ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में लोकसभा चुनाव लड़ेगी केजरीवाल की आप, राजद बोली- याद रखें INDIA अलायंस के सिद्धांत

आम आदमी पार्टी ने बिहार में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है जिससे इंडिया गठबंधन में टकराव पैदा हो सकता है. अभी बिहार में महगठबंधन की सरकार है जिसमें आरजेडी-जेडीयू, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां शामिल हैं. आम आदमी पार्टी ने कहा कि बिहार में वैसा विकास नहीं हुआ है जैसा होना चाहिए, इसलिए हम वहां चुनाव लडेंगे.

UB India News by UB India News
August 28, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार
0
बिहार में लोकसभा चुनाव लड़ेगी केजरीवाल की आप, राजद बोली- याद रखें INDIA अलायंस के सिद्धांत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए एक तरफ तमाम विपक्ष दलों ने मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया है जिसमें आम आदमी पार्टी भी शामिल है. अब आम आदमी पार्टी ने मुंबई में मीटिंग से पहले ऐसा फैसला लिया है जो इस नए गठबंधन में टकराव पैदा कर सकता है. दरअसल आम आदमी पार्टी ने बिहार में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बिहार के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक की. इस दौरान संदीप पाठक ने बैठक में बिहार में पार्टी के संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की. बैठक में दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक और बिहार चुनाव प्रभारी अजेश यादव भी मौजूद रहे.

RELATED POSTS

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

शर्म से डूब मरना चाहिए…

बैठक के दौरान AAP नेता संदीप पाठक ने कहा कि बिहार से बहुत सारे लोग आते थे और पूछते थे कि पार्टी बिहार में कब चुनाव लड़ेगी. उन लोगों के बहुत सारे सवाल होते थे लेकिन आज मैं उन सवालों के जवाब आप लोगों को देने वाला हूं. बिहार में हमारे पास संगठन का स्ट्रक्चर भले ही ना हो लेकिन हमारे पास वहां काम करने वाले लोगों की बड़ी तादाद है. बिहार पूरे देश को राजनीति सिखाता है, बिहार के लोगों को यह बताने की जरूरत नहीं है कि राजनीति क्या होती है. बिहार के 10 साल के बच्चे को भी राजनीति के बारे में पता है.

बिहार आगे नहीं बढ़ पाया: AAP

संदीप पाठक ने कहा कि आज बिहार का दुर्भाग्य है कि वह गंदी राजनीति के कारण उतना आगे नहीं बढ़ पाया है. आम आदमी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ेगी, इसमें कोई दो राय नहीं है लेकिन चुनाव लड़ने के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है. सिर्फ चुनाव लड़ने और लड़कर हारने से कोई फायदा नहीं है. 10 जगह चुनाव लड़ने से कोई फायदा नहीं है, आप जहां भी चुनाव लड़ो पूरी ताकत के साथ लड़ो. उस राज्य में आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए.

बिहार में चुनाव लड़ना है: AAP

उन्होंने कहा कि अगर किसी राज्य में पार्टी चुनाव नहीं लड़ रही है तो इसका मतलब यह कतई नहीं है कि भविष्य में वहां पर चुनाव नहीं लड़ा जाएगा. पार्टी को चुनाव लड़ना है या नहीं यह सवाल तो उठाना ही नहीं चाहिए. हम चुनाव लड़ेंगे लेकिन किसी राज्य में चुनाव लड़ने के लिए पूरा फोकस वहां पर होना जरूरी है. गुजरात में हम पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़े, वहां से हमने पूरे देश को संदेश दिया कि हम लड़ सकते हैं.

वहीं, विपक्षी गठबंधन INDIA पर संदीप पाठक ने कहा कि हम सबकी राय अलग जरूर हो सकती है लेकिन हम सबका एक ही मानना है कि देश सर्वोपरि है. अगर देश को बचाना है तो बीजेपी के इन दो भाई साहब को घर बैठना पड़ेगा. हम नेशनल पार्टी हैं, लोकसभा चुनाव तो हम लड़ेंगे ही लेकिन किस तरह लड़ेंगे इसका फैसला आने वाले समय में हो जाएगा. बिहार में हम चुनाव लड़ेंगे लेकिन कब लड़ेंगे इसका फैसला पार्टी करेगी.

इंडिया गठबंधन के सिद्धांत का AAP रखे ख्याल: आरजेडी

हालांकि आम आदमी पार्टी द्वारा बिहार में चुनाव लड़ने का ऐलान लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा को पसंद नहीं आया. राजद सांसद मनोज झा ने कहा, ‘जब इंडिया गठबंधन की नींव रखी जा रही थी तो कुछ सिद्धांत बनाए गए थे, इस पर विस्तृत बातचीत हुई थी. मुझे लगता है कि वे (आम आदमी पार्टी) उन सिद्धांतों का पालन करेंगे.” बता दें कि इंडिया गठबंधन के दलों ने तय किया था कि जिस पार्टी का जिस राज्य में वर्चस्व है वो पार्टी  फिलहाल वहीं सीमित रहेगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार की सियासत में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। दिल्ली में नीतीश कुमार अपनी पार्टी के सांसदों से...

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

शर्म से डूब मरना चाहिए…

by UB India News
August 13, 2026
0

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण के मामले में सियासत तेज हो गई...

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

बांकीपुर में BJP को क्यों करारी हार का सामना करना पड़ा?

by UB India News
August 13, 2026
0

विधायक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार की बड़ी वजह जेन जी के आक्रोश को नहीं, बल्की...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

TRE 4 को लेकर शिक्षा मंत्री का ऐलान, पहले जारी होगा STET रिजल्ट, तभी दे सकेंगे परीक्षा

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE...

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार सरकार ने युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए लिए कई अहम फैसले ………..

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार सरकार ने युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास और गांवों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में कई...

Next Post
भारत के लिए ऐतिहासिक पल, चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास, चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की

चंद्रयान-3 से मिली चाँद के तापमान की जानकारी को ISRO ने किया अपडेट

“घरेलू ऊर्जा प्रबंधन” विषय पर वेबीनार का आयोजन

"घरेलू ऊर्जा प्रबंधन" विषय पर वेबीनार का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend