कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसके बाद प्रदेश में 54 सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवार आमने-सामने हो गए हैं। कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट में 19 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें 11 सीटें ऐसी हैं, जिनमें भाजपा भी उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
धौलपुर सीट से जीजा और साली आमने-सामने हैं। यहां कांग्रेस ने शोभारानी कुशवाह और बीजेपी ने शिवचरण कुशवाह को मैदान में उतारा है। 2018 के चुनाव के बाद दूसरी बार ऐसा मौका है, जब दोनों विधानसभा चुनाव में आमने-सामने हैं।
इसी तरह भाजपा ने तारानगर से इस बार प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ को टिकट दिया था। इस बार उनका मुकाबला यहां से विधायक रहे नरेंद्र बुडानिया से होगा।
अब तक 54 सीटें ऐसी हैं, जहां भाजपा और कांग्रेस दोनों ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। तीसरी सूची में धौलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने बीजेपी के शिवचरण कुशवाह के सामने उनकी साली शोभारानी कुशवाह को टिकट दिया है। तारानगर (चूरू) में भाजपा के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ के सामने कांग्रेस ने नरेंद्र बुडानिया को मैदान में उतारा है।
धौलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने बीजेपी विधायक शोभारानी कुशवाह को टिकट दिया है। बीजेपी ने 2018 में कांग्रेस से लड़े शिवचरण कुशवाह को टिकट दिया है। शिवचरण और शोभारानी रिश्ते में जीजा-साली हैं। इस सीट पर जीजा-साली के बीच दूसरी बार मुकाबला है। शिवचरण कुशवाह 2018 के विधानसभा चुनाव में शोभारानी कुशवाह से हार गए थे।







