ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में आज से शिक्षक भर्ती परीक्षा, 8 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, केन्द्रों पर धारा 144 लागू

UB India News by UB India News
August 26, 2023
in खास खबर, जिलावार, शिक्षा
0
बिहार में आज से शिक्षक भर्ती परीक्षा, 8 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, केन्द्रों पर धारा 144 लागू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में आज से शिक्षक भर्ती परीक्षा शुरू हो रही है. बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा इस बार राज्य के 876 केंद्रों पर दो पालियों में होगी. सुबह 10 बजे से 12 बजे पहली पाली की परीक्षा होगी. वहीं दोपहर साढ़े 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस बार शिक्षक भर्ती परीक्षा में कुल 8 लाख 15 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. दूर-दराज इलाकों से आने वाले अभ्यर्थी अपने परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने भी लगे हैं.

परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सीसीटीवी लगाई गई है और केंद्रों के आसपास की परिधी में धारा 144 लगाई गई है. परीक्षा केंद्रों पर थ्री लेयर में अभ्यर्थियों की जांच की जा रही है. उसके बाद बायोमीट्रिक लेकर अभ्यर्थियों की मिलान किया जा रहा है. दो पालियों में होनेवाली परीक्षा को लेकर मजिस्ट्रेट के साथ सुरक्षा बलों को केंद्रों पर तैनात किया गया है.

RELATED POSTS

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

मिली जानकारी के अनुसार बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा पटना में सबसे अधिक 40 केंद्रों पर होने जा रही है. परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर धारा 144 लागू रहेगा. वहीं परीक्षा को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर आयोग की कड़ी नजर रहेगी. इसके साथ ही फर्जी प्रश्न पत्र वायरल करनेवालों पर भी प्रशासन सख्त कार्रवाई के मूड में है. यह पहला ऐसा मौका होगा जब किसी परीक्षा का लाइव प्रसारण किया जाएगा. इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनकर तैयार हो गया है.

परीक्षा हॉल में अभ्यर्थियों के सामने खोला जाएगा प्रश्न पत्र

किसी भी प्रकार का कदाचार ना हो इसके लिए कई फैसले लिए गए हैं. बायोमेट्रिक के साथ प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका सील संबधित तरीके में बदलाव किया गया है. परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी भी अपने परीक्षा केन्द्र के आस पास पहुंचने लगे हैं. परीक्षा शुरू होने से पहले बीपीएससी ने सभी अभ्यर्थियों को दिशा निर्देश जारी किया है. शिक्षक अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है. जानकारी के अनुसार प्रश्न पत्र सीधे परीक्षा हॉल में अभ्यर्थियों के सामने खोला जाएगा. शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र से लेकर आयोग तक में कंट्रोल रूम बनाया गया है. बता दें, बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में कुल 1 लाख 70 हजार 461 पदों पर बहाली होनी है.

बता दें कि पहले पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से होगी। वहीं, दूसरे पाली की परीक्षा 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से लेकर कक्ष तक कैमरों के नजर रहेगी। सभी जिलों के परीक्षा केंद्रों की मॉनीटरिंग के लिए कई व्यवस्था की गई है। बीपीएससी कार्यालय में पहली बार कमांड एंड कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। 50 टेक्निकल एक्सपर्ट की मदद से 876 परीक्षा केंद्रों पर हर गतिविधियों शामिल होंगे की जानकारी मिलेगी।

शिक्षक भर्ती परीक्षा 24, 25 और 26 अगस्त को ली जाएगी।
शिक्षक भर्ती परीक्षा 24, 25 और 26 अगस्त को ली जाएगी।

बीपीएससी के चेयरमैन अतुल प्रसाद और सचिव व परीक्षा नियंत्रक रविभूषण खुद यहां से मॉनिटरिंग करेंगे। किसी भी सेंटर पर किसी तरह की गड़बड़ी नजर आते ही तुरंत पुलिस मुख्यालय को सूचना दी जाएगी। बीपीएससी अधिकारियों ने बुधवार को कमांड एंड कंट्रोल सेंटर हर केंद्र से विजुअल के ट्रायल देखा। ट्रायल में सभी जिलों के एक एक परीक्षा केंद्र को चेक किया गया।

अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना होगा

परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज होगी। आंख की पुतली का मिलान करने के साथ प्रवेश पत्र का भी मिलान किया जाएगा। इतना ही नहीं अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर ढाई घंटे पहले पहुंचना होगा। एक घंटे पहले परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा, इसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

बिना अनुमति के केन्द्र से नहीं निकल सकते बाहर

परीक्षा में प्रश्न पत्र सीधे परीक्षा हॉल में भेजा जाएगा वही अभ्यर्थियों के समक्ष इसे खोला जाएगा। परीक्षा समाप्ति के बाद ओएमआर सीट सील होगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। इस बार आयोग ने ओएमआर बॉक्स को सील करने के लिए एक जैकेट तैयार किया है।परीक्षा समाप्ति के बाद भी अभ्यर्थी बिना वीक्षक की अनुमति के बाहर नहीं निकल सकते। परीक्षा केन्द्र पर छात्रों को सिर्फ ब्लैक, ब्लू बॉल पेन और व्हाइट बॉल पेन के साथ प्रवेश मिलेगा। हर तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट पर रोक होगी।

बिहार में आज से शिक्षक भर्ती परीक्षा शुरू हो रही है।
बिहार में आज से शिक्षक भर्ती परीक्षा शुरू हो रही है।

अभ्यर्थियों को हर दिन दिए जायेंगे अलग-अलग ओएमआर शीट

अभ्यर्थियों को हर दिन अलग-अलग ओएमआर शीट विषय के अनुसार दिए जाएंगे। आज 24 अगस्त को पहली पाली में सामान्य अध्ययन पेपर के लिए नारंगी रंग का ओएमआर शीट होगा। ओएमआर में दर्ज प्रश्नपत्र बुकलेट नंबर ए, बी, सी एवं डी रहेगी। दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन के लिए प्रश्न पत्र बुकलेट नंबर ई, एफ, जी एवं एच रहेगा। इसमें पीला रंग का ओएमआर शीट मिलेगा।

25 अगस्त को पहली पाली में भाषा पेपर के ओएमआर शीट रंग नारंगी रहेगी, दूसरी पाली में पीला रहेंगे

26 अगस्त को पहली पाली में सामान्य अध्ययन एवं सामाजिक विज्ञान के लिए गुलाबी रंग के ओएमआर शीट होंगे। सामान्य अध्ययन एवं विषय के लिए नारंगी रहेगा। दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन एवं विषय में पीला रंग का ओएमआर शीट रहेगा। शेष सभी अभ्यर्थियों को पिंक रंग के ही ओएमआर शीट उपलब्ध कराना है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए श्रुति लेखक मुहैया कराया जायेगा।

परीक्षा से जुड़ी जरूरी गाइडलाइन जानिए

सभी परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू की गई है।

अभ्यार्थी अपने एडमिट कार्ड के साथ अपनी अतिरिक्त फोटो जरूर ले जाएं। साथ ही अपनी एक वैलिड आईडी प्रूफ भी लेकर जाएं।

मार्कर, ब्लेड, रबड़, मोबाइल फोन ले जाना सख्त मना है।

ब्लुटुथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्मार्ट वाच नहीं ले जा सकते हैं।

कदाचार की स्थिति में इस परीक्षा के अलावा अगले 5 साल तक की समस्त परीक्षा से 3 वर्षों के लिए बीपीएससी की परीक्षाओं से वंचित किया जाएगा।

प्रश्न पत्र सीधे परीक्षा केंद्र पर ही भेजे जाएंगे।

सारी चीजों की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी।

परीक्षा खत्म होने के बाद ओएमआर शीट को सीलबंद किया जाएगा।

सभी अभ्यर्थी प्रति पाली प्रवेश-पत्र की एक अतिरिक्त प्रति अपने साथ परीक्षा केंद्र पर जरूर ले जाएं। एग्जाम के दौरान वीक्षक के सामने हस्ताक्षर कर इसे सौंप दें।

सभी सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. कैमरों को इंटरनेट से जोड़ा गया है. लाइव सब कुछ देखा जा सकता है।

परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल जैमर लगे हुए हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

by UB India News
August 13, 2026
0

तुर्किये में नाटो समिट के दौरान ईरानी एजेंटों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ठिकाने की जानकारी मिल गई थी।...

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

by UB India News
August 13, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली...

नासा-इसरो द्विपक्षीय अंतरिक्ष सहयोग के क्षेत्र में हुई अहम पहल………………

नासा-इसरो द्विपक्षीय अंतरिक्ष सहयोग के क्षेत्र में हुई अहम पहल………………

by UB India News
August 13, 2026
0

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को अपने मून बेस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण...

JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी, CM आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी, CM आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

by UB India News
August 13, 2026
0

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन गुरुवार...

तेजस्वी के आंदोलन से पहले छात्र गोलीकांड पर सरकार का बड़ा फैसला

तेजस्वी के आंदोलन से पहले छात्र गोलीकांड पर सरकार का बड़ा फैसला

by UB India News
August 13, 2026
0

एक दिन पहले ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीवान में छात्रों पर AK-47 से गोली चलाए जाने वाले मामले पर...

Next Post
बिहार सरकार और राजभवन में खींचतान के बीच CM नीतीश कुमार ने राज्यपाल से की मुलाकात

बिहार सरकार और राजभवन में खींचतान के बीच CM नीतीश कुमार ने राज्यपाल से की मुलाकात

भारत ने अपने नाम की कितनी बड़ी कामयाबी? दुनिया ने देखी मेक इन इंडिया की ताकत

भारत ने अपने नाम की कितनी बड़ी कामयाबी? दुनिया ने देखी मेक इन इंडिया की ताकत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend