ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत और श्रीलंका के बीच शुरू हुई नौका सेवा, PM मोदी बोले- दोनों देशों के बीच बढ़ेगी आर्थिक साझेदारी

UB India News by UB India News
October 15, 2023
in खास खबर
0
भारत और श्रीलंका के बीच शुरू हुई नौका सेवा, PM मोदी बोले- दोनों देशों के बीच बढ़ेगी आर्थिक साझेदारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत और श्रीलंका के बीच नौका सेवा की शुरुआत की. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि, हम भारत और श्रीलंका के बीच राजनयिक और आर्थिक संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं. पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किए गए अपने संबोधन में कहा कि, भारत और श्रीलंका संस्कृति, वाणिज्य और सभ्यता का गहरा इतिहास साझा करते हैं. जिससे दोनों के बीच की आर्थिक साझेदारी में बढ़ोतरी होगी.

बता दें कि ये फेरी सेवा तमिलनाडु के नागापट्टिनम और कांकेसंतुराई के बीच शुरू की गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस फेरी सेवा के शुरू होने से हमारे संबंध मजबूत होंगे और ये एक मील का पत्थर साबित होगी. गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को ही केंद्रीय जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस नौका सेवा को हरी झंडी दिखाई. इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी वर्चुअली शामिल हुए.

RELATED POSTS

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

मजबूत होंगे दोनों देशों के संबंध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, राष्ट्रपति विक्रमसिंघे की हालिया यात्रा के दौरान दोनों देशों में आर्थिक साझेदारी बढ़ाने पर सहमति बनी थी. उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी इस साझेदारी का केंद्रीय विषय है. प्रधानमंत्री ने कहा कि, कनेक्टिविटी केवल दो शहरों को करीब लाने के बारे में नहीं है, बल्कि दो देशों और लोगों को करीब लाती है. इस कनेक्टिविटी व्यापार, पर्यटन और लोगों से लोगों के संबंधों में बढ़ोतरी होती है. बता दें कि भारत और श्रीलंका के संबंध पहले से ही मजबूत रहे हैं, लेकिन इस फेरी सर्विस के शुरू हो जाने से आम आदमी भी अब श्रीलंका की यात्रा कर सकेंगे. जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार और पर्यटन को तो बढ़ोतरी मिलेगी ही साथ ही दोनों देशों के लोग एक दूसरे की संस्कृति को भी पास से समझ पाएंगे.

कितना होगा इस फेरी सर्विस का किराया
बताया जा रहा है कि श्रीलंका जाने के लिए फेरी सेवा का टिकट प्रति व्यक्ति 7670 रुपये (6500+18 फीसद जीएसटी) हो. नागापट्टिनम शिपिंग हार्बर विभाग के अधिकारियों की मानें तो शनिवार को उद्घाटन प्रस्ताव के रूप में इसका टिकट 2800 रुपये (2375+ जीएसटी) रखा गया है. बता दें कि मौजूदा टिकट के दाम पर 75 फीसद छूट दी गई है. इस फेरी सेवा के माध्यम से श्रीलंका पहुंचने में मात्र तीन घंटे का वक्त लगेगा. बता दें कि तमिलनाडु के नागपट्टिनम और आसपास के कस्बे लंबे समय से श्रीलंका समेत कई देशों के साथ समुद्री व्यापार करते रहे हैं. दोनों देशों के आर्थिक संबंध इतने पुराने है कि पूमपुहार के ऐतिहासिक बंदरगाह का उल्लेख प्राचीन तमिल साहित्य में एक केंद्र के रूप में मिलता है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

by UB India News
August 13, 2026
0

संसद का मानसून सत्र आज यानी गुरुवार को खत्म हो गया. दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर...

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

by UB India News
August 13, 2026
0

दिल्ली के लाल किले के पास नवंबर 2025 में हुए कार बम धमाके को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक...

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

by UB India News
August 13, 2026
0

टाटा सन्स के चेयरमैन पद से एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद एक बार फिर टाटा समूह की हर तरफ...

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

by UB India News
August 13, 2026
0

तुर्किये में नाटो समिट के दौरान ईरानी एजेंटों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ठिकाने की जानकारी मिल गई थी।...

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

by UB India News
August 13, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली...

Next Post
‘ऑपरेशन अजय’ :  इजरायल से भारतीय नागरिकों का दूसरा जत्था नई दिल्ली पहुंचा

'ऑपरेशन अजय' : इजरायल से भारतीय नागरिकों का दूसरा जत्था नई दिल्ली पहुंचा

मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, ट्रक से टकराई बस, 12 लोगों की मौत, 23 घायल

मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, ट्रक से टकराई बस, 12 लोगों की मौत, 23 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend