ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश की पहली रैपिड ट्रेन का PM मोदी ने किया उद्घाटन , कहा -मुझे छोटे-छोटे सपने देखने की आदत नहीं

UB India News by UB India News
October 21, 2023
in केंद्रीय राजनीती, परिवहन
0
देश की पहली रैपिड ट्रेन का PM मोदी ने किया उद्घाटन , कहा -मुझे छोटे-छोटे सपने देखने की आदत नहीं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के प्राथमिकता वाले खंड का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के प्राथमिकता खंड परियोजना का निरीक्षण किया. उन्होंने यहां दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के प्राथमिकता वाले खंड  का उद्घाटन किया और साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक जाने वाली रैपिडएक्स ट्रेन-‘नमो भारत’ को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि  देश की पहली रैपिड रेल नमो भारत विजयदशमी के पूर्व बहुत बड़ा उपहार है. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीते साढ़े नौ साल के अंदर इस देश ने वर्ल्ड इंफ्रास्ट्रक्चर को देखा है. एयरपोर्ट के तर्ज पर रेलवे स्टेशन भी बनाए जा रहे हैं.

#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद को दुहाई डिपो से जोड़ने वाली रैपिडएक्स ट्रेन – 'नमो भारत' में स्कूली बच्चों और चालक दल से बातचीत की। pic.twitter.com/DJVSbKLkjK

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2023

RELATED POSTS

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

आज पूरे देश के लिए ऐतिहासिक पल: PM

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश के लिए ऐतिहासिक पल है. आज देश की पहली रैपिडएक्स ट्रेन की शुरुआत हो गई है. पीएम ने कहा, जिसका हम शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी हम ही करते हैं. गाजियाबाद में रैपिड रेल के पहले फेज का उद्घाटन करने को लेकर यूपी के सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी का विशेष आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के के मार्गदर्शन में प्रदेश के साथ देश लगातार तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसार, ‘नमो भारत ट्रेन में आधुनिकता भी है, गति भी है, इसकी रफ्तार खास है। यह नमो भारत ट्रेन नए भारत के नए सफर और नए संकल्पों को परिभाषित कर रही है.’

#WATCH साहिबाबाद (उत्तर प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के शुभारंभ के साथ साहिबाबाद को दुहाई डिपो से जोड़ने वाली रैपिडएक्स ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह भारत की पहली रैपिडएक्स ट्रेन है जिसे नमो भारत के नाम से जाना जाएगा। pic.twitter.com/EiMiWRhgk2

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2023

दुनियाभर में आज हिंदुस्तान छाया हुआ

पीएम मोदी ने कहा, ‘दुनियाभर में आज हिंदुस्तान छाया हुआ है. आज का भारत अपने दम पर 5जी को लांच कर रहा है। उसे देश के हर कोने में ले जाता है। आज का भारत विश्व में सबसे अधिक डिजिटल लेनदेन कर रहा है। पीएम ने कहा, मुझे छोटे-छोटे सपने देखने की आदत नहीं है और न ही मरते-मरते चलना चाहता हूं. मैं देश की युवा  पीढ़ी को यह विश्वास दिलाना चाहूंगा कि आने वाले दशकों में आप किसी भी देश से भारत की ट्रेन को पीछे नहीं देखेंगे.’

RRTS के पहले चरण के उद्घाटन में साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर ट्रेन दौड़ेगी. जानकारी के अनुसार, आम लोग 21 अक्‍टूबर से RapidX ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे. आपको बता दें कि रैपिड-एक्स ट्रेन को अब ‘नमो भारत’ के नाम से जानी जाएगी. दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ (Delhi-Ghaziabad-Meerut) आरआरटीएस कॉरिडोर काे 17 किलोमीटर के उद्घाटन के दूसरे दिन 21 अक्टूबर से यात्रियों के लिए खोला गया है. 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ-गाजियाबाज कॉरिडोर पर अभी 17 किमी का सफर तय होगा. इस दौरान दुहाई से साहिबाबाद के बीच ट्रेन दौड़ेगी.

यह ट्रेन सुबह 6 बजे से रात 11 बजे सेवाएं देगी. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के प्राथमिक खंड के स्टेशनों को सामान स्कैनिंग प्रणाली AI से नियंत्रित किया जाएगा. ये संचालित तकनीक से लैस होगी. यह सुरक्षा कर्मचारियों को प्रतिबंधित वस्तुओं की पहचान करने में आगाह करेगी. रैपिड रेल नमो भारत के दरवाजों को पीएसडी के साथ जोड़ा जाएगा.

यात्रियों की सुरक्षित यात्रा को लेकर ट्रेन अटेंडेंट की नियुक्ति भी होगी. आखिरी के कोच में व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के लिए जगह दी जाएगी. प्रत्येक स्टेशन पर महिला शौचालय में बच्चों के डायपर बदलने की भी व्यवस्था की गई है. इसके साथ यहां पर एक खोया-पाया केंद्र की स्थापित किया गया है.

पीएम करेंगे ट्रेन में सफर

पीएम मोदी ऑनलाइन टिकट खरीदकर ट्रेन में यात्रा करते नजर आने वाले हैं. ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद वे टिकट लेकर ट्रेन में दुहाई तक का सफर करेंगे. पीएम के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और एनसीआरटीसी के वरिष्ठ अफसर भी रहेंगे. इसके बाद पीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे. यहीं से वह बेंगलुरु मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के भागों को राज्य को समर्पित करने वाले हैं. यहां से वे दोपहर 1:15 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट जाएंगे.

क्या होगा ट्रेन का किराया 

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने साहिबाबाद से दुहाई तक का किराया 50 रुपये और प्रीमियम में 100 रुपये तय किया है.  जून 2025 तक पूरे कॉरिडोर पर सफर शुरू होगा. रैपिडएक्स कॉरिडोर के पहले खंड यानी साहिबाबाद से दुहाई तक ट्रेन हर 15 मिनट के अंतराल पर सफर तय करेगी. यात्रियों की तादात ज्यादा होने पर अंतराल को कम किया जाएगा.

#WATCH दिल्ली-मेरठ का ये 80 किमी से ज्यादा का ट्रैक तो बस एक शुरुआत है। पहले फेज में दिल्ली,यूपी,हरियाणा और राजस्थान के अनेक क्षेत्र नमो भारत ट्रेन से कनेक्ट होने वाले हैं…मैंने राजस्थान बोल दिया तो अब अशोक गहलोत जी की नींद खराब हो जाएगी…:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/qyxwaxcbQK

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2023

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

by UB India News
July 9, 2026
0

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर...

PM मोदी की मंदिर डिप्लोमेसी! इंडोनेशिया के 1 हजार साल पुराने प्रम्बानन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

PM मोदी की मंदिर डिप्लोमेसी! इंडोनेशिया के 1 हजार साल पुराने प्रम्बानन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा सिर्फ कूटनीतिक बैठकों तक सीमित नहीं है. जकार्ता पहुंचने के बाद उनका सबसे अहम...

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना……………

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना……………

by UB India News
July 7, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। श्री मोदी ने...

Next Post
कनाडा ने भारत से वापस बुलाए अपने 41 राजनयिक, जानिए क्या है वजह

कनाडा ने भारत से वापस बुलाए अपने 41 राजनयिक, जानिए क्या है वजह

पीएम मोदी आज पहुंचेगे ग्वालियर ,न्यू मल्टीपरपज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की रखेंगे आधारशिला,  सिंधिया स्कूल के स्थापना दिवस पर होंगे शामिल

पीएम मोदी आज पहुंचेगे ग्वालियर ,न्यू मल्टीपरपज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की रखेंगे आधारशिला, सिंधिया स्कूल के स्थापना दिवस पर होंगे शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend