ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टूट जाएगा तीर, फूट जाएगा लालटेन

UB India News by UB India News
October 21, 2023
in पटना, भाजपा
0
टूट जाएगा तीर, फूट जाएगा लालटेन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में लगातार बड़े नेता पार्टी छोड़ रहे हैं और बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. बीते शुक्रवार (20 अक्टूबर) को जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे और चेनारी विधानसभा के पूर्व विधायक ललन पासवान (Lalan Paswan) ने बीजेपी का दामन थाम लिया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने ललन पासवान को सदस्यता दिलाई. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, नंद किशोरी यादव, रामकृपाल यादव सहित कई वरिष्ठ बीजेपी नेता मौजूद थे. ललन पासवान के बीजेपी में आने से प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी लगातार मजबूत हो रही है.

कुछ दिनों पहले नीतीश कुमार के बहुत करीबी और पूर्व एमएलसी एवं जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता रहे रणवीर नंदन ने जेडीयू से इस्तीफा देकर 11 अक्टूबर को बीजेपी की सदस्यता ले ली थी. अब ललन पासवान भी बीजेपी के सदस्य हो गए हैं. ललन पासवान के बीजेपी में आने पर पार्टी ने ट्वीट कर एक शायरी लिखी है, ‘टूट जाएगा तीर, फूट जाएगा लालटेन’ बिहार में खिलेगा फिर से कमल निशान’.

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

सीएम नीतीश कुमार के करीबी रहे थे ललन पासवान

जेडीयू से हटते ही ललन पासवान ने दलितों पर अत्याचार का आरोप लगाया है. बता दें कि ललन पासवान भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी नेताओं में से एक थे. 12 अक्टूबर को उन्होंने जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू पर तानाशाही के गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि जिस दल में तानाशाही हो, बात रखने पर राजनीतिक जुबान काट ली जाए, दलितों के अधिकार की आवाज उठाने पर उसका सिर कलम कर दिया जाए, दरकिनार कर दिया जाए, उसे पावर से हटा दिया जाए, ऐसे दल में रहने का क्या मतलब है?

उस दिन ललन पासवान ने नीतीश सरकार में दलितों पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए कहा था कि सात साल से प्रमोशन में आरक्षण बंद है. सुप्रीम कोर्ट ने यह प्रतिबंध नहीं लगाया है कि राज्य सरकार आरक्षण नहीं दे सकती है. आज 4 लाख लोगों को प्रमोशन मिला है, लेकिन अनुसूचित जाति, जनजाति का गला घोंट दिया गया है. बिहार में दलितों पर लगातार अत्याचार हो रहा है.

‘लालू के चरणों में नतमस्तक हो गए नीतीश’

ललन पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के साथ मिलने पर कहा था कि नीतीश कुमार ने जिस सत्ता को उखाड़ कर सरकार बनाई थी, आज वह उसी सत्ता के साथ गलबहियां कर रहे हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के लिए लालू यादव को सत्ता सौंप दी और उनके चरणों में नतमस्तक हो गए. आज अगर वह (नीतीश कुमार) मुख्यमंत्री नहीं बनते और संघर्ष करते तो बिहार की जागीर और जमीर दोनों बची रहती.

जेडीयू की टूट पर उपेंद्र कुशवाहा ने पहले की थी भविष्यवाणी

कुछ महीने पहले आरएलजेडी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की थी कि जल्द ही जेडीयू टूट जाएगी. जेडीयू के कई बड़े नेता जल्द ही पार्टी छोड़ देंगे. हालांकि एक साथ नहीं लेकिन टुकड़ों-टुकड़ों में जेडीयू में यह हालत देखने को मिल रही है.

‘नीतीश कुमार की तो बात ही मत कीजिए’

ललन पासवान के बीजेपी में आने से प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी मजबूत हो रही है. उन्होंने कहा कि बिहार में कर्पूरी ठाकुर को भी दो बार मुख्यमंत्री बनाने का काम जनसंघ और बीजेपी ने किया था. लालू प्रसाद भी पहली बार बीजेपी की मदद से ही मुख्यमंत्री बने थे. नीतीश कुमार की तो बात ही मत कीजिए.

उन्होंने कहा कि सुशील मोदी ने आंदोलन किया और फायदा नीतीश कुमार को मिला. इनका कोई योगदान आंदोलन में नहीं है. एक भी फोटो उनके आंदोलन की नहीं है. नीतीश कुमार को हेलीकॉप्टर से दिल्ली से भेजा गया और वह सीएम बने. उन्होंने कहा है कि 1995 में भी नीतीश कुमार की समता पार्टी ने छह सीटों पर जीत हासिल की और बीजेपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी. उस समय बीजेपी ने अपने कंधों पर बैठाकर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया था. अब नीतीश कुमार की क्या हालत है सभी जानते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
RJD और BJP दोनों तरफ झांकते हैं सीएम, महा कन्फ्यूज हैं…

RJD और BJP दोनों तरफ झांकते हैं सीएम, महा कन्फ्यूज हैं...

नीतीश जी जिस भैंस पर आप बैठ गए हैं आपको भी पानी में लेकर जाएगी….

ज्यादातर पूर्व से नियोजित शिक्षकों को ही बीपीएससी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend