ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कनाडा के पास सीमित हैं विकल्प

UB India News by UB India News
September 21, 2023
in Lokshbha2024
0
कनाडा के पास सीमित हैं विकल्प
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हाल ही में कनाडा ने दावा किया कि एक खालिस्तान-समर्थक सिख नेता की हत्या में भारतीय सरकारी एजेंटों का हाथ हो सकने की खुफिया जानकारी मिली है, और आमतौर पर इस तरह के आरोपों से सहयोगी देश भी आरोपित देश पर टूट पड़ते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ, और कनाडा अलग-थलग पड़ गया. इस बार, चूंकि संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य देश भारत को चीन के काउंटर के तौर पर देख रहे हैं, इसलिए कूटनीतिक रूप से कनाडा पीछे छूट गया है.

समाचार एजेंसी रॉयटर की एक ख़बर के मुताबिक, कनाडाई शहर ओटावा स्थित कार्लेटन यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय संबंधों, यानी इंटरनेशनल रिलेशन्स की प्रोफेसर स्टेफनी कार्विन का कहना है, “चीन से मुकाबला करने की खातिर पश्चिमी देशों के लिए भारत अहम है, कनाडा नहीं…”

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

फोन पर समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में प्रोफेसर स्टेफनी कार्विन ने कहा, “दरअसल, इसके चलते बाकी सभी पश्चिमी देशों की तुलना में कनाडा पीछे सरक गया है…”
सिर्फ़ चार करोड़ की आबादी वाले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को कहा था कि कनाडा अपने नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की जून में हुई हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित शिरकत के ‘भरोसेमंद आरोपों’ की जांच कर रहा है.

ठीक उसी वक्त कनाडा इस मुद्दे पर फाइव आइज़ इंटेलिजेंस शेयरिंग अलायन्स जैसे अहम सहयोगियों के साथ भी बातचीत कर रहा था. फाइव आइज़ इंटेलिजेंस शेयरिंग अलायन्स में कनाडा के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं.

लेकिन अब तक कनाडा के लिहाज़ से नतीजे फलदायक नहीं रहे हैं. ब्रिटेन ने भारत की सार्वजनिक आलोचना से इंकार कर दिया और कहा कि द्विपक्षीय व्यापार वार्ता जारी रहेगी. यहां तक कि इस मुद्दे पर विदेशमंत्री जेम्स क्लेवरली ने अपने बयान में भारत का नाम तक नहीं लिया.
लंदन स्थित चैथम हाउस थिंक टैंक से भारत विशेषज्ञ के रूप में जुड़े क्षितिज बाजपेयी का कहना है कि ब्रिटेन मुश्किल हालात से गुज़र रहा है, क्योंकि वह कनाडा का समर्थन करने और भारत की मुखाल्फत करने के बीच उलझा हुआ है. ब्रिटेन दरअसल चीन से मुकाबला करने में मदद के लिए भारत को व्यापारिक भागीदार और सहयोगी के रूप में चाहता है.

बाजपेयी ने कहा, “भारत की शिरकत का कोई ठोस सबूत न होने के चलते मुझे लगता है कि ब्रिटेन की प्रतिक्रिया चुप्पी ही रहने की संभावना है…” उन्होंने यह भी कहा कि अगर मुक्त व्यापार समझौता हो जाता है, तो यह भारत और ब्रिटेन दोनों के लिए ‘बड़ी राजनीतिक जीत’ होगी.

बेहद सीमित रह गए हैं कनाडा के विकल्प
दरअसल, कनाडा के सहयोगी मुल्क किसी भी तरह भारत की निंदा या संयुक्त रूप से निंदा करने के बारे में विचार तक करने के लिए तैयार नहीं हैं, सो, एक तरह से कनाडा के विकल्प बेहद सीमित दिखने लगे हैं, और यह हालात कम से कम तब तक बने रहेंगे, जब तक कनाडा कोई ठोस और अकाट्य सबूत पेश नहीं कर देता.

यह उस समय साफ़ हो गया था, जब ‘वाशिंगटन पोस्ट’ के अनुसार, जस्टिन ट्रूडो ने हाल ही में नई दिल्ली में आय़ोजित जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत की निंदा करने वाला संयुक्त बयान जारी करने पर ज़ोर दिया था, लेकिन US और अन्य मुल्कों ने इसे नामंज़ूर कर दिया था.

हालांकि, व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन किर्बी ने कहा, “ऐसी ख़बरें कि अमेरिका ने कनाडा को दरकिनार कर दिया है, कतई झूठी हैं और अमेरिका कनाडा के साथ समन्वय और परामर्श जारी रखेंगे…”

कनाडा के नए आरोप पर बोलते हुए जॉन किर्बी का कहना था कि US ‘बेहद चिंतित’ है और उन्होंने भारतीय अधिकारियों से किसी भी जांच में सहयोग का आग्रह किया है. उधर, भारत ने हत्या में किसी भी तरह शामिल होने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है.

इस बार, भारत पर कनाडा के आरोप से जुड़े मामले में पश्चिमी देशों की प्रतिक्रिया बेहद हल्की है, यह वर्ष 2018 की उस घटना को याद करने से स्पष्ट हो जाता है, जब इंग्लैंड में रूसी डबल एजेंट सर्गेई स्क्रिपाल और उसकी बेटी यूलिया को नर्व एजेंट के ज़रिये ज़हर देकर मारा डाला गया था, और उसके बाद ज़ोरदार हंगामा हुआ था. उस वक्त ब्रिटेन, US, कनाडा और अन्य पश्चिमी देशों ने रूस को सबक सिखाने के लिए उसके 100 से ज़्यादा राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था, जबकि रूस हमेशा इस आरोप से इंकार करता रहा था.

कनाडा में ओंटारियो के वाटरलू स्थित सेंटर फ़ॉर इंटरनेशनल गवर्नेन्स इनोवेशन थिंक टैंक के वेस्ले वार्क का कहना है, “चीन के साथ जारी तनाव के मद्देनज़र, हर मुल्क भारत से रिश्तों को बढ़ाना चाहता है, और असलियत यह है कि इसी वजह से फ़ाइव आइज़ पार्टनर मुल्क इसमें (कनाडा के इस आरोप में) शामिल होने के इच्छुक नहीं हैं…”

वेस्ले वार्क ने कहा, “यह अब ‘इंतज़ार करो और देखो’ जैसा खेल बन गया है… अगर कनाडा हत्या की कोशिश के मामले में भारत की शिरकत के ठोस सबूत लेकर आ जाता है, तो मेरे खयाल से हमारे सहयोगी हमारे समर्थन में कुछ कहेंगे…”

इस बीच, कनाडा की सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस के पूर्व प्रमुख रिचर्ड फैडन का भी कहना है, “अगर हमारे सहयोगियों ने हमारा साथ न दिया, चाहे सार्वजनिक रूप से हो या निजी रूप से, तो भारत को झुकाने के मामले में कनाडा खास कुछ हासिल नहीं कर पाएगा…”

समाचार चैनल CTV से बात करते हुए रिचर्ड फैडन ने कहा, “मेरे खयाल से फिलहाल, चाहे फौरी या कुछ वक्त के लिए, हम जो हासिल कर सकते हैं, वह सिर्फ़ इतना है कि भारत ऐसा कुछ न दोहराए…”

इस बीच, कनाडा सरकार के सूत्रों ने भी इशारा किया है भारत के बारे में बयान जारी करने से पहले वे भी कुछ और इंतज़ार करना चाहते थे, लेकिन चूंकि कुछ स्थानीय मीडिया हाउस इस ख़बर को ब्रेक करने वाले थे, इसलिए महसूस किया गया, कि बयान देना ज़रूरी हो गया है.

इनमें से एक सूत्र ने यह भी कहा, “अगर हमारे पास तथ्यों के बूते हासिल हुई जानकारी न होती, तो जस्टिन ट्रूडो कभी इस पर नहीं बोले होते…” सूत्र के अनुसार, उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही ज़्यादा जानकारी हासिल होगी.

समाचार एजेंसी रॉयटर के मुताबिक, इस हत्या के सिलसिले में एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि कनाडा ने अपनी खुफिया जानकारी को ज़ाहिर नहीं किया है, क्योंकि हत्या की जांच अब भी जारी है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
भारत के लिए ऐतिहासिक पल, चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास, चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की

चंद्रयान-3 के फिर जागने की उम्मीद

कश्मीर में सेना का एक्शन जारी, डेढ़ महीने में मार गिराए 21 आतंकी

लंबा पर सफल ऑपरेशन....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend