ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन में नहीं बन पा रही सहमति !

UB India News by UB India News
September 28, 2023
in खास खबर, संपादकीय
0
एक देश, एक चुनाव: दुविधा में विपक्ष
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विपक्ष ने लोकसभा चुनाव 2024 साथ मिलकर लड़ने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया है. मगर इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है. सूत्रों ने बताया है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद ही सीट बंटवारे पर फैसला किया जाएगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जो फॉर्मूला दिया था, उस पर बात नहीं बनी है. केजरीवाल 30 सितंबर तक सीट बंटवारा चाहते थे.

दरअसल, विपक्षी दल भले ही एक गठबंधन के नीचे एक-साथ आ गए हैं. मगर उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती सीट बंटवारा ही है. हर दल की एक ही ख्वाहिश है कि उसे ज्यादा से ज्यादा सीटें मिल जाएं. कांग्रेस का इरादा है कि वह इस गठबंधन का नेतृत्व करे. इसलिए वह उन राज्यों में ज्यादा सीटें देने को इच्छुक नजर नहीं आ रही है, जहां उसकी सरकार है. कांग्रेस ने पहले ही इस बात की ओर इशारा किया था वह पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद ही सीट बंटवारे पर बात करेगी.

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

किन पांच राज्यों में है चुनाव?
देश के पांच राज्यों मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में इस साल के आखिर तक विधानसभा चुनाव होने हैं. इन चुनावों को लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि इन पांच विधानसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन के दलों का जैसा प्रदर्शन रहेगा, उसके आधार पर ही उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए सीटें दी जाएंगी. जिस पार्टी को यहां ज्यादा सीटें मिलेंगी, उसे ही लोकसभा चुनाव के लिए ज्यादा सीटें दी जाएंगी.

350 सीटों पर लड़ना चाहती है कांग्रेस
हाल ही में हैदराबाद में कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक हुई. इस बैठक में सीट बंटवारा किस आधार पर किया जाएगा, उस फॉर्मूले पर चर्चा की गई. कांग्रेस चाहती है कि उसे सीट बंटवारे में ज्यादा से ज्यादा सीटें मिलें. कांग्रेस इस बात का इशारा कर चुकी है कि वह 350 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. हालांकि, विपक्षी दल नहीं चाहते हैं कि कांग्रेस को इतनी ज्यादा सीटें दी जाएं. उन्हें लगता है कि अगर कांग्रेस को इतनी सीटें मिलेंगी, तो उनकी हिस्सेदारी कम हो जाएंगी.

टीएमसी और आम आदमी पार्टी जैसी पार्टियां हैं, जिनका कहना है कि वह किसी भी हाल में ज्यादा सीटें नहीं देना चाहती हैं. उनका कहना है कि जो दल जिस राज्य में मजूबत हैं, उन्हें वहां ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए. कुल मिलाकर उनका कहना है कि अगर वे पंजाब या पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में मजबूत हैं, तो उन्हें ज्यादा सीटों पर लड़ने का मौका मिलना चाहिए. खैर अब तो पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद ही ये तय हो पाएगा कि किसे कितनी सीट मिलेंगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
‘एक अक्षम मुख्यमंत्री’, मणिपुर हिंसा पर मल्लिकार्जुन खरगे ने उठाई एन बीरेन सिंह की बर्खास्तगी की मांग

‘एक अक्षम मुख्यमंत्री’, मणिपुर हिंसा पर मल्लिकार्जुन खरगे ने उठाई एन बीरेन सिंह की बर्खास्तगी की मांग

एक बीज बोया था जो अब विशाल पेड़ बन गया’, वाइब्रेंट गुजरात के 20 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी

एक बीज बोया था जो अब विशाल पेड़ बन गया', वाइब्रेंट गुजरात के 20 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend