ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मणिपुर में दो छात्रो की मौत पर प्रदर्शन जारी, BJP दफ्तर की सुरक्षा में CRPF-RAF तैनात

UB India News by UB India News
October 1, 2023
in अपराध, खास खबर, पूर्वी भारत
0
मणिपुर में दो छात्रो की मौत पर प्रदर्शन जारी, BJP दफ्तर की सुरक्षा में CRPF-RAF तैनात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मणिपुर में दो स्टूडेंट्स की मौत के बाद पिछले एक हफ्ते से प्रदर्शन जारी है। 23 सितंबर को दोनों स्टूडेंट्स के शव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके बाद से तनाव बढ़ गया।

27 सितंबर को हिंसक भीड़ ने मणिपुर के थाउबल जिले में BJP कार्यालय को आग लगा दी। वहीं एक दिन बाद मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इंफाल पूर्व के लुवांगसांगबाम स्थित निजी घर पर उपद्रवी हमला करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनको घर से करीब 500 मीटर पहले ही रोक लिया।

RELATED POSTS

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

मौजूदा हालातों को देखते हुए सरकार ने इंफाल में BJP दफ्तर की सुरक्षा में CRPF-RAF तैनात किए हैं। शुक्रवार को इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम के जिलों में सुबह 5 बजे से सुबह 11 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई थी। शनिवार को 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर्फ्यू में छूट दी गई है।

उधर मणिपुर में प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के मामले की जांच के लिए समिति बनाई गई है। पुलिस महानिदेशक राजीव ने 29 सितंबर को इसकी जानकारी दी। समिति पता लगाएगी कि क्या वाकई 27 सितंबर को पुलिस ने दो लापता स्टूडेंट्स की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया था, जिसमें 45 स्टूडेंट्स के घायल होने का दावा किया जा रहा है।

आगजनी के बाद BJP दफ्तर की सुरक्षा बढ़ाई गई

इंफाल में BJP दफ्तर के बाहर खड़े रैपिड एक्शन फोर्स के जवान।
इंफाल में BJP दफ्तर के बाहर खड़े रैपिड एक्शन फोर्स के जवान।

बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने थोबुल जिले में भाजपा कार्यालय में आग लगाने के अलावा उधर, इंफाल में BJP स्टेट प्रेसिडेंट शारदा देवी के घर पर भी हमला किया गया। इसके अलावा इंफाल वेस्ट में डिप्टी कलेक्टर के घर में भी आगजनी की कोशिश की गई।

हैरान करने वाली बात ये है कि जिन इलाकों में हिंसा भड़की है, उन्हें मणिपुर सरकार ने ‘शांत क्षेत्र’ घोषित कर रखा है।

मृतक स्टूडेंट्स के घर के पास प्रदर्शन
इंफाल वेस्ट जिले के टेरा में 28 सितंबर को हजारों लोगों ने मृतक स्टूडेंट्स के घर के पास प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि छात्रों के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। वहीं, पीड़ित लड़की की चाची ने दैनिक भास्कर से कहा कि उन्हें सिर्फ बच्चों की बॉडी चाहिए, ताकि वे उनका अंतिम संस्कार कर सकें। उन्होंने कहा कि हम किसी भी बात पर समझौता नहीं करेंगे, यहां तक कि जब तक शव उन्हें नहीं दिया जाता, तब तक आर्थिक मुआवजा भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग जब मार्च 2026 के स्तर पर दोबारा पहुंच चुकी है, तो 17-18 जून...

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

by UB India News
July 18, 2026
0

भारत ने मंगल और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजे हैं, सैकड़ों उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, प्रक्षेपण के बाद तकनीकी समस्या,जांच जारी………..

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

by UB India News
July 18, 2026
0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और अभियंताओं के बढ़ते पलायन के बीच अंतरिक्ष विभाग द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और...

Next Post
ये विचाराधारा की लड़ाई, एक तरफ गांधी जी, दूसरी ओर गोडसे…राहुल गांधी

ये विचाराधारा की लड़ाई, एक तरफ गांधी जी, दूसरी ओर गोडसे...राहुल गांधी

पीएम नरेंद्र मोदी ने संकल्प सप्ताह का किया आगाज, जानें क्या है यह और क्यों है खास

पीएम नरेंद्र मोदी ने संकल्प सप्ताह का किया आगाज, जानें क्या है यह और क्यों है खास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend