ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेलंगाना विधानसभा चुनाव : सीएम चंद्रशेखर राव ने किया दावा-‘बीआरएस 95 से 105 सीटें जीतेगी’

UB India News by UB India News
October 21, 2023
in LOKSHBHA, Lokshbha2024
0
तेलंगाना विधानसभा चुनाव : सीएम चंद्रशेखर राव ने किया दावा-‘बीआरएस 95 से 105 सीटें जीतेगी’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हैदराबाद: तेलंगाना चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ चुकी है। सभी सियासी दल सियासत की बिसात पर मोहरे बिठाने में जुट गए हैं। इस बीच भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने दावा किया है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनावों में राज्य की कुल 119 में से 95 से 105 सीटें जीत सकती है। तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होगा जिसका रिजल्ट तीन दिसंबर को आएगा।

गजवेल में आयोजित चुनावी बैठक में किया दावा

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने यह दावा तेलंगाना के गजवेल में बीआरएस की एक व्यापक निर्वाचन क्षेत्र-स्तरीय बैठक में किया। केसीआर इसी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने ने कहा कि वर्ष 2016 में नोटबंदी और उसके बाद कोविड-19 महामारी के कारण तेलंगाना की आर्थिक वृद्धि कम हो गई थी जिससे वित्तीय बाधाओं के चलते कुछ विकास कार्यक्रम धीमे हो गए थे। उन्होंने कहा,”देश के युवा राज्य ने बहुत सी कठिनाइयों और बलिदानों के माध्यम से विकास की महान ऊंचाइयां हासिल कीं।”

विकास के महत्वपूर्ण चरण में पहुंचा तेलंगाना

केसी राव ने जनता से पार्टी के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य अपने विकास के महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गया है। क्रियान्वित विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने के लिए बीआरएस को फिर से जीतना चाहिए। उन्होंने कहा,”हमें वर्तमान की वृद्धि और उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं होना चाहिए। उत्कृष्टता के लिए प्रयास करना एक सतत प्रक्रिया है और हमें लोगों को अच्छी गुणवत्ता वाला जीवन प्रदान करना चाहिए।”

गजवेल के विकास के लिए काम करेंगे

मुख्यमंत्री केसीआर (राव के समर्थक उन्हें स्नेहवश केसीआर बुलाते हैं) ने कहा कि गजवेल के लोगों ने उन्हें पसंद किया और लगातार दो बार जीत दिलाई। विधानसभा क्षेत्र का विकास हुआ है और वह इसके अधिक विकास के लिए काम करेंगे। भारत के सभी हिस्सों में भूजल स्तर के गिरने को लेकर राव ने कहा कि तेलंगाना में भूजल स्तर में वृद्धि हुई है। अध्ययनों से पता चला है कि कालेश्वरम परियोजना और कोंडापोचम्मा एवं मल्लन्ना सागर जलाशयों के निर्माण से राज्य में भूजल स्तर के सुधार में मदद मिली है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
बीजेपी उम्मीदवारों की सूची जारी, 83 नामों का ऐलान, वसुंधरा के भी नाम की घोषणा

बीजेपी उम्मीदवारों की सूची जारी, 83 नामों का ऐलान, वसुंधरा के भी नाम की घोषणा

गांधी जयंती पर PM मोदी इन दो राज्यों को देंगे बड़ी सौगात, करोड़ों की परियोजनाएं राष्ट्र को करेंगे समर्पित

चुनावी राज्यों में ताबड़-तोड़ रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend