ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इजराइल और हमास की जंग का आज 14वां दिन , इजराइली हमले में गाजा का 900 साल पुराना चर्च तबाह

UB India News by UB India News
October 21, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
इजराइल और हमास की जंग का आज 14वां दिन , इजराइली हमले में गाजा का 900 साल पुराना चर्च तबाह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजराइल और हमास की जंग का आज 14वां दिन है। इजराइल लगातार गाजा पर एयरस्ट्राइक कर रहा है। इस दौरान इजराइल ने गाजा में मौजूद सबसे पुरानी ग्रीक ऑर्थोडॉक्स सेंट पोर्फिरियस चर्च पर हमला किया है। इसमें अब तक करीब 8 लोग घायल हो गए हैं। वहीं कई शव अब भी मलबे में फंसे हुए हैं, जिससे मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। गाजा का ये चर्च करीब 900 साल पुराना था। इसे 1150 के दशक में बनाए गया था। जंग के बीच में इस चर्च के अंदर कई मुस्लिमों और ईसाइयों ने पनाह ले रखी थी।

गाजा के क्षेत्र में लगातार इजरायली हमले जारी हैं. गाजा पट्टी पर 19 अक्टूबर (गुरुवार) को हवाई हमले किए गए. ये वो क्षेत्र है, जहां फिलिस्तीन के नागरिकों को शरण लेने को कहा गया था. ये धमाका गाजा शहर में मौजूद ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च में हुआ. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिस चर्च पर यह हमला हुआ, वो गाजा के अल-ज़ायटौन क्षेत्र में स्थित है. इसका नाम सेंट पोर्फिरियस बताया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च में मरने वालों की तादात बढ़कर आठ हो चुकी है. वहीं दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं. हमले में मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी हैं.

RELATED POSTS

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमले में चर्च के मैनेजमेंट ऑफिस की इमारत पूरी तरह से गिर गई है. इसमें कई फिलिस्तीनी परिवारों ने शरण ली थी. इनमें ईसाई और मुस्लिम दोनों धर्मों के परिवार थे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियों में घायलों को गाजा के अस्पताल ले जाते दिखाया गया है.

जानें हमले पर हमास का बयान 

चर्च पर हमले को लेकर फिलिस्तीन के उग्रवादी संगठन हमास की ओर से एक बड़ा बयान जारी किया गया है. इसमें इजरायल पर बड़ा आरोप लगाया गया है. हमास के अनुसार, गाजा में मौजूद चर्च पर इजरायल एयर फ़ोर्स ने बम गिराया. यह बमबारी धार्मिक स्थानों में शरण लिए नागरिकों पर की गई. यह एक और अपराध है. हमास का कहना है कि इससे पहले यहां के एक अस्पताल पर भी हमला किया गया. अब एक प्राचीन चर्च सेंट पोर्फिरियस को निशाना बनाया गया है. संगठन के अनुसार, इजरायली हमले के बाद चर्च में शरण लेने वाले कई ईसाई  हताहत हुए हैं. इसके साथ चर्च कई बड़े भागों को भारी नुकसान हुआ है.

हमास की मांग है कि इस घटना को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय निंदा करे. पूजा के स्थलों पर शरण लेने वाले नागरिकों के खिलाफ हमले फासीवादी आक्रामकता है. इसे रोका जाना चाहिए. इस बीच हमले को लेकर इजरायल की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.

5वीं शताब्दी के बिशप के नाम पर रखा गया

गाजा के सेंट पोर्फिरियस चर्च का बड़ा इतिहास रहा है. इसका निर्माण 1150 और 1160 के दशक के बीच क्रुसेडर्स ने कराया था. इसका नाम गाजा के 5वीं शताब्दी के बिशप के नाम पर रखा गया. एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इजरायल ने जब गाजा पर हमला करना आरंभ किया  था तब चर्च के पादरी फादर एलियास ने यहां पर अटैक की आशंका जताई थी. उन्होंने कहा था कि जल्द इजरायल चर्च को निशाना बना सकता है. उस समय उन्होंने कहा था कि यह एक घृणित कार्य होगा, बल्कि मानवता पर भी हमला होगा.

बाइडेन बोले- हमास-पुतिन अपने पड़ोसी लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं
अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि लाल सागर में तैनात अमेरिकी वॉरशिप USS कार्नी ने 3 मिसाइलों को रोका है। पेंटागन ने बताया कि यमन से हूती विद्रोहियों ने 3 मिसाइलों और कई ड्रोन लॉन्च किए थे। ये यमन से उत्तर दिशा की तरफ बढ़ रहे थे, जिससे आशंका जताई गई कि हूती विद्रोही इजराइल पर हमला करने की फिराक में थे।

दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने गुरुवार रात को व्हाइट हाउस से देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा- हमास और पुतिन में कॉमन बात ये है कि वो दोनों अपने पड़ोस में मौजूद लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं।

बाइडेन बोले- अमेरिकी नागरिकों को निकालना हमारी प्राथमिकता
बाइडेन ने कहा कि अगर अमेरिका पीछे हट गया और हमलावर सफल हो गए, तो दूसरे लोग भी आगे चलकर ऐसी कोशिश कर सकते हैं, जिससे दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष का खतरा बढ़ जाएगा। बाइडेन ने कहा- हमास दुनिया में बुराई फैलाना चाहता है। इस वक्त मेरे लिए सबसे जरूरी काम बंधक बनाए गए अमेरिकी नागरिकों को आजाद करवाना है।

उन्होंने कहा- अमेरिकी लीडरशिप ने ही इस दुनिया को बांधे रखा है। अमेरिका के सहयोगी ही अमेरिका को सुरक्षित रखते हैं। अमेरिका वैल्यूज ही हमें एक ऐसा पार्टनर बनाती हैं, जिसके साथ पूरी दुनिया काम करना चाहती है। मैं संसद में इजराइल और यूक्रेन की मदद के लिए अपील करूंगा।

इजराइल-गाजा सीमा के पास तैनात सैनिकों से इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने मुलाकात की।
इजराइल-गाजा सीमा के पास तैनात सैनिकों से इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने मुलाकात की।

रक्षा मंत्री बोले- सेना को जल्द देंगे गाजा में घुसने का आदेश
इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सैनिकों से कहा- हम जल्द ही आपको हमास के कब्जे वाले फिलिस्तीन में घुसने का आदेश देंगे। आप अभी गाजा को सिर्फ दूर से देख रहे हैं, पर जल्द ही आप इसे अंदर से देखेंगे।

दूसरी तरफ, PM नेतन्याहू ने गाजा बॉर्डर के पास तैनात गोलानी सैनिकों से मिलकर कहा- इजराइल जंग जीतने के रास्ते पर है। पूरा इजराइल सेना के साथ है और हम अपने दुश्मनों पर लगातार हमले करते रहेंगे जिससे हम जीत हासिल कर सकेंगे।

जंग के अहम अपडेट्स…

  • पिछले 24 घंटों में इजराइल की बमबारी में करीबी 307 फिलिस्तीनियों की जान गई। UN की रिपोर्ट के मुताबिक,गाजा में अब तक 1,524 बच्चे और 1,444 महिलाओं की मौत हो चुकी है।
  • इसके अलावा गाजा पट्टी पर करीब 12 हजा 845 आवास ऐसे हैं जो या तो तबाह हो चुके हैं या फिर अब यहां रहा नहीं जा सकता। ये गाजा में कुल आवासों का 30% हिस्सा हैं।
  • इजराइली सेना ने वेस्ट बैंक शहर रामल्ला में एक ऑपरेशन में 14 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया है।
  • न्यूयॉर्क में हजारों लोगों ने गुरुवार शाम को गाजा पट्टी में हमास के 200 बंधकों की रिहाई की मांग को लेकर टाइम्स स्क्वायर पर रैली निकाली।

गाजा पर इजराइल के हमलों से जुड़ी तस्वीरें…

गाजा के खान यूनिस में अस्पताल में घायल बच्चों का इलाज किया जा रहा है।
गाजा के खान यूनिस में अस्पताल में घायल बच्चों का इलाज किया जा रहा है।
गाजा में अपनों को खोने के बाद उनके शवों को आखिरी विदाई के लिए ले जाते फिलिस्तीनी।
गाजा में अपनों को खोने के बाद उनके शवों को आखिरी विदाई के लिए ले जाते फिलिस्तीनी।
खान यूनिस में इजराइल की एयरस्ट्राइक के बाद एक घर तबाह हो गया।
खान यूनिस में इजराइल की एयरस्ट्राइक के बाद एक घर तबाह हो गया।
गाजा में लगातार हो रहे हमलों के बीच फिलिस्तीनियों ने एक स्कूल में पनाह ले रखी है।
गाजा में लगातार हो रहे हमलों के बीच फिलिस्तीनियों ने एक स्कूल में पनाह ले रखी है।

इजराइल पर हमास के हमलों से जुड़ी तस्वीरें…

इजराइल के किबुत्ज में हमास के हमले के बाद एक बच्चे का कमरा खून से लथपथ नजर आया।
इजराइल के किबुत्ज में हमास के हमले के बाद एक बच्चे का कमरा खून से लथपथ नजर आया।
इजराइल के किबुत्ज बीरी में मारे गए लोगों को गुरुवार को अंतिम विदाई दी गई।
इजराइल के किबुत्ज बीरी में मारे गए लोगों को गुरुवार को अंतिम विदाई दी गई।
इस दीवार पर उन लोगों की तस्वीर लगाई गई, जिन्हें हमास ने इजराइल से अगवा कर लिया था।
इस दीवार पर उन लोगों की तस्वीर लगाई गई, जिन्हें हमास ने इजराइल से अगवा कर लिया था।
तेल अवीव में 7 अक्टूबर को शुरू हुए हमास हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
तेल अवीव में 7 अक्टूबर को शुरू हुए हमास हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।

ईरान पर नए प्रतिबंध
बाइडेन के इजराइल दौरे के बाद अमेरिका ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। ये प्रतिबंध ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन प्रोग्राम पर लगाए जाएंगे। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इसकी जानकारी दी है।

दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने इजराइल से लौटने के बाद इजिप्ट (मिस्र) के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से चर्चा की। अल-सीसी ने मानवीय सहायता ले जाने वाले लगभग 20 ट्रकों को गाजा भेजने के लिए राफा बॉर्डर खोलने की इजाजत दे दी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

by UB India News
July 9, 2026
0

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करने का दावा...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

क्या फिर गहराएगा ऊर्जा संकट? फिर भिड़ गए ईरान-अमेरिका, IRGC ने गिराया MQ-9 ड्रोन

क्या फिर गहराएगा ऊर्जा संकट? फिर भिड़ गए ईरान-अमेरिका, IRGC ने गिराया MQ-9 ड्रोन

by UB India News
July 9, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान पर बड़े सैन्य हमले किए. अमेरिकी सेना ने इन हमलों को शक्तिशाली बताया है. अमेरिका...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

भारत में चीनी राजदूत को चीनियों ने ही क्यों घोषित किया गद्दार?

भारत में चीनी राजदूत को चीनियों ने ही क्यों घोषित किया गद्दार?

by UB India News
July 7, 2026
0

चीन में इन दिनों दिलचस्प वाकया देखा गया है। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत में चीन के राजदूत शू...

Next Post
देश की पहली रैपिड ट्रेन का PM मोदी ने किया उद्घाटन , कहा -मुझे छोटे-छोटे सपने देखने की आदत नहीं

देश की पहली रैपिड ट्रेन का PM मोदी ने किया उद्घाटन , कहा -मुझे छोटे-छोटे सपने देखने की आदत नहीं

कनाडा ने भारत से वापस बुलाए अपने 41 राजनयिक, जानिए क्या है वजह

कनाडा ने भारत से वापस बुलाए अपने 41 राजनयिक, जानिए क्या है वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend