौद्योगिकी में वैश्विक नेता बनाने की प्रधानमंत्री मोदी की चुनौती ने राष्ट्र को ऊर्जावान बना दिया है। उन्होंने कहा, ‘इसका सबसे अच्छा उदाहरण भारत का डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हुई है। मेरे जैसे लाखों युवा डिजिटल इंडिया को अधिक नवीन, समावेशी और टिकाऊ दुनिया बनाने का साधन बनाने में आपके काम से प्रेरित हैं। पिछले साल आपने हमें भारत को 5जी प्रौद्योगिकी के मामले में वैश्विक लीडर बनाने की चुनौती दी थी। आपकी चुनौती ने हमें ऊर्जावान बनाया और हमने जो हासिल किया है, उसने दुनिया को स्तब्ध कर दिया है।

अंबानी ने कहा, “जियो में हमने 5जी प्रौद्योगिकी का दुनिया में सबसे तेज रोलआउट किया। हर 10 सेकंड में एक 5 जी सेल तैनात करते हुए, जियो ने भारत के सभी 22 सर्किलों में 10 लाख से अधिक 5 जी सेल स्थापित किए हैं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जियो ने अकेले देश में कुल 5जी क्षमता का 85% योगदान दिया है। उन्होंने जियो के तेजी से 5जी रोलआउट पर प्रकाश डाला, हर 10 सेकंड में एक 5 जी सेल तैनात किया और देश की 5 जी क्षमता में 85 प्रतिशत का योगदान दिया। जियो के 5जी बुनियादी ढांचे ने भारत को 12.5 करोड़ से अधिक 5जी उपयोगकर्ताओं के साथ शीर्ष तीन 5जी-सक्षम राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। रिलायंस जियो के चेयरमैन ने 5 जी की परिवर्तनकारी शक्ति पर जोर दिया, जो नए रोजगार के अवसर पैदा करेगा और नौकरी चाहने वालों और नौकरी निर्माताओं दोनों को सशक्त बनाएगा।”

इस दौरान आकाश अंबानी ने भारत में डिजिटल बहिष्करण को समाप्त करने के लक्ष्य के साथ जियो भारत स्मार्टफोन भी पेश किया, जिसकी कीमत सिर्फ 999 रुपये है।

UB India News

UB India News

Related Posts

भारत ने बदली इंपोर्ट पॉलिसी ,नोटिफिकेशन जारी …………….

भारत ने बदली इंपोर्ट पॉलिसी ,नोटिफिकेशन जारी …………….

by UB India News
July 15, 2026
0

 भारत ने अपनी इंपोर्ट पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है. भारत ने जबरन मजदूरी से बने सामान के आयात पर...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

वैश्विक तनाव से भारत में महंगाई की आहट……………

जून में थोक महंगाई 9.81%, 44 महीने में सबसे ज्यादा…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

देश में थोक महंगाई (WPI) जून 2026 में बढ़कर 9.87 फीसदी पर पहुंच गई है. मई में यह 9.68 फीसदी...

CETA पर साइन होने के लगभग एक साल बाद कल से होगा लागू,कैसे बदलेगा भारत-UK व्यापार का चेहरा?

CETA पर साइन होने के लगभग एक साल बाद कल से होगा लागू,कैसे बदलेगा भारत-UK व्यापार का चेहरा?

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के तहत 15 जुलाई, 2026 से टैरिफ में कटौती शुरू होने...

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

Next Post
राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ के चुनावी रण में उतरेंगे, दो दिन करेंगे पार्टी का प्रचार, चार चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

UN में इजराइल हमास जंग के बीय संघर्ष विराम का प्रस्ताव,एयर स्ट्राइक में मारा गया हमास का एयरचीफ असेम अबू रकाबा!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend