ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने यूएस हाउस स्पीकर को पद से हटाया

UB India News by UB India News
October 5, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने यूएस हाउस स्पीकर को पद से हटाया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव न रिपब्लिकन पार्टी के नेता और यूएस हाउस स्पीकर कैविन मैक्कार्थी को स्पीकर के पद से हटा दिया है। कैविन को पद से हटाने के लिए संसद में बाकायदा वोटिंग की गई थी। इसमें स्पीकर के खिलाफ मतदान किया गया। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि रिपब्लिकन पार्टी के भीतर ही अंदरूनी कलह है। मंगलवार शाम वोटिंग के दौरान मैक्कार्थी के समर्थन में 216 और उनके विरोध में 210 वोट डले। इसके बाद स्पीकर मैक्कार्थी को हटा दिया गया। अमेरिका के 234 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब स्पीकर को ही हटा दिया गया हो।

जानकारी के अनुसार रिपब्लिकन नेता केविन मैक्कार्थी को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद से हटा दिया गया। अमेरिकी संसद कांग्रेस के निचले सदन यानी प्रतिनिधि सभा में केविन मैक्कार्थी को स्पीकर पद से हटाने को लेकर मतदान हुआ। मैक्कार्थी के खिलाफ ये प्रस्ताव 216-210 वोटों के अंतर से पास हुआ। अब नया स्पीकर कौन होगा, यह अभी तय नहीं हो पाया है।

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

कैविन मैक्कार्थी से रिपब्लिकन सांसदों की नाराजगी का क्या था कारण?

दरअसल, अमेरिका में शटडाउन को टालने के लिए फंडिंग बिल लाया गया था। प्रतिनिधि सभा से इसे पास कराने में कैविन मैक्कार्थी ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके चलते रिपब्लिकन सांसद उनसे नाराज थे। ऐसे में उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ प्रस्ताव लाने का फैसला किया। अमेरिका के प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत हासिल है। इसी के साथ केविन मैक्कार्थी सिर्फ 269 दिन तक हाउस स्पीकर रहे। उन्होंने 7 जनवरी 2023 को इस पद को संभाला था। अमेरिका के इतिहास में किसी स्पीकर का यह दूसरा सबसे छोटा कार्यकाल है। अब अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले मैक्कार्थी की जगह लेने के लिए स्पीकर का चुनाव होगा।

पद से हटने के बाद क्या बोले मैक्कार्थी?

स्पीकर पद से हटने के बाद मैक्कार्थी ने कहा, मैं सदन में अध्यक्ष पद के लिए फिर से चुनाव लड़ने की कोशिश नहीं करूंगा। मैं आज हार गया, लेकिन मैंने उस चीज के लिए लड़ाई लड़ी है, जिसमें मैं विश्वास करता हूं। मैं अमेरिका में विश्वास करता हूं. सेवा करना सम्मान की बात है।

व्हाइट हाउस ने दिया ये बयान

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा है, कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को उम्मीद है कि सदन जल्द ही नए स्पीकर का चयन होगा। उन्होंने कहा कि ‘हमारे देश के सामने आने वाली तत्काल चुनौतियां इंतजार नहीं करेंगी’। जीन-पियरे ने कहा, कि ‘अमेरिकी लोग ऐसे नेतृत्व के पात्र हैं, जो उनके जीवन को प्रभावित करने वाले मुद्दों को सामने और केंद्र में रखता है।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

पीएम मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट मांगा, संसद में बहस जारी , शाम चार बजे होगी वोटिंग………

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश , आज की कैबिनेट बैठक में होगा सख्त कार्रवाई का फैसला……….

by UB India News
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर...

Next Post
सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटा, तीस्ता नदी के सैलाब में सेना के 23 जवान लापता

सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटा, तीस्ता नदी के सैलाब में सेना के 23 जवान लापता

एशियन गेम्स में आज छठवें दिन भारत के शूटर्स ने  गोल्ड और 2 सिल्वर जीते , 8 गोल्ड 11 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज के साथ चौथे नम्बर पर

भारत ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स के एक संस्करण में बनाया सबसे ज्यादा मेडल जीतने का नया रिकॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend