ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बागमती नदी में 12 बच्चों की जिंदगियां स्वाहा , लोग चिल्लाते रहे-बच्चों को बचा लो, एक-एक करके डूबते गए, 3 शव निकाले गए

UB India News by UB India News
September 16, 2023
in खास खबर, दुर्घटना, मुजफ्फरपुर
0
बागमती नदी में 12 बच्चों की जिंदगियां स्वाहा , लोग चिल्लाते रहे-बच्चों को बचा लो, एक-एक करके डूबते गए, 3 शव निकाले गए
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में नाव हादसे का वीडियो सामने आया है। बच्चों को बचाने के लिए लोग चीख रहे हैं। कुछ लोग नदी में कूदते भी हैं। एक नाव बचाने के लिए आती भी है। इस दौरान कुछ बच्चों को बचाते भी हैं, लेकिन घटना के कुछ ही सेकेंड में एक-एक करके 12 जिंदगियां नदी में समा गईं।

मधुरपट्टी गांव में गुरुवार को 32 लोगों से भरी नाव अचानक पलट गई थी। ग्रामीणों ने 20 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन 12 लोग नदी में डूब गए और तेज बहाव में बह गए। इनमें ज्यादातर बच्चे शामिल थे, जो स्कूल जा रहे थे। इनकी तलाश की लिए एसडीआरएफ की टीम ने 7 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

इधर, घटना के 24 घंटे बाद अब तक तीन शव निकाले जा चुके हैं। 9 की तलाश अब भी जारी है। पहला शव एक 4 साल की बच्ची का मिला। बच्ची की पहचान अजमत के रूप में हुई है। उसका शव सड़क किनारे बगर लक्ष्मी स्थित मिला। पुलिस ने शव को लिया कब्जे में ले कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मधुरपट्‌टी घाट पर बागमती नदी में डूबे लोगों को निकालने की कोशिश करते गोताखोर। (काले घेरे में डूबे बच्चे)
मधुरपट्‌टी घाट पर बागमती नदी में डूबे लोगों को निकालने की कोशिश करते गोताखोर। (काले घेरे में डूबे बच्चे)

दूसरा शव बलौर इलाके से मिला। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। जबकि तीसरा शव गोरिहारी घाट से बरामद हुआ है। तीसरा शव पिंटू का है, जो बच्चो को बचाने के क्रम में डूबा था। पिंटू ने ही दो बच्चो को डूबने से बचाया था। हालांकि, तीसरे को निकलने के क्रम में खुद डूब गया था।

सुबह से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए गुरुवार को जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि अंधेरा होने की वजह से ऑपरेशन फिलहाल रोका गया है। शुक्रवार की सुबह 7 बजे से फिर से चलाया जाएगा। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा भी आज सड़क मार्ग के जरिए घटनास्थल पर पहुंचेंगे। वे वहां पीड़ित परिवारों से जाकर मुलाकात करेंगे।

अब भी आस, अपना लौट आए…

इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। जिन घरों के बच्चे या परिजन लापता थे, वो लगातार नदी किनारे टकटकी लगाए खड़े रहे। दूसरे दिन भी लोगों को आस है कि नदी से लोग मिल जाएं।

बागमती का बहाव तेज होने की वजह से रेस्क्यू में भी दिक्कत आ रही है। गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम पानी के तेज बहाव में लापता लोगों की तलाश में जुटी थी। इस दौरान एक एसडीएआरएफ का एक कर्मी भी नियंत्रण खोने की वजह से डूबने लगा, लेकिन टीम के लोगों ने उसे बचा लिया।

लापता बच्चों के रोते- बिलखते परिजन।
लापता बच्चों के रोते- बिलखते परिजन।
एसडीआरएफ की टीम का कर्मी को भी बचाया गया।
एसडीआरएफ की टीम का कर्मी को भी बचाया गया।

बेटी के डूबने के गम में मां नदी में लगाई छलांग

बेटी-भतीजी के डूबने के गम में डूबे जयनारायण यादव ने कहा कि बेटी राधा और भतीजी सुष्मिता खाना खाकर स्कूल गई थीं। शोर हुआ कि नाव डूब गई। वह नदी की ओर भागने लगे। किनारे पहुंचे तो पता चला की बेटी व भतीजी डूब गई है। इधर, बेटी के डूबने का गम में सुष्मिता की मां ने नदी में छलांग लगा दी जिसे ग्रामीणों ने बचा लिया।

बेटी के डूबने का गम में सुष्मिता की मां ने नदी में छलांग लगा दी जिसे ग्रामीणों ने बचा लिया।
बेटी के डूबने का गम में सुष्मिता की मां ने नदी में छलांग लगा दी जिसे ग्रामीणों ने बचा लिया।

लापता लोगों की सूची
1 रीतेश कुमार, पिता राम जीवन राय
2 बेबी कुमारी, पिता जगदीश राय
3 गणिता देवी, पति राम दयाल चौपाल
4 सुष्मिता कुमारी, पिता लक्ष्मी राय उम्र 16 वर्ष
5 शिवजी चौपाल, पिता ध्यानी चौपाल
6 शमशुल, पिता अयूब
7 सजदा बानो, पिता मो सफी
8 वसीम, पिता मो इस्माईल
9 अजमत, पिता मो नौशाद
10 पिंटू सहनी, पिता राजदेव सहनी
11 मिंटू, पिता राजदेव
12 कामिनी कुमारी, पिता राजेश राय

मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के बेनीबाद ओपी के मधुरपट्‌टी गांव में बागमती नदी में 33 लोगों से भरी नाव डूब गई। 20 लोगों को जैसे-तैसे बचा लिया गया। 12 लोगों नदी के तेज बहाव में बह गए। इनमें स्कूल बच्चों की संख्या ज्यादा है। कुछ लोग राशन लेने के लिए निकले थे, उनकी भी तलाश जारी है।

हादसे के बाद मधुरपट्टी गांव के लोग बागमती नदी के किनारे अपनों के लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं। उनमें गुस्सा भी है, क्योंकि हर चुनाव में पुल का वादा किया जाता रहा है, लेकिन मिला कुछ नहीं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
शहीद कर्नल मनप्रीत एवं मेजर आशीष का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शहीद कर्नल मनप्रीत एवं मेजर आशीष का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

पुतिन और किम जोंग की मुलाकात का जवाब होगी जो बाइडेन-जेलेंस्की की बैठक

पुतिन और किम जोंग की मुलाकात का जवाब होगी जो बाइडेन-जेलेंस्की की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend