ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज से खुला माता का पट , माता दर्शन के लिए दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

UB India News by UB India News
October 22, 2023
in अध्यात्म, खास खबर, पटना
0
आज से खुला माता का पट , माता दर्शन के लिए दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़े श्रद्धालु
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शारदीय नवरात्रि के सप्तमी को देवी के दर्शन के लिए पट खुल गए हैं। पटना में इस बार भी अलग-अलग थीम पर पंडाल बनाए गए हैं। डाक बंगला का पंडाल और प्रतिमा हर बार आकर्षण का केंद्र रहता है।

करीब तीन घंटे तक पूजा के बाद डाक बंगला चौराहे पर माता का पट खुल गया है। अब भक्त लोग मां दुर्गा का दर्शन कर सकेंगे। पूरे पटना में सबसे पहले डाक बांग्ला चौराहा स्थित मां दुर्गा का पट खुलता है। इसके बाद पटना में अन्य जगहों पर पट खुलता है। पट खुलने के बाद लोगों में काफ़ी उत्साह है। मां दुर्गा के प्रति अलग तरह की आस्था देखने को मिल रही है ।

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

शाम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देवी के दर्शन करने के लिए आएंगे। वहीं, बोरिंग रोड चौराहा पर भी आज मां का पट खुलेगा और पूजा करने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आएंगे।

डाक बंगला पर बना राजस्थान के सरस्वती मंदिर थीम पर पंडाल
डाक बंगला पर बना राजस्थान के सरस्वती मंदिर थीम पर पंडाल

राजस्थान के सरस्वती मंदिर पर बना डाकबंगला चौराहा के पंडाल

डाकबंगला चौराहे पर दुर्गा पूजा में राजस्थान की प्रसिद्ध सरस्वती मंदिर पर आधारित पंडाल को बनाया गया है। यह पंडाल 80 फीट ऊंची और 55 फीट चौड़ी है। इसके निर्माण में सनपैक, बेल फल, आमरा, बैगमफल, झाउफल, महोगनी फल एवं कलर फुल फाइवर इत्यादि से बनाया गया है। इस बंगाल के कारीगरों ने बनाया है। वहीं, कोलकाता के आर्ट कॉलेज के कलाकार के द्वारा पंडाल के बाहर और अंदर डिजाइन किया गया है।

सनपैक, बेल फल, आमरा, बैगमफल, आदि से की गई पंडाल की सजावट
सनपैक, बेल फल, आमरा, बैगमफल, आदि से की गई पंडाल की सजावट

हरिद्वार-ऋषिकेश की मिट्टी और जल से बनी मां की प्रतिमा

नवयुवक संघ श्री दूर्गा पूजा समिति ट्रस्ट डाकबंगला रोड, पटना के अध्यक्ष संजीव प्रसाद टोनी ने बताया कि डाक बंगला चौराहे पर मां की मूर्ति का निर्माण बनारस, हरिद्वार, ऋषिकेश और कोलकता के हुगली नदी के मिट्टी और जल से किया गया है। मां के साज का समान नौहटी (पं बंगाल) और बनारस से मंगवाया गया है। इसके साथ ही माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों को छोटी कन्याओं के माध्यम से ब्रह्माकुमारी द्वारा राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के पास दिखाया जा रहा है जो काफी मनमोहक होगी और धार्मिक संगीत का केन्द्र होगा।

डाक बंगला चौराहे पर लगी चार भव्य एलइडी लाइट गेट

डाक बंगला चौराहे के पास दुर्गा पंडाल के अलावा अलग-अलग थीम पर लाइटों से सजावट की गई है। यहां कोलकाता का विक्टोरिया पैलेस, मथुरा का वृंदावन हाई टेंपल, लंदन का बिग बैंग टावर और क्लॉक टावर को दिखाया गया है। डाक बंगला चौराहे से लेकर कोतवाली थाना तक चार भव्य एलइडी गेट बनाए गए हैं, जिसकी ऊंचाई 57 फीट और चौड़ाई 35 फीट है।

डाक बंगला चौराहे पर लगी चार भव्य एलइडी लाइट गेट
डाक बंगला चौराहे पर लगी चार भव्य एलइडी लाइट गेट

बोरिंग रोड चौराहा पर प्रेम मंदिर की तर्ज पर बना पंडाल

बोरिंग रोड चौराहा पर वृंदावन के प्रेम मंदिर की तर्ज पर पूजा पंडाल बनाया गया है। पश्चिम बंगाल के मधुपुर जिले के कारीगरों ने इस पंडाल का निर्माण किया है। इस पंडाल का निर्माण साढ़े 3200 वर्ग फीट में किया गया है।

इसकी ऊंचाई 65 फीट और चौड़ाई 50 फिट है। बोरिंग रोड चौराहा पूजा पंडाल समिति के अध्यक्ष उमेश सिंह चंद्रवंशी ने बताया कि मां दुर्गा की प्रतिमा के पीछे चंद्रमा के आकार का बैकग्राउंड बनाए है। नीचे में लक्ष्मी, सरस्वती का रूप बनाया गया है।

बोरिंग रोड चौराहा पर प्रेम मंदिर की तर्ज पर बना पंडाल।
बोरिंग रोड चौराहा पर प्रेम मंदिर की तर्ज पर बना पंडाल।

11 लाख का खर्च

प्रेम मंदिर के थीम पर पंडाल तैयार करने के लिए बांस के फ्रेम पर थर्मोकोल का इस्तेमाल किया गया है। पंडाल के चारों ओर लगभग 1 किलोमीटर में लाइट की व्यवस्था की गई है। अध्यक्ष ने बताया कि प्रतिमा, पंडाल और लाइटिंग सभी चीजों को लेकर लगभग 11 लाख रुपए का खर्च आया है। लाइट में 8, पंडाल में 7 और मूर्ति में 6 कारीगरों ने काम किया है। अध्यक्ष ने कहा कि इस साल 7 से 8 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ सकती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

Next Post
पटना के एक होटल में महिला कॉन्स्टेबल को उसके पति ने गोली मारकर की हत्या

पटना के एक होटल में महिला कॉन्स्टेबल को उसके पति ने गोली मारकर की हत्या

रैपिड रेल की आज से हुई शुरुआत, जानिए ‘नमो भारत’ ट्रेन का कितना है किराया और क्या मिलेंगी सुविधाएं

रैपिड रेल की आज से हुई शुरुआत, जानिए 'नमो भारत' ट्रेन का कितना है किराया और क्या मिलेंगी सुविधाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend