ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कतर में 8 पूर्व नौसैनिकों को सजा-ए-मौत, सरकार को राहत की उम्मीद,

UB India News by UB India News
October 28, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
कतर में 8 पूर्व नौसैनिकों को सजा-ए-मौत, सरकार को राहत की उम्मीद,
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कतर में 8 भारतीयों को मौत की सजा सुनाई गई है. अब इस मामले में शीर्ष सूत्रों ने गुरुवार को CNN-न्यूज18 को बताया कि एक साल से अधिक समय से हिरासत में रखे गए आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को मौत की सजा के मामले में भारत सरकार को राहत की उम्मीद है. उन्होंने कहा, फैसले की पुष्टि नहीं हुई है.

इस मामले में भारत सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा ‘यह निचली अदालत का फैसला है और इसे संवैधानिक पीठ से पुष्टि की जरूरत है.’ बता दें कि अल दाहरा कंपनी के सभी कर्मचारियों, भारतीय नागरिकों को जासूसी के एक कथित मामले में पिछले साल अगस्त में हिरासत में लिया गया था.

RELATED POSTS

ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

हालांकि कतरी अधिकारियों द्वारा उनके खिलाफ आरोपों को सार्वजनिक नहीं किया गया था. एक सरकारी अधिकारी ने कहा ‘हम मामले में ऊपरी अदालत में अपील करने जा रहे हैं और भारतीयों के समर्थन में सभी सबूत रखेंगे. हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस सजा को कम कर दिया जाएगा. हम बैकचैनल के माध्यम से कतरी अधिकारियों से भी अनुरोध करने जा रहे हैं.’

सूत्रों ने कहा, इन भारतीयों को सभी कानूनी सहायता प्रदान की जाएगी. एक सरकारी अधिकारी ने कहा ‘भारतीय मिशन पहले से ही अपना काम कर रहा है और हमें उम्मीद है कि कतर इस मामले में दयालु रुख अपनाएगा.’

कौन हैं वो 8 भारतीय, जिनके लिए कतर में हुआ सजा-ए-मौत का ऐलान, किस कंपनी में थे और कब से हैं जेल में?

कतर में 8 भारतीयों को मौत की सजा सुनाई गई है. कतर की अदालत ने आज यानी गुरुवार को जेल में बंद आठों भारतीयों के लिए सजा-ए-मौत का ऐलान किया है. आठ भारतीय नागरिकों को कतर की अदालत की ओर से मौत की सजा सुनाए जाने पर भारत ने कहा कि वह इस फैसले से बेहद स्तब्ध है और इस मामले में सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है. अब सवाल उठता है कि आखिर ये आठों भारतीय कौन हैं और कतर में क्या कर रहे थे और कब से जेल में बंद हैं?

दरअसल, कतर की अदालत ने जिन आठ भारतीयों को मौत की सजा सुनाई है, वे सभी भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी रह चुके हैं. ये आठों नौसेना के पूर्व अधिकारी पिछले साल यानी अगस्त 2022 से ही कतर की जेल में बंद हैं. हालांकि, उनका क्या गुनाह है, अबतक तक यह पता नहीं चल पाया है. बताया गया कि उनके खिलाफ आरोपों को कतर के अधिकारियों ने सार्वजनिक नहीं किया है. आठों भारतीय निजी कंपनी दहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीस एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज के लिए काम कर रहे थे. कतर में भारत के राजदूत ने इसी साल एक अक्टूबर को जेल में इन कर्मियों से मुलाकात की थी.

भारत सरकार ने क्या बयान दिया
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमें शुरू में जानकारी मिली कि कतर की प्रथम दृष्टया अदालत ने आज अल दाहरा कंपनी के आठ भारतीय कर्मचारियों से जुड़े मामले में फैसला सुनाया है. हम मौत की सजा सुनाए जाने के फैसले से बेहद स्तब्ध हैं और फैसले के विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा कर रहे हैं. हम परिवार के सदस्यों और कानूनी दल के संपर्क में हैं. हम सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं.

कानूनी सहायता करेगी भारत सरकार
विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि हम इस मामले को बहुत महत्व देते हैं और इस पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं. हम सभी कांसुलर और कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे. हम फैसले को कतरी अधिकारियों के समक्ष भी उठाएंगे. इस मामले की कार्यवाही की गोपनीय प्रकृति के कारण, इस समय कोई और टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.

कौन हैं यह 8 लोग
कतर की अदालत ने जिन आठ भारतीयों को मौत की सजा सुनाई है, वह सभी इंडियन नेवी के पूर्व अधिकारी रह चुके हैं. यह आठों नौसेना के पूर्व अधिकारी पिछले साल यानी अगस्त 2022 से ही कतर की जेल में बंद हैं. हालांकि, उनका गुनाह क्या है, अब तक यह पता नहीं चल पाया है. उनके खिलाफ आरोपों को कतर के अधिकारियों ने सार्वजनिक नहीं किया है.

कौन हैं वे 8 भारतीय?
कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर पूरेनेंदु तिवारी, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता, कमांडर अमित नागपाल और नाविक रागेश कतर जेल में बंद हैं, जिन्हें मौत की सजा सुनाई गई है. वे सभी दहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज में काम कर रहे थे, जो एक ओमानी नागरिक, रॉयल ओमानी वायु सेना के सेवानिवृत्त स्क्वाड्रन लीडर के स्वामित्व वाली एक रक्षा सेवा प्रदाता कंपनी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा घटनाक्रम में अमेरिका ने ईरान के कई...

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 14, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

Next Post
आज विश्वकप में पाकिस्तान का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से , पाकिस्तान की टीम के लिए करो या मरो की स्थिति

आज विश्वकप में पाकिस्तान का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से , पाकिस्तान की टीम के लिए करो या मरो की स्थिति

ममता बनर्जी को एक और झटका, बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को ED ने किया गिरफ्तार

ममता बनर्जी को एक और झटका, बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को ED ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend