ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिका में 3 जगह गोलीबारी, 22 लोगों की मौत:50 से ज्यादा घायल, कई की हालत गंभीर

UB India News by UB India News
October 27, 2023
in अपराध, खास खबर
0
अमेरिका में 3 जगह गोलीबारी, 22 लोगों की मौत:50 से ज्यादा घायल, कई की हालत गंभीर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका के ल्यूइस्टन, मेन के एक रेस्टोरेंट में बुधवार की रात मास शूटिंग में 22 लोगों की मौत हो गई है। करीब 60 घायल हो गए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है। CNN के मुताबिक, पुलिस ने लोगों से छिपने के लिए कहा है, क्योंकि अभी तक हमलावर पकड़ा नहीं गया है। उसके इलाके में छिपे होने की खबर है। इसका नाम रॉबर्ट कार्ड बताया जा रहा है।

हमलावर ने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन उसकी तस्वीर सामने आ गई है। वह हाथ में गन लेकर फायर करके जाते हुए दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी 3 जगह रात करीब 8 बजे हुई, जब लोग परिवार और दोस्तों के साथ मौजूद थे।

RELATED POSTS

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

सबसे पहले मैप में देखिए कि गोलीबारी कहां-कहां हुई…

फेसबुक पर शेयर की हमलावर की तस्वीर
एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ ने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर हमलावर की दो तस्वीरें पोस्ट की हैं और लिखा है कि वह फरार है। सन जर्नल के मुताबिक इस शख्स ने तीन अलग-अलग कमर्शियल सेंटर्स में गोलीबारी की। इनमें स्पेयरटाइम रिक्रिएशन, स्कीमेंजीस बार एंड ग्रिल रेस्तरां और एक वॉलमार्ट सेंटर शामिल है।

ल्यूइस्टन, एंड्रोस्कोगिन काउंटी का हिस्सा है और मेन के सबसे बड़े शहर पोर्टलैंड से लगभग 35 मील (56 किमी) उत्तर में है।

तस्वीर आरोपी रॉबर्ट कार्ड की है, जो अब तक फरार है।
तस्वीर आरोपी रॉबर्ट कार्ड की है, जो अब तक फरार है।

लिस्बन शहर में हमलावर की कार होने की आशंका
व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मेन के गवर्नर जेनेट मिल्स, सांसद और अधिकारियों ने मामले पर चर्चा की। उन्होंने हर तरह से मदद का आश्वासन दिया है। दूसरी तरफ, ल्यूस्टन से करीब 8 मील की दूरी पर लिस्बन शहर में पुलिस को हमलावर की कार खड़ी होने की जानकारी मिली है। ये देखते हुए लिस्बन में सभी लोगों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है।

ल्यूइस्टन सिटी काउंसिल रॉबर्ट मैक्कार्थी का घर घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर है। उन्होंने बताया- ये बहुत ही डराने वाली घटना थी। हमने अपने घरों के दरवाजे बंद करके अपनी रक्षा के लिए बंदूक उठा ली थी। हम बस यही सुनने का इंतजार कर रहे थे कि हमलावर पकड़ा गया है। हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं जो गोलीबारी में मारे गए हैं।

अमेरिका के मेन राज्य में हुई गोलीबारी से जुड़ी तस्वीरें…

ल्यूइस्टन पुलिस ने हमलावर रॉबर्ट कार्ड की कार का फोटो फेसबुक पर शेयर की है।
ल्यूइस्टन पुलिस ने हमलावर रॉबर्ट कार्ड की कार का फोटो फेसबुक पर शेयर की है।
हॉस्पिटल के बाहर मौजूद ल्यूइस्टन मास शूटिंग में घायल लोगों के परिजन।
हॉस्पिटल के बाहर मौजूद ल्यूइस्टन मास शूटिंग में घायल लोगों के परिजन।
मेडिकल स्टाफ हमले वाली जगहों पर पहुंचा और घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया।
मेडिकल स्टाफ हमले वाली जगहों पर पहुंचा और घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया।
हादसे के तुरंत बाद पुलिस शूटिंग वाली जगह पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित जगह भेजा।
हादसे के तुरंत बाद पुलिस शूटिंग वाली जगह पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित जगह भेजा।

अमेरिका की आबादी 33 करोड़ और यहां 40 करोड़ गन

  • नागरिकों के बंदूक रखने के मामले में अमेरिका दुनिया में सबसे आगे है। स्विट्जरलैंड के स्मॉल आर्म्स सर्वे यानी SAS की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में मौजूद कुल 85.7 करोड़ सिविलियन गन में से अकेले अमेरिका में ही 39.3 करोड़ सिविलयन बंदूक मौजूद हैं। दुनिया की आबादी में अमेरिका का हिस्सा 5% है, लेकिन दुनिया की कुल सिविलियन गन में से 46% अकेले अमेरिका में हैं।
  • अक्टूबर 2020 के गैलप सर्वे के मुताबिक, 44% अमेरिकी वयस्क उस घर में रहते हैं, जहां बंदूकें हैं। इनमें से एक तिहाई वयस्कों के पास बंदूकें हैं। 2019 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 63 हजार लाइसेंस्ड गन डीलर थे, जिन्होंने उस साल अमेरिकी नागरिकों को 83 हजार करोड़ रुपए की बंदूकें बेची थीं।
  • अमेरिका 231 साल बाद भी अपने गन कल्चर को खत्म नहीं कर पाया है। इसकी दो वजहें हैं। पहली- कई अमेरिकी राष्ट्रपति से लेकर वहां के राज्यों के गवर्नर तक इस कल्चर को बनाए रखने की वकालत करते रहे हैं। दूसरी- गन बनाने वाली कंपनियां, यानी गन लॉबी भी इस कल्चर के बने रहने की प्रमुख वजह है।
  • 1791 में संविधान के दूसरे संशोधन के तहत अमेरिका नागरिकों को हथियार रखने और खरीदने का अधिकार दिया गया। अमेरिका में इस कल्चर की शुरुआत तब हुई थी, जब वहां अंग्रेजों का शासन था। उस वक्त वहां परमानेंट सिक्योरिटी फोर्स नहीं थी, इसीलिए लोगों को अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए हथियार रखने का अधिकार दिया गया, लेकिन ये कानून आज भी जारी है।

बड़ी संख्या में लोग हताहत

लेविस्टन में सेंट्रल मेन मेडिकल सेंटर ने एक बयान जारी कर कहा कि बड़े पैमाने पर लोग हताहत हुए हैं। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।लेविस्टन एंड्रोस्कोगिन काउंटी का हिस्सा है और मेन के सबसे बड़े शहर पोर्टलैंड से लगभग 35 मील (56 किमी) उत्तर में स्थित है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

Next Post
भारत ने तनाव के बीच कनाडा में महीने भर बाद दोबारा शुरू की कुछ वीजा सेवाएं

भारत ने तनाव के बीच कनाडा में महीने भर बाद दोबारा शुरू की कुछ वीजा सेवाएं

PM मोदी आज महाराष्ट्र-गोवा के दौरे पर रहेंगे, शिर्डी के साईं बाबा मंदिर में दर्शन करेंगे, 7500 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

PM मोदी आज महाराष्ट्र-गोवा के दौरे पर रहेंगे, शिर्डी के साईं बाबा मंदिर में दर्शन करेंगे, 7500 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend