ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पति की लंबी उम्र के लिए आज सुहागिन करेंगी तीज…

UB India News by UB India News
September 19, 2023
in अध्यात्म, खास खबर, पटना
0
पति की लंबी उम्र के लिए आज सुहागिन करेंगी तीज…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

18 सितंबर यानि सोमवार को सुहागिन महिलाएं तीज का व्रत करेंगी। मान्यता के मुताबिक सोमवार का दिन भगवान शिव को होता है। इस दिन तीज का व्रत पड़ने से इसकी महत्ता बढ़ गयी है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है।

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है।
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है।

कुंवारी लड़कियां भी करती हैं व्रत
हरतालिका तीज का व्रत हर सुहागिन के लिए अहम होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसके साथ ही मन पसंद पति पाने के लिए कुंवारी लड़कियां भी इस व्रत को करती हैं। यह व्रत निर्जला होता है, जिसमें महिलाएं पूजा के दौरान पूरे सोलह श्रृंगार करती हैं। इसके अलावा कुंवारी लड़कियां भी इस व्रत को करती हैं।

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

सोमवार दिन का खास महत्त्व
हरतालिका तीज पर अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही महिलाओं के लिए इस बार तीज का दिन काफी खास है। क्योंकि इस बार तीज का व्रत सोमवार के दिन पड़ा है। जिसका खास महत्त्व है। इसके महत्व को बताते हुए ज्योतिष डॉ. श्रपति त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार के दिन इस बार तीज का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और पार्वती की पूजा सच्चे मन से की जाती है। इस दिन सुहागिन महिलाओं के साथ ही कुंवारी लड़कियां भी इस व्रत को करेंगी और आज के दिन उनकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

तीज व्रत की विधि और शुभ मुहूर्त

हरतालिका तीज का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 07 मिनट से सुबह 07 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शाम को 04:51 से 06:23 तक रहेगा।

क्या है पूजा की विधि

ज्योतिष डॉ. श्रपति त्रिपाठी के मुताबिक हरतालिका तीज पर सूर्योदय से पूर्व स्नान के बाद व्रत का संकल्प लिया जाता है। जो लोग सुबह पूजा करते हैं वो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें। तीज के सूर्यास्त के बाद शुभ मुहूर्त में पूजा श्रेष्ठ होती है। पूजा से पहले सुहागिन स्त्रियां सोलह श्रृंगार कर बालू या शुद्ध काली मिट्‌टी से शिव-पार्वती और गणेश जी की मूर्ति बनाती हैं। पूजा स्थल पर फुल लगाएं।

इसके साथ ही केले के पत्तों से मंडप बनाए जाते हैं। गौरी-शंकर की मूर्ति पूजा की चौकी पर स्थापित कर, गंगाजल, पंचामृत से उनका अभिषेक करें। गणेश जी को दूर्वा और जनेऊ चढ़ाएं। शिव जी को चंदन, मौली, अक्षत, धतूरा, आंक के पुष्प, भस्म, गुलाल, अबीर, 16 प्रकार की पत्तियां आदि अर्पित किया जाता है। मां पार्वती को सुहाग की सामग्री चढ़ाएं। अब भगवान को फल, मिठाई आदि का भोग लगाएं। धूप, दीप लगाकर हरतालिका तीज व्रत की कथा सुनें। आरती करें। रात्रि जागरण कर हर प्रहर में इसी तरह पूजा करें। अगले दिन सुबह आखिरी प्रहर की पूजा के बाद माता पार्वती को चढ़ाया सिंदूर अपनी मांग में लगाएं। मिट्‌टी के शिवलिंग का विसर्जन कर दें और सुहाग की सामग्री ब्राह्मणी को दान में दें। प्रतिमा का विसर्जन करने के बाद ही व्रत का पारण करें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
‘संसद का सत्र छोटा, लेकिन ऐतिहासिक’ ,रोने-धोने के लिए बहुत समय है

'संसद का सत्र छोटा, लेकिन ऐतिहासिक' ,रोने-धोने के लिए बहुत समय है

मोदी ने इशारा कर और बढ़ा दिया सस्पेंस, आखिर संसद के विशेष सत्र में होने क्या वाला है?

मोदी ने इशारा कर और बढ़ा दिया सस्पेंस, आखिर संसद के विशेष सत्र में होने क्या वाला है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend