ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महाराष्ट्र: नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 7 और मरीजों की मौत, 36 घंटे में 31 की गई जान, आज रिपोर्ट सौंपेंगे विशेषज्ञ

UB India News by UB India News
October 4, 2023
in खास खबर, स्वास्थ
0
महाराष्ट्र: नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 7 और मरीजों की मौत, 36 घंटे में 31 की गई जान, आज रिपोर्ट सौंपेंगे विशेषज्ञ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के अस्पताल में 24 मरीजों की मौत से पूरे राज्य में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं अब कांग्रेस पार्टी ने दावा किया है कि 7 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 31 हो गई है. मृतकों में 4 बच्चे शामिल हैं. कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर दावा करते हुए लिखा, ‘मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. क्योंकि कल से अस्पताल में सात और मरीजों की मौत हो गई है. कल से सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दुर्भाग्यवश 7 और मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं. राज्य सरकार को जिम्मेदारी तय करनी चाहिए.’

बता दें कि मरीजों की मौत के मामले की जांच के लिए सोमवार को गठित तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति मंगलवार दोपहर को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. 24 मरीजों की मौत पर नांदेश डॉक्टर शंकरराव चव्हाण अस्पताल के डीन डॉ वाकोडे ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 12 शिशुओं और 12 व्यस्कों की मौत हुई है. 12 व्यस्कों की मौत सांप के काटने, फॉस्फोरस विषाक्तता आदि जैसी विभिन्न बीमारियों के कारण हुई.

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

इसके अलावा उन्होंने कहा, “लोग यहां दूर-दूर से आते हैं. हमें इस अस्पताल में आमतौर पर आपातकालीन और अत्यंत गंभीर मामले मिलते हैं. क्योंकि 70-80 किमी के क्षेत्र में हमारे जैसा कोई अस्पताल उपलब्ध नहीं है. विभिन्न कर्मचारियों के तबादलों के कारण, हमारे लिए कुछ कठिनाई हुई.’ वहीं इस मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह घटना पर अधिक जानकारी मांगेंगे और इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी.

नांदेड़ के डॉ. शंकरराव चव्हाण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 24 मरीजों की मृत्यु पर महाराष्ट्र सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा, “हम पूरी जांच करेंगे. मैं वहां(अस्पताल) जाउंगा और डॉक्टरों की एक समिति नियुक्त की जाएगी.” वहीं शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सासंद संजय राउत ने कहा, “महाराष्ट्र की आरोग्य स्थिति हमेशा ऊपर रही है. लेकिन पिछले 1 साल से महाराष्ट्र के सभी शासकीय विभाग जिस तरह से काम कर रहे हैं, न स्वास्थ्य मंत्री को चिंता है, न स्वास्थ्य विभाग काम कर रहा है और न ही डॉक्टर काम कर रहे हैं, किसी का नियंत्रण नहीं है. स्वास्थ्य विभाग महाराष्ट्र में सबसे उपेक्षित विभाग है.”

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने 24 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि ऐसी घटना सरकारी प्रणालियों की विफलता को दर्शाती है. दो महीने पहले ठाणे में हुई इसी तरह की घटना का हवाला देते हुए, पवार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करने की ज़रूरत है कि ठोस कदम उठाए जाएं. ताकि ये घटनाएं दोबारा न हों और निर्दोष मरीजों की जान बचाई जा सके.”

वहीं कांग्रेस ने सोमवार को नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में कई घंटों में 24 मौतों पर भाजपा सरकार की आलोचना की. पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्रचार पर करोड़ों रुपये खर्च करती है लेकिन बच्चों की दवाओं पर कोई पैसा खर्च नहीं किया जाता है. दूसरी ओर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

पीएम मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट मांगा, संसद में बहस जारी , शाम चार बजे होगी वोटिंग………

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश , आज की कैबिनेट बैठक में होगा सख्त कार्रवाई का फैसला……….

by UB India News
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर...

Next Post
जातीय गणना को लेकर बिहार सरकार ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, दायर की याचिका

बिहार जातीय गणना का डाटा र‍िलीज करने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, अदालत ने कहा- अभी हम कुछ नहीं कर सकते

न्यूजक्लिक वेबसाइट से जुड़ी 30 लोकेशन पर छापे,UAPA और चीनी फंडिंग का केस

न्यूजक्लिक वेबसाइट से जुड़ी 30 लोकेशन पर छापे,UAPA और चीनी फंडिंग का केस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend