ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इज़रायली सेना ने गाजा पर किया हमला ,रातभर बमबारी में गाजा छोड़ रहे 70 लोगों की मौत

UB India News by UB India News
October 15, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
इज़रायली सेना ने गाजा पर किया हमला ,रातभर बमबारी में गाजा छोड़ रहे 70 लोगों की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजराइल और हमास की जंग का आज आठवां दिन है। इससे पहले देर रात इजराइली सेना बॉर्डर पार कर टैंकों के साथ गाजा में घुस गई। इजराइली सेना ने कहा है कि वो अपने बंधकों को छुड़ाने के लिए गाजा में घुसी है। वहीं जंग का असर अब वेस्ट बैंक पर दिख रहा है। वहां, 49 लोगों के मरने की जानकारी है। यहां अब तब 950 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

वहीं रातभर हुई इजराइली बमबारी में गाजा छोड़कर जा रहे 70 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले इजराइल ने गाजा के उत्तरी शहरों से 11 लाख लोगों को दक्षिणी गाजा में जाने का अल्टीमेटम दिया था।

RELATED POSTS

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि 7 अक्टूबर से अब तक इजराइल के हमलों से गाजा में 1900 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है। इनमें 614 बच्चे और 370 महिलाएं शामिल हैं। वहीं 7600 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दूसरी तरफ इजराइल ने कहा है कि उसने लगभग 1,500 आतंकवादियों को मारा है।

UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने इजराइल के गाजा सिटी खाली करने के आदेश को तुरंत वापस लेने की अपील की है। वहीं, इजराइली बमबारी के डर से उत्तरी गाजा के लोग पैदल भी अपने घर छोड़कर निकल गए हैं। अब तक 4 लाख लोग गाजा छोड़कर जा चुके हैं। इस पर फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने कहा है कि ये दूसरे नकबे जैसा है।

भारत ने अबतक 447 लोगों को निकाला
भारत सरकार के ऑपरेशन अजय के तहत इजराइल के तेल अवीव से आज सुबह भारतीयों का दूसरा जत्था दिल्ली पहुंचा है। शुक्रवार देर रात 235 लोगों को लेकर फ्लाइट रवाना हुई थी।भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इनके फ्लाइट में बैठने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं।

इजराइल में फंसे 447 लोगों का अब तक रेस्क्यू किया गया है। शुक्रवार सुबह एअर इंडिया की फ्लाइट से 212 लोग दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे।

बाथरूम में छिपे थे लोग, हमास के आतंकियों ने गोलियों से भूना

इजरायल हमास युद्ध लको आठ दिन हो चुके हैं। शनिवार साथ अक्टूबर को आतंकी संगठन हमास ने इजरायल की सीमाओं में घुसकर कत्लेआम मचाया था। इस दौरान उन्होंने बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। उनके सामने जो आता गया वह उसे मौत के घाट उतारते गए। हमास के आतंकियों की क्रूरता के खौफनाक किस्से अब बाहर आ रहे हैं। इन्हीं में एक से एक वीडियो उस म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान का भी सामने आया, जहां आतंकियों ने भीषण कत्लेआम किया था।

इजरायली सेना ने साझा किया वीडियो 

इजरायली डिफेंस फ़ोर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ आतंकी बंदूकों से म्यूजिक फेस्टिवल परिसर में लगे रखे बाथरूम पर गोलियां बरसा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आतंकी हमले से बचने के लिए इनमें कई लोग छुप गए थे। लेकिन शायद उन्हें मालूम नहीं था कि आतंकी उन्हें यहां भी मौत के घाट उतार देंगे।

WATCH Hamas terrorists indiscriminately shoot at bathrooms during the Nova Music Festival.

This just shows you that Hamas does not care who—they just kill. pic.twitter.com/Ve0u9HRLWT

— Israel Defense Forces (@IDF) October 13, 2023

हमास आतंकियों के खिलाफ जमीनी हमले के पहले इज़राइल द्वारा गाजावासियों को उत्तर गाजा खाली करने की चेतावनी दिए जाने के बाद, हजारों फिलिस्तीनी शरण लेने के लिए दक्षिणी गाजा में भाग गए.

मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :

  1. इज़रायली सेना ने कहा कि जमीनी बलों ने पिछले 24 घंटों में गाजा में “लोकलाइज” हमले किए. सेना ने कहा, हमले का उद्देश्य “लापता लोगों” को खोजने के अलावा “आतंकवादियों के क्षेत्र को साफ करना” था. इज़रायल ने आरोप लगाया है कि हमास ने पिछले हफ्ते हमलों के दौरान लगभग 150 इजरायली, विदेशी और डुअल नैशनल को बंधक लिया है.
  2. इजरायली सेना के एक बयान में कहा गया है, “पिछले 24 घंटों में, आईडीएफ (इजरायली सेना) बलों ने आतंकवादियों और हथियारों के क्षेत्र को साफ करने के प्रयास को पूरा करने के लिए गाजा पट्टी के क्षेत्र के अंदर लोकलाइज रेड मारे.”
  3. हमलों के बाद, घनी आबादी वाले गाजा क्षेत्र पर इजरायली एयर स्ट्राइक की एक के बाद एक लहर में कम से कम 1,900 गाजावासी – जिनमें 600 से अधिक बच्चे भी शामिल हैं – मारे गए हैं.
  4. जैसे-जैसे क्षेत्र में हिंसा बढ़ती है, फिलिस्तीनियों के समर्थन में प्रमुख शहरों में विरोध प्रदर्शन और आवासीय भवनों पर इजरायली हवाई हमलों की निंदा के साथ मध्य पूर्व और उससे आगे के अन्य देशों में तनाव फैल गया है, जिसमें नागरिकों की मौत हो गई है. फिलिस्तीनियों के समर्थन में बेरूत, इराक, ईरान, जॉर्डन और बहरीन में हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है.
  5. इज़रायल को अपने उत्तरी मोर्चे पर लेबनान स्थित हिजबुल्लाह समूह के साथ एक अलग टकराव का भी सामना करना पड़ रहा है. इजरायली सेना ने कहा कि एक विस्फोट के बाद सीमा अवरोध क्षतिग्रस्त होने के बाद उसकी सेना “लेबनानी क्षेत्र की ओर तोपखाने की आग से जवाब दे रही है”.
  6. इज़रायली हमले में दक्षिण लेबनान में एक रॉयटर्स वीडियो पत्रकार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य रॉयटर्स पत्रकार, एएफपी के दो और अल जज़ीरा के दो पत्रकार घायल हो गए.
  7. संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि गाजा में 11 लाख फिलिस्तीनियों को 24 घंटे में तुरंत दक्षिण में स्थानांतरित होने की इजरायली सेना की सलाह “असंभव” थी.
  8. संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने कहा, “जनसंख्या स्थानांतरण के लिए मजबूर करना मानवता के खिलाफ अपराध है और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत सामूहिक सजा निषिद्ध है.”
  9. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि गाजा के अस्पताल लगातार इज़रायली हवाई हमलों और गोलाबारी से मृतकों और घायलों की बड़ी संख्या को संभालने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. डब्ल्यूएचओ ने कहा, गाजा में स्वास्थ्य प्रणाली “ख़राब स्थिति पर” है.
  10. हमास समूह के बहु-आयामी हमले का मुकाबला करने के लिए, इज़रायल ने अपनी सेना और वायु सेना की संयुक्त शक्ति के साथ, गाजा को मलबे में तब्दील करने के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घोषित प्रयास को पूरा करने के लिए 3 लाख रिजर्व जुटाए हैं.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

by UB India News
August 13, 2026
0

तुर्किये में नाटो समिट के दौरान ईरानी एजेंटों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ठिकाने की जानकारी मिल गई थी।...

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

by UB India News
August 12, 2026
0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है. ये दावा पाकिस्तान के पत्रकार ने किया...

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

by UB India News
August 11, 2026
0

सीरिया की एक अदालत ने देश के पूर्व शासक बशर अल-असद को मौत की सजा सुना दी है. इस अदालत...

अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग का आज 23वां दिन , ट्रंप ने ईरान को पावर प्लांट तबाह करने की धमकी…………….

ट्रंप की गाजा शांति योजना पर घमासान…………

by UB India News
August 10, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के एक पुराने लेख के अंश 'ट्रुथ सोशल' पर साझा...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

ट्रंप ने क्यों रोके हमले ,तो खत्म होने वाला है पश्चिम एशिया में युद्ध…………

by UB India News
August 4, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके और इस्राइल के बीच अब ईरान पर हमले रोकने पर सहमति...

Next Post
और ज्यादा मिलें अधिकार…….

फर्जी पासपोर्ट के मामले में सीबीआई ने बंगाल और सिक्किम में 50 ठिकानों पर कर रही है छापेमारी

भारत और श्रीलंका के बीच शुरू हुई नौका सेवा, PM मोदी बोले- दोनों देशों के बीच बढ़ेगी आर्थिक साझेदारी

भारत और श्रीलंका के बीच शुरू हुई नौका सेवा, PM मोदी बोले- दोनों देशों के बीच बढ़ेगी आर्थिक साझेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend