बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार G20 के डिनर पार्टी में शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से रात्रि भोज का आयोजन किया गया था। इसमें नीतीश कुमार को भी आमंत्रित किया गया था। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में नीतीश कुमार की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी हुई। एनडीए छोड़ने बाद पहली बार नीतीश की पीएम मोदी से मुलाकात हुई। इससे पहले मई 2022 में सीएम नीतीश और पीएम मोदी की मुलाकात बिहार विधानसभा के कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में रात्रिभोज के लिए जिस स्थान पर खड़े होकर G20 प्रतिनिधियों का स्वागत कर रहे थे, उसके बैकग्राउंड में प्राचीन नालंदा महाविहार (नालंदा विश्वविद्यालय) की तस्वीर लगी हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी G20 के कुछ नेताओं को विश्वविद्यालय का महत्व बताते हुए भी दिखे। आधुनिक बिहार में स्थित ये महाविहार 5वीं-12वीं सदी के बीच अस्तित्व में था। इसकी विरासत महावीर और बुद्ध के युग से चली आ रही है, जो प्राचीन भारत की प्रगति को दर्शाती है।
G20 के डिनर में नीतीश-हेमंत
गिरिराज के साथ हेमंत की गपशप
ममता बनर्जी के साथ हेमंत की स्माइलिंग पोज
जब चौबे जी की हुई सुनक से मुलाकात
G20 की डिनर पार्टी में केंद्रीय मंत्री और बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे को ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक के साथ फोटो सेशन का मौका मिला। उनके साथ महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी दिख रहे हैं। अश्विनी चौबे और सुनक के चेहरे की स्माइल देखने लायक थी।







