ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एशियन गेम्स का पहला दिन :भारत ने अब तक जीते पांच मेडल ,महिला क्रिकेट टीम ने अपने सिल्वर मेडल को पक्का

UB India News by UB India News
September 25, 2023
in खेल
0
एशियन गेम्स का पहला दिन :भारत ने अब तक जीते पांच मेडल ,महिला क्रिकेट टीम ने अपने सिल्वर मेडल को पक्का
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एशियन गेम्स 2023 का आयोजन चीन के हांग्जो शहर में किया जा रहा है। जहां भारत कई बड़े खेलों में हिस्सा ले रहा है। इस साल 100 मेडल पार के नारे के साथ चीन गई भारतीय टीम ने एशियन गेम्स के पहले ही दिन मेडल जीतना शुरू कर दिया है। पहले दिन की सुबह शूटिंग और रोइंग में सिल्वर मेडल के साथ भारत ने शानदार शुरुआत की है। इसके अलावा अब क्रिकेट में भी टीम इंडिया की महिला टीम ने अपने सिल्वर मेडल को पक्का कर लिया है। भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमें टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हार दिया।

इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से 655 एथलीट 39 अलग-अलग खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। आज एशियन गेम्स का पहला दिन है। जहां भारत के कई एथलीट एक्शन में नजर आएंगे।

RELATED POSTS

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस लगातार तीसरी बार पहुंचा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…………..

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

रग्बी भारतीय महिला टीम की हार

रग्बी में भारत की महिला टीम को अपने पूल एफ में हांगकांग, चीन से 0-38 से हार का सामना करना पड़ा है। वे आज जापान के खिलाफ अगले ग्रुप गेम में फिर से वापसी करने की कोशिश करेंगी।

हॉकी में टीम इंडिया का जलवा

हॉकी में भारत और उज्बेकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से हरा दिया। भारत ने इस जीत के साथ शानदार शुरुआत की है।

पहला मेडल रोइंग के लाइट वेट डबल्स स्कल में मिला

इधर, रविवार को टीम इवेंट में भारत के लिए पहला मेडल रोइंग के लाइट वेट डबल्स स्कल में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने दिलवाया। उन्होंने फाइनल में 6:28.18 समय लेकर सिल्वर मेडल जीता।

पहली बार एशियन गेम्स में रोइंग के लाइट वेट डब्ल्स में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने भारत को मेडल दिलाया।
पहली बार एशियन गेम्स में रोइंग के लाइट वेट डब्ल्स में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने भारत को मेडल दिलाया।

शूटिंग में भी सिल्वर मिला
भारत को दूसरा मेडल 10 मीटर एयर राइफल में विमेंस टीम ने दिलाया। मेहुली घोष, रमिता और आशी चौकसी ने सिल्वर मेडल जीता। तीनों ने 1880.0 का टीम स्कोर हासिल किया। जिसमें रमिता ने 631.9 पॉइंट हासिल किए। जबकि मेहुली ने 630.8 का स्कोर किया। वहीं आशी ने 623.3 अंक बटोरे।

एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर राइफल में भारतीय विमेंस टीम ने सिल्वर जीता।
एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर राइफल में भारतीय विमेंस टीम ने सिल्वर जीता।

भारतीय टीम को तीसरा मेडल रोइंग के पेयर इवेंट में बाबूलाल यादव और लेखराम ने दिलाया। भारतीय जोड़ी ने 6:50:41 के समय के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया।

वहीं चौथा मेडल रोइंग-8 इवेंट में मिला। रोइंग-8 में नीरज, नरेश कलवानिया, नीतिश कुमार, चरणजीत सिंह, जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनित कुमार, आशीष और धनंजय उत्तम पांडे ने भारत को सिल्वर दिलाया।

रोइंग-8 में भारतीय टीम ने सिल्वर जीता।
रोइंग-8 में भारतीय टीम ने सिल्वर जीता।

रमिता ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
रमिता ने 10 मीटर राइफल में ब्रॉन्ज जीता। जबकि मेहुली घोष चौथे स्थान पर रही।

रमिता ने 10 मीटर एयर राइफल में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
रमिता ने 10 मीटर एयर राइफल में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

स्विमिंग- 4 गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल रिले में भारतीय स्विमिंग विमेंस टीम फाइनल में पहुंच गई है। टीम में ढींडी, राजीव माना, जान्हवी और शुवांगी शामिल है। वहीं श्री हरि नटराज भी 100 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में पहुंच गए हैं।

पहली बार रोइंग के लाइट वेट डब्ल्स में भारत को मेडल मिला
पहली बार रोइंग के लाइट वेट डब्ल्स में भारत को मेडल मिला है। इससे पहले कोई भी भारतीय इस इवेंट में मेडल नहीं जीता है। हालांकि, सिंगल स्कल में बजरंग लाल ठक्कर और स्वर्ण सिंह मेडल जीत चुके हैं। बजरंग लाल ठक्कर ने 2010 में चीन में हुए एशियाई गेम्स में गोल्ड जीता था। जबकि 2006 दोहा एशियाई गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं स्वर्ण सिंह ने 2014 इंडिचोन एशियाई गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

पाकिस्तान के साथ हो सकता है फाइनल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंच गई है। एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का फाइनल मैच 25 सितंबर को खेला जाएगा। आपको बता दें कि फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ भी खेला जा सकता है। दरअसल इस टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाना है। इस मैच में पाकिस्तान की महिला टीम फेवरेट मानी जा रही है। जहां अगर पाकिस्तान की टीम जीत जाती है तो फाइनल में फैंस को लंबे समय के बाद भारत और पाकिस्तान का मैच देखने को मिल सकता है।

अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह 2017 से एक साथ कर रहे हैं रोइंग
अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह 2017 से एक साथ लाइटवेट डबल स्कल्स इवेंट कर रहे हैं। दोनों ने आर्मी जॉइन करने के बाद रोइंग खेल के बारे में जाना। अर्जुन लाल जाट राजस्थान के जयपुर में शाहपुरा के गांव नया बास के रहने वाले हैं। उनके पिता किसान हैं जबकि दो और भाई उन्हीं की तरह आर्मी में हैं। वहीं अरविंद उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खबरा गांव से आते हैं। उन्हें खेलों में पहले से ही रुचि थी। आर्मी में भर्ती होने के साथ ही उन्होंने रोइंग की भी ट्रेनिंग शुरू कर दी।

2019 में एशियन चैंपियनशिप में जीत चुके हैं मेडल
2019 के साउथ कोरिया में हुए एशियन चैम्पियनशिप में इन दोनों ने सिल्वर मेडल हासिल किया था। इसके अलावा नेशनल लेवल पर भी ये दोनों एक साथ गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।

रोइंग 1982 से एशियन गेम्स में शामिल
रोइंग को 1982 नई दिल्ली एशियन गेम्स से शामिल किया गया है। शुरुआत में सिंगल स्कल को शामिल किया गया था। 1990 सियोल एशियाई गेम्स से डबल्स स्कल को शामिल किया गया है। भारत को अभी तक इसमें एक भी मेडल नहीं मिला था। वहीं सिंगल स्कल में भारत को 3 मेडल मिले थे। इसमें एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस लगातार तीसरी बार पहुंचा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…………..

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस लगातार तीसरी बार पहुंचा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…………..

by UB India News
July 11, 2026
0

फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने...

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

by UB India News
July 11, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया में अपनी तीन दिन की यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिग...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 10, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
आज 9 नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत:PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हरी झंडी दिखाएंगे, 11 राज्यों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी

आज 9 नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत:PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हरी झंडी दिखाएंगे, 11 राज्यों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी

पाकिस्तान की खराब हालत को लेकर वर्ल्ड बैंक ने चेताया

पाकिस्तान की खराब हालत को लेकर वर्ल्ड बैंक ने चेताया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend