ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महिला आरक्षण बिल कई बार पेश किया गया, लेकिन ईश्वर ने हमें चुना’ नए संसद भवन में बोले प्रधानमंत्री मोदी

UB India News by UB India News
September 20, 2023
in खास खबर
0
महिला आरक्षण बिल कई बार पेश किया गया, लेकिन ईश्वर ने हमें चुना’ नए संसद भवन में बोले प्रधानमंत्री मोदी

RELATED POSTS

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नई संसद में पीएम मोदी ने अपने पहले भाषण में कहा, ये महिलाओं के लिए इतिहास बनाने का वक्त है. महिला आरक्षण पर काफी चर्चा हुई. महिला आरक्षण बिल की कैबिनेट ने मंजूरी दी है. आज हमारी सरकार संविधान संशोधन बिल पेश करने जा रही है. लोकसभा और विधानसभा में महिला को आरक्षण  मिलेगा.. कई बार महिला आरक्षण बिल को पेश किया गया, लेकिन ईश्वर ने कई पवित्र कामों के लिए मुझे चुना है.’

महिला आरक्षण विधेयक पर पीएम मोदी बोले- 19 सितंबर की यह तारीख अमरत्व को प्राप्त करने जा रही है

पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पहले भी पेश हुआ था, लेकिन इसके लिए जरूरी आंकड़े नहीं जुटा पाए। अब यह काम करने के लिए मुझे चुना गया है। एक बार फिर मेरी सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है। महिला आरक्षण विधेयक को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। आज 19 सितंबर की यह तारीख इतिहास में अमरत्व को प्राप्त करने जा रही है।

नए संसद भवन में सेंगोल भी रखा हुआ है, जिसे पंडित नेहरू का स्पर्श हुआ था: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नए संसद भवन में अपने पहले संबोधन ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र का जब ये नया गृह प्रवेश हो रहा है, यहां आजादी की पहली किरण का साक्षी, पवित्र सेंगोल भी रखा हुआ है। ये वो सेंगोल है, जिसको भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू का स्पर्श हुआ था। ये सेंगोल हमें महत्वपूर्ण अतीत से जोड़ता है।

भवन बदला है, भावना भी बदलनी चाहिए’ लोक सभा में बोले PM Modi

पीएम मोदी ने नए संसद भवन में अपने पहले संबोधन में कहा कि भवन बदला है। भाव और भावना भी बदलनी चाहिए।

पीएम मोदी की अपील- सबकी सहमति से पारित हो महिला आरक्षण बिल

महिला आरक्षण को लेकर संसद में पीएम मोदी ने कहा, ‘महिला आरक्षण को लेकर संसद में पहले भी प्रयास हुए है. आज हमारी सरकार संविधान संशोधन बिल पेश करने जा रही है. लोकसभा और विधानसभा में महिला को आरक्षण  मिलेगा. जब यह बिल कानून बनेगा तो इसकी ताकत और हो बढ़ जाएगी. मैं दोनों सदन के सांसदों से अपील करता हूं कि यह सबकी सहमति से पारित हो. आज महिला हर एक एरिया में आगे जा रही है. नीति निर्माण में महिला की भूमिका होनी चाहिए.’

पीएम मोदी ने नई संसद में प्रधानमंत्री पंडित नेहरू का किया जिक्र

नई संसद में पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं चाहूंगा कि हम सब हमारे श्रमिकों का, हमारे कामगारों का, हमारे इंजीनियर्स का हृदय से धन्यवाद करें. उनकी ओर से निर्मित ये भवन उनको प्रेरणा देने वाला है. इसके लिए 30 हजार से ज्यादा श्रमिकों ने परिश्रम किया है, पसीना बहाया है. आज वह दिन है जब हम कहते हैं ‘मिच्छामी दुक्कड़म’, इससे हमें किसी ऐसे व्यक्ति से माफी मांगने का मौका मिलता है जिसे हमने जानबूझकर या अनजाने में ठेस पहुंचाई है. मैं संसद के सभी सदस्यों और देश की जनता से भी ‘मिच्छामी दुक्कड़म’ कहना चाहता हूं. संसदीय लोकतंत्र का जब ये नया गृह प्रवेश हो रहा है, यहां आजादी की पहली किरण का साक्षी, पवित्र सेन्गॉल…ये वो सेन्गॉल है जिसको भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू का स्पर्श हुआ था. ये सेन्गॉल हमें महत्वपूर्ण अतीत से जोड़ता है.’

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

by UB India News
July 9, 2026
0

यह बहुत पीड़ा, चिंता और शर्म की बात है कि पश्चिम एशिया में फिर युद्ध छिड़ गया है। ईरान की...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

by UB India News
July 9, 2026
0

देश की शिक्षा इस समय हर स्तर पर दो खंडों में बंट गई है, सरकारी और निजी। सरकार के पास...

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

Next Post
देश का हित और चिंताएं सर्वोपरि…

देश का हित और चिंताएं सर्वोपरि...

27 सालों से अटका है महिला आरक्षण बिल

27 सालों से अटका है महिला आरक्षण बिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend