ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजस्थान : जेपी नड्डा और अमित शाह का विधानसभा चुनाव को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन

UB India News by UB India News
September 29, 2023
in खास खबर
0
राजस्थान : जेपी नड्डा और अमित शाह का विधानसभा चुनाव को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के राजस्थान नेतृत्व के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को चर्चा कर रहे हैं. इस तरह की अटकलें हैं कि दो केंद्रीय मंत्रियों को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा जा सकता है.

“आज मेरे पास वित्त विभाग है, कल रहेगा या नहीं…”: अजित पवार के बयान से फिर गरमायी महाराष्ट्र की सियासत
मध्य प्रदेश में भाजपा द्वारा तीन केंद्रीय मंत्रियों और चार अन्य सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के बाद इन अटकलों को बल मिला है. पड़ोसी राज्य में भी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. शाह और नड्डा बुधवार शाम एक विशेष विमान से जयपुर पहुंचे और हवाई अड्डे के पास एक होटल गए जहां पार्टी की कोर कमेटी की बैठक शुरू हुई.

RELATED POSTS

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

पार्टी सूत्रों ने बताया, “होटल में कोर कमेटी की बैठक जारी है.” सूत्रों ने बताया कि बैठक में केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के लिए पार्टी के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, सह प्रभारी नितिन पटेल, राजस्थान के लिए पार्टी के प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल, कैलाश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता सतीश पूनिया और अन्य नेता मौजूद थे. बैठक के देर रात तक चलने की संभावना है.

पार्टी की राज्य इकाई के सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कुछ अन्य सांसदों के साथ विधानसभा चुनाव में उतारा जा सकता है. पार्टी नेताओं ने कहा कि बैठक में टिकट वितरण और अन्य चुनाव संबंधी मुद्दों पर चर्चा की जा रही है.

उन्होंने कहा “वे भाजपा द्वारा राज्य में आयोजित चार “परिवर्तन यात्राओं”से प्राप्त प्रतिक्रिया पर भी चर्चा करेंगे.” पार्टी सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह, नड्डा और शाह आरएसएस के स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगे.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष भी जयपुर में हैं. इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और अन्य नेताओं ने जयपुर हवाई अड्डे पर शाह और नड्डा का स्वागत किया था.

राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों से निकाली गई पार्टी की “परिवर्तन यात्राओं” के पूरा होने के अवसर पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जयपुर के पास हुई एक रैली के बाद शाह और नड्डा का यह दौरा हो रहा है.

पार्टी अब युवाओं, किसानों और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए कार्यक्रमों की योजना बना रही है. दौरे से कुछ घंटे पहले, भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने अजमेर दक्षिण सीट से विधायक अनीता भदेल के खिलाफ पार्टी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया.

एक प्रदर्शनकारी श्रवण कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘विधायक के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है और उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया जाना चाहिए.’

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

Next Post
भारत ठीक पर…….

देश को जागरूक करो, एक आंदोलन शुरू करो": यूट्यूबर्स से बोले PM मोदी

सोशल मीडिया के दुश्चक्र में आधी आबादी

सोशल मीडिया के दुश्चक्र में आधी आबादी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend