ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्रूरता की दोषी महिलाएं…….

UB India News by UB India News
September 5, 2023
in Lokshbha2024, महिला युग
0
क्रूरता की दोषी महिलाएं…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़़न व दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाना घोर क्रूरता है। इसे माफ नहीं किया जा सकता। दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक मामले की सुनवाई के दौरान यह सख्त टिप्पणी की। अदालत ने कहा‚ किसी भी विवाह का आधार सहवास और दांपत्य संबंध होता है। जोड़े़ को साथ रहने से वंचित किया जाना साबित करता है कि विवाह चल नहीं सकता। यह अत्यधिक क्रूरता है। पीठ ने कहा‚ २०१४ से दोनों पक्ष अलग–अलग रह रहे हैं। जो साबित करता है कि वे वैवाहिक संबंध बनाए रहने में असमर्थ हैं। यह अत्यधिक मानसिक क्रूरता का उदाहरण है। इसे नजरंदाज नहीं किया जा सकता कि वरपक्ष के सदस्यों के खिलाफ ना केवल दहेज उत्पीड़़न के बल्कि बलात्कार के गंभीर आरोप लगाए गए‚ जो झूठ पाए गए। यह अत्यधिक क्रूरता है‚ जिसके लिए कोई माफी नहीं हो सकती। लंबे अरसे से ऐसे मामलों मेंे इजाफा होता जा रहा है। जहां विवाहिताएं दहेज उत्पीड़़न के झूठे मामलों में ससुरालियों को अदालत तक खींचती हैं। वे बदले की भावना से मनगढंत आरोप लगाने से भी नहीं चूकतीं। कई मामलों में अदालत ने पाया कि आरोपों को बढा–चढा कर पेश किया था। दहेज उत्पीड़़न की शिकायतों व बेकसूर ससुरालियों को फंसा कर उन्हें मानसिक तौर पर प्रताडि़़त करने की नीयत वाले मामलों को लेकर अदालतों ने समय–समय पर चिंता व्यक्त की है। दहेज का लेन–देन अपने यहां जुर्म के दायरे में आता है। तीन/पांच साल की सजा व जुर्माने का भी प्रावधान है। बावजूद इसके समाज के हर तबके में शादियों में धड़ल्ले से दहेज लिया–दिया जाता है। फिर दहेज उत्पीड़़न की शिकायतें सही हैं या नहीं‚ इसे साबित करने में पुलिस की नीयत पर संदेह किया जाता है। इसलिए पुलिस की भूमिका पर भी अदालत को सख्ती करनी चाहिए। झूठे मुकदमे पर पति व उसके परिवार वालों को अपनी बेगुनाही साबित करने में मशक्कत करनी पड़़ती है व आरोपों के खिलाफ सबूत भी देने पड़़ते हैं। महिलाओं के हक की हिफाजत करना निसंदेह अदालत की जिम्मेदारी है‚ मगर कानूनों का बेजा इस्तेमाल करने वालों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। दहेज हत्या व उत्पीड़़न पर कड़़ी सजा हों पर उनकी झूठी शिकायतें करने वालों को भी बख्शा ना जाए। मानसिक क्रूरता‚ सामाजिक बदनामी व जानबूझकर या बदले की भावना से प्रताडि़़त करने की सजा भी तय की जाए।

 

RELATED POSTS

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

by UB India News
July 23, 2026
0

किसी राष्ट्र की ईमानदारी का सबसे बड़ा परीक्षण अदालतों में नहीं होता। वह तब होता है, जब कोई व्यक्ति ऐसी...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य के चार प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया...

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

दस वर्ष पूर्व जहां बढ़ती जनसंख्या पूरी दुनिया के लिए चिंता थी, वहीं आज घटती जनसंख्या को लेकर मंथन किए...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

Next Post
तैयार हैं हम’ का संदेश…

तैयार हैं हम' का संदेश...

प्राइवेट आर्मी‚ सरकारी हार

प्राइवेट आर्मी‚ सरकारी हार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend