ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गृह मंत्री अमित शाह के झंझारपुर और अररिया दौरे के क्या हैं मायने, कहां है शाह की सियासी नजर?

UB India News by UB India News
September 16, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार
0
हमें देश के लिए जीने से कोई नहीं रोक सकता : अमित शाह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 16 सितंबर के झंझारपुर (मधुबनी) दौरे का पूरा कार्यक्रम सामने आ गया है. उनका मधुबनी में झंझारपुर के साथ ही भारत-नेपाल बॉर्डर के जोगबनी स्थित इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट पर भी पहुंचने का कार्यक्रम है. यहां गृह मंत्री अमित शाह 20 करोड़ रुपये की लागत से SSB जवानों के लिए आवासीय भवन का उद्घाटन करेंगे, वहीं SSB 56 बटालियन स्थित आवासीय भवन का भी वर्चुअल तरीके से उद्घाटन करेंगे. इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री झंझारपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे. जाहिर है गृह मंत्री का यह दौरा अहम इसलिए हो जाता है, क्योंकि बिहार के दो बड़े क्षेत्र मिथिलांचल और सीमांचल के दौरे पर एक साथ आ रहे हैं.

गृह मंत्री अमित शाह मिथिलांचल में झंझारपुर की धरती पर जनसभा को संबोधित करेंगे. राजनीति के जानकार बताते हैं कि झंझारपुर का चयन अमित शाह और बीजेपी ने बहुत सोच समझ कर किया है. मिथिलांचल (दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, सुपौल, मधेपुरा और सहरसा जिले) के इस इलाके में सबसे ज्यादा यादव और मुस्लिम समाज के लोग हैं. इस तबके को आरजेडी यानी लालू यादव का MY समीकरण माना जाता है. माना जा रहा है कि अमित शाह इसी समीकरण को चुनौती देने के लिए झंझारपुर आ रहे हैं.

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

सीमांचल का कई दौरा कर चुके हैं अमित शाह
बता दें कि इसके पहले भी अमित शाह ने सीमांचल के जिस इलाके में रैलियां की हैं. वहां बीजेपी बहुत मजबूत नहीं मानी जाती. इसका मतलब ये की अमित शाह अपनी पार्टी की कमजोर जमीन को बिहार में मजबूत करने का बीड़ा उठा रहे हैं. इसी क्रम में वे एक बार फिर भारत- नेपाल बॉर्डर के अररिया जिला स्थित जोगबनी पहुंच रहे हैं. यहां वो SSB जवानों के लिए नए भवन का उद्घाटन करेंगे. वहीं, करीब एक हजार भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुमंत्र भी देंगे.

सीमांचल और मिथिलांचल पर शाह की नजर
ऐसा माना जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह सीमांचल के कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे. गृह मंत्री अमित शाह के जोगबनी आगमन को लेकर एक तरफ जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है, वहीं स्थानीय लोगों में उत्साह नजर आ रहा है. इस बैठक में नेपाल की खुली सीमा और चुनौती के साथ साथ गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को टिप्स भी देंगे. जोगबनी इंट्रीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) के मैनेजर ने बताया कि गृह मंत्री के आगमन को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है. वहीं स्थानीय लोगों में भी गृह मंत्री के आगमन को लेकर उत्साह है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
G20 तो झांकी है, अभी यह समिट बाकी है! भारत करेगा एक और सम्मेलन की मेजबानी

G20 तो झांकी है, अभी यह समिट बाकी है! भारत करेगा एक और सम्मेलन की मेजबानी

बागमती नदी में 12 बच्चों की जिंदगियां स्वाहा , लोग चिल्लाते रहे-बच्चों को बचा लो, एक-एक करके डूबते गए, 3 शव निकाले गए

बागमती नदी में 12 बच्चों की जिंदगियां स्वाहा , लोग चिल्लाते रहे-बच्चों को बचा लो, एक-एक करके डूबते गए, 3 शव निकाले गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend