ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिग्विजय सिंह के इस Tweet पर मचा बवाल, दमोह में अलर्ट की स्थिति

UB India News by UB India News
August 29, 2023
in खास खबर
0
दिग्विजय सिंह के इस Tweet पर मचा बवाल, दमोह में अलर्ट की स्थिति
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह द्वारा रविवार को किए गए एक ट्वीट के बाद दमोह में अलर्ट की स्थिति बन गई है। हिन्दू संगठनों ने उनसे माफी मांगने की मांग की है। प्रसिद्ध जैन तीर्थ कुंडलपुर को लेकर किए गए ट्वीट के बाद प्रदेश स्तर पर दमोह के अधिकारियों में चर्चा रही। इसके बाद जांच में ट्वीट की जानकारी को भ्रामक बताया गया। इस मामले में बजरंग दल, जैन पंचायत और विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष की मौजूदगी में दिग्विजय सिंह के ट्वीट को गलत बताया गया, साथ ही माफी मांगने की भी बात कही गई।

कांग्रेस नेता ने क्या लिखा था?

RELATED POSTS

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और डीजीपी को ट्वीट करते हुए लिखा था, “दमोह जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर में बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता शिवलिंग लेकर बैठे हैं और उत्पात कर रहे हैं जिसका संज्ञान मुख्यमंत्री लें। स्थिति कभी भी गंभीर मोड़ ले सकती है।” इस ट्वीट के बाद प्रदेश भर में हलचल मच गई थी। वहीं प्रशासन ने इसकी वास्तविकता के निर्देश जारी किए, साथ ही क्षेत्र में अलर्ट घोषित कर दिया।

BJP ने दिग्विजय सिंह को बताया बंटाधार
पूर्व सीएम के आरोप के बाद कुंडलपुर कमेटी और बजरंग दल ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। कुछ असामाजिक तत्व शराब के नशे में परिसर में प्रवेश किया था, जिन्हें वहां से भगा दिया गया। वहीं जिला प्रशासन ने बयान जारी किया कि सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी और आरोप भ्रामक-तथ्यहीन हैं। जैसे ही घटना का खंडन हुआ दिग्विजय सिंह ने अपना ट्वीट हटा लिया।

इस घटना के बाद भाजपा ने एक बार फिर दिग्विजय सिंह पर हमला बोल दिया है। दमोह भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम लोधी ने उन्हें बंटाधार बताते हुए कहा है कि सूबे में दिग्विजय सिंह की कोई चाल चल नहीं सकती और ऐसा करके वो माहौल बिगाड़ रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

by UB India News
August 13, 2026
0

संसद का मानसून सत्र आज यानी गुरुवार को खत्म हो गया. दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर...

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

by UB India News
August 13, 2026
0

दिल्ली के लाल किले के पास नवंबर 2025 में हुए कार बम धमाके को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक...

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

by UB India News
August 13, 2026
0

टाटा सन्स के चेयरमैन पद से एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद एक बार फिर टाटा समूह की हर तरफ...

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

by UB India News
August 13, 2026
0

तुर्किये में नाटो समिट के दौरान ईरानी एजेंटों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ठिकाने की जानकारी मिल गई थी।...

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

by UB India News
August 13, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली...

Next Post
नूंह में बिना अनुमति शोभायात्रा निकालने की तैयारी, हाई अलर्ट और चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर

नूंह में बिना अनुमति शोभायात्रा निकालने की तैयारी, हाई अलर्ट और चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर

नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने

नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend