ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या राहुल गांधी ने बड़ी सियासी बाजी मार ली?

UB India News by UB India News
September 23, 2023
in Lokshbha2024, ब्लॉग
0
क्या राहुल गांधी ने बड़ी सियासी बाजी मार ली?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ऐसे समय में जब भाजपा महिला आरक्षण बिल संसद में पास कराने का क्रेडिट लेते हुए जश्न मना रही है, दिल्ली के एक सांसद ने पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी है। जी हां, महिला आरक्षण को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। मुद्दा ऐसा था कि विपक्षी दलों को भी सपोर्ट करना पड़ा। भाजपा अपनी पीठ थपथपा ही रही थी कि एक वीडियो ने माहौल पलट दिया। भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी लोकसभा में बसपा एमपी दानिश अली के लिए आपत्तिजनक शब्द बोलकर फंस गए। प्रेशर बढ़ने के बाद भाजपा को कारण बताओ नोटिस जारी करना पड़ा। पार्टी ने दक्षिणी दिल्ली के सांसद से पूछा है कि असंसदीय शब्दों के इस्तेमाल के लिए क्यों ना उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। स्पीकर ओम बिरला ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा हुआ तो सख्त कार्रवाई होगी। हालांकि विपक्षी दल एकजुट होकर ऐक्शन की मांग कर हैं। NCP सांसद सुप्रिया सुले ने लोकसभा अध्यक्ष को बिधूड़ी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। इस बीच एक मुलाकात की तस्वीर ने भाजपा को शायद एहसास करा दिया हो कि उसने कैसे राहुल गांधी को मौका दे दिया?

माया-अखिलेश को भी टेंशन
हां, यह न चाहते हुए राहुल का स्टैंड सही साबित होने जैसा है। शुक्रवार तड़के से बिधूड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में था। हर ओर थू-थू हो रही थी तभी राहुल गांधी शाम में दानिश के घर पहुंच गए। दानिश भले ही बसपा के हों पर राहुल का उनसे मिलना मायावती और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को भी टेंशन दे रहा होगा। वजह मुस्लिम वोट है। वैसे अखिलेश इंडिया गठबंधन में शामिल हैं लेकिन यूपी में उन्हें अपने जनाधार की चिंता भी होगी क्योंकि मुस्लिम समुदाय कांग्रेस का परंपरागत वोटबैंक रहा है। कहीं 2024 के चक्कर में यह बड़ा वोटबैंक शिफ्ट न हो जाए? मायावती का भी यही हाल होगा। अटकलें तो यहां तक लगाई जाने लगी हैं कि राहुल का रवैया देख दानिश अली कांग्रेस में आ सकते हैं।

RELATED POSTS

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

मोहब्बत-नफरत… राहुल को मिल गया मौका
कल शाम पत्रकारों ने राहुल को घेर लिया और उनके कुछ बोलने का इंतजार करने लगे। राहुल ने वही लाइन दोहराई जो आजकल वह रीपीट कर रहे हैं- नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान। यही लाइन उन्होंने दो तस्वीरों के साथ ट्वीट भी की। एक तस्वीर में वह दानिश अली को गले लगाए दिखते हैं और दूसरी तस्वीर में वह दानिश से हाथ मिलाते हुए एकजुटता दिखा रहे हैं। ऐसे में सवाल उठने लगा कि क्या दानिश अली को झप्पी देकर राहुल ने बड़ी सियासी बाजी मार ली। कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘भरी संसद में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली जी का अपमान किया था, उन्हें बेहद अमर्यादित और असंसदीय अपशब्द कहे थे। उस समय भाजपा के दो पूर्व मंत्री भद्दे ढंग से हंसते रहे। रमेश बिधूड़ी की यह शर्मनाक और ओछी हरकत सदन की गरिमा पर कलंक है। कांग्रेस देशभर के साथ लोकतंत्र के मंदिर में नफरत और घृणा की ऐसी मानसिकता के सख्त खिलाफ है।’ दानिश ने बाद में बताया कि राहुल गांधी जी ने मेरा हौसला बुलंद किया, उन्होंने कहा कि अपने आपको अकेला मत समझिए। अब इस घटना का सियासी असर समझिए।

कांग्रेस vs भाजपा
एनडीए के खिलाफ 2024 का चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस ने I.N.D.I.A गठबंधन बनाया है। राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस लगातार भाजपा-संघ को नफरत से जोड़ती रहती है। कल से कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का बयान सोशल मीडिया पर तैर रहा है, ‘जाहिर सी बात है कि ये शब्द सिर्फ दानिश अली को नहीं, पूरे समुदाय को कहे गए हैं जहां से वे आते हैं। जब रमेश बिधूड़ी ये सब बोल रहे थे तो रविशंकर प्रसाद और हर्षवर्धन ऐसे हंस रहे थे जैसे क्या गजब का चुटकुला सुनाया हो… असलियत ये है कि आरएसएस और भाजपा जो बात व्हाट्सअप और बंद कमरों में कहती हैं उन्होंने सदन में कह दी।’

पहली बात, राहुल गांधी ने जिस फुर्ती के साथ वीडियो सामने आते ही दानिश अली से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया उससे मुस्लिम समाज में ही नहीं, आम जनमानस में उसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। भाजपा को समझना होगा कि यहां बात हिंदू-मुस्लिम की नहीं है। यहां सवाल नैतिकता के पतन का है। अगर ऐसे ही बातें खुलेआम बोली जाएंगी फिर कौन से लोकतंत्र के मंदिर की दुहाई दी जाती है। भले ही भाजपा हिंदू वोटों को लेकर आश्वस्त हो, पर नरैटिव भी आजकल काफी कुछ कमाल दिखा जाता है। यह बात दोनों पार्टियों को पता है।

भाजपा की साख पर बट्टा तो लगा है
वैसे, कोई ये नहीं कह सकता कि इस घटनाक्रम से कांग्रेस या विपक्ष को वोटबैंक में फायदा होगा या नहीं लेकिन इतना जरूर है कि पिछले 24 घंटे से रमेश बिधूड़ी ने पार्टी की साख पर बट्टा जरूर लगा दिया। विपक्ष के सवाल का जवाब देने के बदले इतिहास से सवाल लाकर चस्पा करने का सिस्टम इस बार भाजपा को ‘क्या करें क्या न करें’ वाली स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। ओवैसी और कई विपक्षी नेता तंज कस रहे हैं कि उन्हें पक्का यकीन है कि कोई कार्रवाई नहीं होगी और बिधूड़ी को दिल्ली का अध्यक्ष बना दिया जाएगा। आखिर इस तरह की बातें करने का मौका विपक्ष को किसने दिया है? भाजपा को सोचना चाहिए। पार्टी में कई ऐसे नेता हैं जो ध्रुवीकरण के ऐंगल से चुनाव में जिताऊ कैंडिडेट जरूर हो सकते हैं लेकिन उनके बयान आपत्तिजनक रहते ही हैं। बिधूड़ी के पुराने बयान गूगल कर लीजिए।

राहुल को क्या फायदा होगा? कल पूरा दिन सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज आक्रोशित दिखा। बड़ी संख्या में हिदू प्रबुद्ध वर्ग भी बिधूड़ी की आलोचना कर रहा था। मुस्लिम वोट बैंक परंपरागत रूप से कभी कांग्रेस का सपोर्टर रहा है। यूपी में बाद में वे सपाई हो गए। ऐसे में 2024 के हिसाब से देखें तो मुस्लिम समाज I.N.D.I.A के प्रति एकजुट हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो भाजपा की पसमांदा और दूसरी मुस्लिम केंद्रित मुहिम को झटका लग सकता है। वैसे भी मुस्लिम समुदाय भाजपा से दूर ही रहा है। राहुल के दांव से मायावती भी टेंशन में होंगी। उनका झुकाव हाल के वर्षों में भाजपा की तरफ रहा है। पिछले यूपी चुनाव में कहा गया था कि उन्होंने जानबूझकर ठीक से प्रचार नहीं किया था। I.N.D.I.A गठबंधन से वह दूर ही रही हैं लेकिन अब दलित-मुस्लिम वोटों को अपने साथ लाने की मंशा रखने वाली मायावती एक बार फिर अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकती हैं। यह मौका भाजपा ने ही दिया है। आने वाले चुनाव प्रचार में राहुल ही नहीं, पूरा विपक्ष इस मुद्दे को भुना सकता है। इशारा कांग्रेस नेता ने दे दिया है।

दानिश और राहुल के गले मिलने की तस्वीर शेयर करते हुए कांग्रेस के नेता श्रीनिवास बी वी ने लिखा-
लहू में भीगे तमाम मौसम गवाही देंगे
कि तुम खडे़ थे !
वफ़ा के रस्ते का हर मुसाफिर गवाही देगा
कि तुम खड़े थे
सहर का सूरज गवाही देगा
कि जब अधेंरों की कोख से निकलने वाले ये सोचते थे कि कोई जुगनू बचा नहीं है
तो तुम खडे़ थे।

भाजपा के दिग्गज नेता मुख्तार अब्बास नकवी को भी बिधूड़ी को नसीहत देनी पड़ी है। आखिर समझ तो भाजपा के नेता भी रहे हैं सब कुछ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

दस वर्ष पूर्व जहां बढ़ती जनसंख्या पूरी दुनिया के लिए चिंता थी, वहीं आज घटती जनसंख्या को लेकर मंथन किए...

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल भाजपा और राजद के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है। यह चुनाव भाजपा के...

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

कांग्रेस को चुभ गई राजद की सियासी चाल !…………………..

कांग्रेस को चुभ गई राजद की सियासी चाल !…………………..

by UB India News
July 9, 2026
0

राजद ने बांकीपुर उपचुनाव में रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बना कर कांग्रेस के जले पर नमक छिड़का है। राजद की...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

Next Post
गंगा घाट, डमरू, त्रिशूल, बेलपत्र…

गंगा घाट, डमरू, त्रिशूल, बेलपत्र...

INDIA से गिरेगा सीपीएम का पहला विकेट?

INDIA से गिरेगा सीपीएम का पहला विकेट?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend