ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

G20 बैठक में पीएम मोदी-राष्ट्रपति जो बाइडेन करेंगे द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा

UB India News by UB India News
September 6, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
G20 Summit: अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडेन 7 सितंबर को आएंगे भारत, PM मोदी से करेंगे द्विपक्षीय बैठक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन गुरुवार (7 सितंबर) को जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आ रहे हैं. इस दौरान उम्मीद जताई जा रही है कि वे कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से चर्चा करेंगे. जो बाइडन राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार भारत आएंगे. इससे पहले फरवरी 2020 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत आए थे.

आम तौर पर जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान दो देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत को शामिल नहीं किया जाता है, लेकिन भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति और सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ द्विपक्षीय बातचीत की मंजूरी दे दी है.

RELATED POSTS

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

बाइडन के दौरे से पहले भारत और अमेरिका अपने द्विपक्षीय जुड़ाव के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर काम कर रहे हैं. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, बाइडन के भारत दौरे के दौरान दोनों देश छोटे मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टरों पर संभावित परमाणु समझौता कर सकते हैं. इसके अलावा ड्रोन सौदे, जेट इंजन पर रक्षा सौदे के लिए अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी पर प्रगति पर भी चर्चा संभावित है.

अमेरिका में भारतीयों के लिए वीजा को लेकर भी बातचीत संभव

साथ ही दोनों देश के नेता यूक्रेन के लिए संयुक्त मानवीय सहायता देने पर भी चर्चा करेंगे. इस दौरान भारत कोशिश करेगा कि अमेरिका में भारतीयों के लिए अधिक ‘उदार’ वीजा व्यवस्था तय हों और एक-दूसरे के देशों में नए वाणिज्य दूतावास स्थापित किए जाने पर भी चर्चा संभव है.

इंडियन एक्सप्रेस सूत्रों के हवाले से लिखता है, भारतीय और अमेरिकी अधिकारी जो बाइडन की पहली भारत यात्रा (राष्ट्रपति के तौर पर) के लिए एक ‘मजबूत’ और ‘परिणाम देने वाले’ संयुक्त विज्ञाप्ति तैयार करने को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से लगातार बातचीत कर रहे हैं.

जून में पीएम मोदी के अमेरिका में राजकीय दौरे के दौरान दोनों देशों ने भारत में छह परमाणु रिएक्टरों के निर्माण के लिए न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) और वेस्टिंगहाउस इलेक्ट्रिक कंपनी (डब्ल्यूईसी) के बीच बातचीत की थी. अब छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर प्रौद्योगिकियों को विकसित करने पर चर्चा चल रही है, संभव है बाइडन और पीएम मोदी इस पर चर्चा करेंगे.

यूक्रेन को देंगे साझा मदद

भारत ने यूक्रेन को अब तक लगभग 100 टन मानवीय सहायता भेजी है, जिसमें जरूरी दवाएं, मेडिकल डिवाइस, कंबल, तंबू, भोजन शामिल हैं. अमेरिका और भारत अब यूक्रेन को साझा मदद देने की योजना बना रहे हैं, हालांकि अब तक इस योजना को अंतिम रूप दिए जाने की खबर नहीं है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

by UB India News
August 12, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय...

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

by UB India News
August 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

Next Post
G20 में आने वाले नेताओं की पत्नियों के लिए हुए खास इंतजाम

G20 में आने वाले नेताओं की पत्नियों के लिए हुए खास इंतजाम

PM मोदी ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से किया संवाद

PM मोदी ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से किया संवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend