ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पुतिन और किम जोंग की मुलाकात का जवाब होगी जो बाइडेन-जेलेंस्की की बैठक

UB India News by UB India News
September 16, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
पुतिन और किम जोंग की मुलाकात का जवाब होगी जो बाइडेन-जेलेंस्की की बैठक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की जल्द ही एक दूसरे से रूस-यूक्रेन युद्ध के मुद्दे को लेकर बड़ी बैठक करने वाले हैं। यह बैठक रूसी राष्ट्रपति पुतिन और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की हाल में हुई बैठक का जवाब मानी जा रही है। किम जोंग उन ने अभी हाल ही में रूस की यात्रा की थी। इस दौरान कथित तौर पर पुतिन और किम के बीच हथियारों की बड़ी डील हुई है। हालांकि अमेरिका ने रूस और उत्तर कोरिया को हथियारों की डील करने पर चेतावनी भी दी थी। मगर दोनों ही देश नहीं माने। इसके बाद अब अमेरिका और यूक्रेन में हथियारों की आपूर्ति को लेकर बड़ी बैठक होने वाली है। इसका सर्वाधिक फायदा यूक्रेन को ही मिलने की उम्मीद है। क्योंकि इसको हथियारों की बहुत जरूरत है।

कहा जा रहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए अमेरिका आएंगे और इस दौरान उनके अगले सप्ताह अमेरिकी संसद भवन (कैपिटल हिल) आने की भी संभावना है। जेलेंस्की की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका की संसद में रूस के हमले से जूझ रहे यूक्रेन को 21 अरब डॉलर की सैन्य और मानवीय सहायता देने पर बहस चल रही है। यात्रा की जानकारी सांसदों के दो सहयोगियों ने अपनी पहचान उजागर न करने की शर्त पर दी।

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

अभी हाल ही में अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन यूक्रेन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन को अतिरिक्त सैन्य सहायता देने का ऐलान किया था। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने औपचारिकताएं पूरी कराने को अमेरिका जा रहे हैं। ताकि इन योजानाओं को अमली जामा पहनाने में आसानी हो सके। अब अमेरिका और यूक्रेन में हथियारों की डील को लेकर यूएसए प्रेसिडेंट जो बाइडेन व जेलेंस्की के बीच नए दौर की वार्ता होगी। अब तक युद्ध में रूस और यूक्रेन दोनों ही सेनाएं भारी नुकसान उठा चुकी हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
इंडियन एयरफोर्स को जल्द मिलेंगे 12 नए स्वदेशी Su-30MKI एयरक्राफ्ट, डिफेंस मिनिस्ट्री ने दी मंजूरी

इंडियन एयरफोर्स को जल्द मिलेंगे 12 नए स्वदेशी Su-30MKI एयरक्राफ्ट, डिफेंस मिनिस्ट्री ने दी मंजूरी

पहले सीमांचल अब मिथिलांचल फतह की तैयारी में कल अपने छठे दौरे पर बिहार आ रहे है अमित शाह

पहले सीमांचल अब मिथिलांचल फतह की तैयारी में कल अपने छठे दौरे पर बिहार आ रहे है अमित शाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend