ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अभी तो सब ठीक चल रहा है,2024 के बाद परिस्थितियां बदल सकती हैं

UB India News by UB India News
September 19, 2023
in पटना, बिहार
0
कुछ बड़ा करने जा रहे है पीके !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया है। प्रशांत किशोर ने बीते दिन खुलासा करते हुए नीतीश कुमार के उस डर के बारे में बताया है, जिसके चलते सीएम ने बीजेपी के ‘रिश्ता’ तोड़ा और राजद से गठबंधन कर लिया। पीके ने कहा कि नीतीश कुमार को भविष्य में अपनी ‘कुर्सी’ जाने का डर सताने लगा था। इसी डर से नीतीश कुमार पिछले साल 2022 में बीजेपी को छोड़कर महागठबंधन में चले गए थे। नीतीश कुमार किसी भी कीमत पर अपनी कुर्सी को नहीं छोड़ना चाहते हैं।

प्रशांत किशोर इन दिनों जन सुराज पदयात्रा के तहत मुजफ्फरपुर जिले में है। सोमवार को प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश के महागठबंधन में शामिल होने से पहले दिल्ली में उनसे हुई मुलाकात के बारे में बताया। प्रशांत किशोर ने दावा करते हुए कहा कि ‘दिल्ली में नीतीश कुमार ने मुझसे मुलाकात की थी। ये मार्च का महीना था। तब नीतीश कुमार बीजेपी के साथ सरकार में थे, लेकिन उन्हें एक डर सता रहा था। नीतीश कुमार ने कहा था कि अभी तो सब ठीक चल रहा है। 2024 के बाद परिस्थितियां बदल सकती हैं।’

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

बीजेपी को लेकर नीतीश के मन में था डर: प्रशांत किशोर
चुनावी रणनीतिकार के रूप में मशहूर प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार के मन में ये बात ‘घर गई’ थी कि उनकी पार्टी जेडीयू के 42 विधायक हैं। बीजेपी के पास 75 विधायक हैं। ऐसे में अगर बीजेपी 2024 का लोकसभा चुनाव जीत जाती है तो उन्हें सीएम की कुर्सी से हटाकर अपना मुख्यमंत्री बना देगी। इसी डर के चलते नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ जाने का फैसला कर लिया। ताकि 2025 तक उनकी कुर्सी बरकरार रहे। इसी डर के चलते नीतीश 2022 में राजद के साथ चले गए।

लोकसभा चुनाव में एनडीए से साथ जाएंगे या ‘इंडिया’ में रहेंगे नीतीश?
क्या लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार एनडीए में जा सकते हैं? इस सवाल पर पीके ने कहा कि नीतीश कुमार का राजनीति करने का तरीका ऐसा है कि उनको जिसमें उनको अपना फायदा मिलेगा, उसी के साथ चले जाते हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव तक नीतीश ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ बने रहेंगे, ऐसी संभावना है। जी20 में शामिल होना या फिर ललन सिंह का बैठक से पहले बीमार हो जाना, ये सभी नीतीश की राजनीति करने का तरीका है। वो अपने सहयोगियों को समय समय पर मैसेज देते रहते हैं, अगर उनपर ध्यान नहीं दिया तो उनके पास दूसरा ऑप्शन भी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
महिला आरक्षण बिल पर मोदी के साथ आ गए नीतीश,महिला आरक्षण बिल पर लालू-तेजस्वी ने साधी चुप्पी

महिला आरक्षण बिल पर मोदी के साथ आ गए नीतीश,महिला आरक्षण बिल पर लालू-तेजस्वी ने साधी चुप्पी

नया संसद भवन : महिला आरक्षण बिल के साथ नई शुरुआत

नया संसद भवन : महिला आरक्षण बिल के साथ नई शुरुआत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend